Lok Sabha Election Live: कर्नाटक में BJP नेता ईश्वरप्पा लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव, अरिंदम रॉय का BJD से इस्तीफा
Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: चुनाव आयोग ने बताया है कि कल लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया जाएगा। चुनाव आयोग ने बताया कि आम चुनाव के साथ ही कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान शनिवार दोपहर करीब 3 बजे किया जाएगा। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस की आयोग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। इससे पहले चुनाव आयोग की आज बैठक हुई, जिसमें चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई।
लाइव अपडेट
ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) असम में 14 लोकसभा क्षेत्रों में से तीन पर चुनाव लड़ेगा। एआईयूडीएफ के महासचिव (प्रशासन) हाफिज बशीर अहमद ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि धुबरी के अलावा, पार्टी नगांव और करीमगंज में भी चुनाव लड़ेगी।
भाजपा नेता और पूर्व सांसद एपी जितेंद्र रेड्डी अपने बेटे के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई। इस दौरान तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और एआईसीसी राज्य प्रभारी दीपा दास मुंशी मौजूद रहे। तेलंगाना सरकार ने एपी जितेंद्र रेड्डी को नई दिल्ली में तेलंगाना सरकार के विशेष प्रतिनिधि और सरकार के सलाहकार (खेल मामले) नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने नियुक्त करने का आदेश जारी किया है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता के एस ईश्वरप्पा ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में शिवमोगा सीट से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। अपने बेटे कांतेश को हावेरी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा का टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। येदियुरप्पा के बेटे और मौजूदा सांसद बी वाई राघवेंद्र शिवमोगा से पार्टी के उम्मीदवार हैं, जहां कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री एस बंगारप्पा की बेटी गीता शिवराजकुमार, कन्नड़ फिल्म स्टार शिवराजकुमार की पत्नी और दिवंगत अभिनेता डॉ. राजकुमार की बहू को मैदान में उतारा है।
यूनाइटेड अपोजिशन फोरम असम (यूओएफए) ने शुक्रवार को असम जातीय परिषद (एजेपी) के अध्यक्ष लुरिनज्योति गोगोई को डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया। वे यहां भाजपा उम्मीदवार सर्बानंद सोनोवाल को टक्कर देंगे। एजेपी के महासचिव जगदीश भुइयां ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि गोगोई डिब्रूगढ़ में 16-पार्टी यूओएफए के सर्वसम्मति से उम्मीदवार होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि गोगोई ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (एएएसयू) के पूर्व महासचिव भी रहे हैं।
लोकसभा चुनाव और ओडिशा चुनाव के मद्देनजर आईजी सीआरपीएफ अर्चना शिवहरे ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य में अर्धसैनिक बलों की 75 कंपनियां तैनात की हैं। गृह मंत्रालय की ओर से आईजी-सीआरपीएफ को राज्य बल समन्वयक के रूप में नामित किया गया है। हम स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए राज्य पुलिस के साथ लगातार समन्वय कर रहे हैं। सीआरपीएफ ने नक्सल विरोधी अभियानों को तेज करने के लिए मुख्य क्षेत्रों में चार नए शिविर भी स्थापित किए हैं ताकि चुनाव से पहले हम राज्य से नक्सली गतिविधियों को खत्म कर सकें और चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से कराए जा सकें।
#WATCH | Lok Sabha elections and Odisha elections | IG CRPF Archana Shivhare says, "MHA has deployed 75 companies of paramilitary forces in the state - 35 companies of CRPF, 25 companies of BSF and 5 companies of CISF. On behalf of MHA, IG-CRPF has been designated as a state… pic.twitter.com/ZehWJPDBHk
— ANI (@ANI) March 15, 2024
अभिनेता अरिंदम रॉय ने शुक्रवार को बीजू जनता दल (बीजेडी) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने दावा किया कि उन्हें सत्ताधारी पार्टी ने दरकिनार कर दिया है। गौरतलब है कि अरिंदम रॉय बीजेडी के आयोजन सचिव पीपी दास के करीबी रिश्तेदार भी हैं।
पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष की उपस्थिति में भाजपा में शामिल होने के बाद अरिंदम रॉय ने कहा कि बीजेडी का कोई भविष्य नहीं है क्योंकि पार्टी में भीड़ है। लोगों की सेवा करने का अवसर मुश्किल से मिल सकता है जिसके लिए मैंने पार्टी छोड़ी है। अरिंदम रॉय ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आप मेरी स्थिति को समझेंगे और मेरे खिलाफ कोई शिकायत नहीं रखेंगे।"
लोकसभा और ओडिशा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने शुक्रवार को अपना घोषणापत्र और 10 सूत्री गारंटी कार्ड जारी किया, जिसमें राज्य के लोगों के लिए कई प्रमुख पहलों का वादा किया गया है। पार्टी ने एआईसीसी ओडिशा प्रभारी अजॉय कुमार, प्रदेश अध्यक्ष शरत पटनायक और ओपीसीसी घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष पंचानन कानूनगो की उपस्थिति में अपना घोषणापत्र और गारंटी कार्ड जारी किया।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए अजॉय कुमार ने कहा कि अगर पार्टी सत्ता में आती है, तो वे बोनस प्रदान करके धान का एमएसपी 3,000 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ा देंगे। पार्टी ने कृषि ऋण माफ करने, 60 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों और खेतिहर मजदूरों को 2,000 रुपये प्रति माह की पेंशन प्रदान करने और तीन साल के लिए 3,000 रुपये प्रति माह के बेरोजगारी भत्ते के साथ पांच लाख युवाओं को रोजगार देने का भी वादा किया।
असम कांग्रेस प्रमुख भूपेन कुमार बोरा ने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और असम नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं। भाजपा को हराने के लिए इंडिया गठबंधन के प्रयास को ध्यान में रखते हुए, 'आप' ने गुवाहाटी लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार वापस ले लिया है। तेजपुर में हमने एक युवा नेता को नेतृत्व सौंपा है इसलिए आम आदमी पार्टी को इसका समर्थन करना चाहिए। हम प्रेम लाल गंजू को वापस लेने के बारे में सोच भी नहीं सकते इसलिए, मैं 'आप' से अनुरोध करता हूं कि जैसे उन्होंने गुवाहाटी में बलिदान दिया, उन्हें उसी तर्ज पर सोचना चाहिए तेजपुर में।
#WATCH | Assam Congress chief Bhupen Kumar Borah says, "I thank the central leadership and Assam leadership of AAP. Keeping in mind the effort of INDIA Alliance to defeat the BJP, AAP has withdrawn its candidate from Guwahati Lok Sabha seat...In Tezpur, we have given the… pic.twitter.com/emwfhgB2HQ
— ANI (@ANI) March 15, 2024
टीएमसी छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद दिब्येंदु अधिकारी ने कहा कि यह मेरे लिए अच्छा दिन हैं क्योंकि मैं आज भाजपा परिवार में शामिल हुआ हूं संदेशखाली में जो हुआ, खासकर महिलाओं के खिलाफ, वह अकेले बंगाल का नहीं बल्कि पूरे देश का मुद्दा है। भाजपा पीड़ितों तक सबसे पहले पहुंची। अन्य कोई राजनीतिक दल ऐसा करने में विफल रहा। लोगों को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री से बेहद उम्मीद थी, लेकिन महिला होने के बावजूद उन्होंने मुद्दे में गंभीरता नहीं दिखाई।
#WATCH | After joining the BJP, Dibyendu Adhikari says, "It is a good day for me as I am joining the BJP family today...What happened in Sandeshkhali, especially against women, is not an issue of Bengal alone but that of the entire country. BJP reached the victims first, no other… https://t.co/GV1iT9m0kx pic.twitter.com/wuefl8QavN
— ANI (@ANI) March 15, 2024
राज्य के विकास के लिए करेंगे काम- दिब्येंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल में महिलाओं को वह सम्मान नहीं मिलता जो मिलना चाहिए। राज्य में कानून का कोई शासन नहीं है। हमारा काम एक कार्यकर्ता के रूप में काम करना होगा। हमारा मकसद भाजपा को राज्य में आगे ले जाना है। पीएम मोदी के लिए 400 से अधिक सीटें लाने के लिए जमीन पर काम करना होगा।