फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Election 2024 Live: तेलंगाना में साथ आए बीआरएस और बसपा; नड्डा ने BJP को बताया विचारधारा पर आधारित दल

Tue, 05 Mar 2024 08:57 PM IST
श्वेता महतो स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 05 Mar 2024 08:57 PM IST
खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: कर्नाटक में बेलगावी के बूथ समावेश पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान भाजपा की जमकर तारीफ की। नड्डा ने भाजपा को विधारधारा पर आधारित पार्टी बताया है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Live Polls Expected Date Schedule Phase Seat Wise Candidates List Parties Campaign
बीआरएस-बसपा का गठबंधन। - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

08:57 PM, 05-Mar-2024
लोकसभा चुनाव से पहले घोषणा पत्र को लेकर कांग्रेस की बैठक के बाद कांग्रेस नेता रंजीत रंजन ने कहा, "मेनिफेस्टो कमेटी ने अपना ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। हमारी तरफ से घोषणा पत्र तैयार है। अब यह CWC को जाएगा। वे अंतिम फैसला लेंगे। उसके बाद घोषणा पत्र लोगों के सामने आएगा..."
08:25 PM, 05-Mar-2024
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्रपति संभाजीनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं INDI गठबंधन को चुनौती देता हूं कि आगे आएं, उनके भी 10 साल थे और हमारे भी 10 साल थे हिसाब-किताब करिए... वे चाहें तो अपने 40 साल और हमारे 10 साल का हिसाब कर लें, हमारे 10 साल का पलड़ा भारी दिखाई देगा।
विज्ञापन
05:47 PM, 05-Mar-2024
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के जलगांव में सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि PM मोदी के सामने जो पार्टियों का गठबंधन बना है वह कौन है? कांग्रेस पार्टी में सोनिया गांधी को राहुल गांधी को PM बनाना है, उद्धव ठाकरे को आदित्य ठाकरे को CM बनाना है, शरद पवार को बेटी को CM बनाना है, ममता दीदी को भतीजे को CM बनाना है, स्टालिन को बेटे को CM बनाना है, इसमे आपके लिए कोई नहीं है... आपके लिए प्रधानमंत्री मोदी हैं।
05:40 PM, 05-Mar-2024
लोकसभा चुनाव से पहले तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और बहुजन समाज पार्टी (बाएसपी) ने गठबंधन का एलान कर दिया है। बीआरएस प्रमुख केसीआर और बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष आरएस प्रवीण कुमार ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीआरएस और बीएसपी ने तेलंगाना में एक साथ काम करने का फैसला किया है।
03:08 PM, 05-Mar-2024
जेडीएस यूथ विंग के अध्यक्ष निखिल कुमारस्वामी ने कहा कि जेडीएस को कोई भी खत्म नहीं कर सकता है। पार्टी ने हमेशा किसानों, युवाओं और महिलाओं की सेवा की है। मैं कांग्रेस को एक बात स्पष्ट करना चाहता हूं कि इस लोकसभा चुनाव में इस लोकसभा चुनाव में हमारे पास कर्नाटक में 28 सीटें हैं। इस बार कांग्रेस हारने वाली है।
01:50 PM, 05-Mar-2024

Lok Sabha Election 2024 Live: तेलंगाना में साथ आए बीआरएस और बसपा; नड्डा ने BJP को बताया विचारधारा पर आधारित दल

कर्नाटक में बेलगावी के बूथ समावेश पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान भाजपा की जमकर तारीफ की। नड्डा ने भाजपा को विधारधारा पर आधारित पार्टी बताया है। 

अपने संबोधन में जेपी नड्डा ने कहा, "आप बहुत भाग्यशाली हैं। हम भी बहुत भाग्यशाली हैं। क्यों? भाजपा कार्यकर्ता खुद को भाग्यशाली इसलिए बताते हैं, क्योंकि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर स्थापित हुई है। उन्होंने आगे कहा, भाजपा एकमात्र पार्टी है जो विचारधाराओं पर आधारित है। हम एक ऐसी पार्टी है जिसकी विचारधारा मजबूत है। एक ऐसी पार्टी जो अपनी विचारधारा से कभी नहीं भटकी।"



 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed