फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Election 2024 Live: आंध्रप्रदेश डीजीपी का EC ने किया ट्रांसफर; ओडिशा के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी

Sun, 05 May 2024 11:21 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 05 May 2024 11:21 PM IST
खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने महाराष्ट्र के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी का भी नाम इस सूची में शामिल है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Live Phase Wise Polls Result Dates Parties Congress BJP Campaign Rally News in Hindi
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:19 PM, 05-May-2024
बीजेपी ने ओडिशा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी किया
भाजपा ने रविवार को ओडिशा में विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। भाजपा ने घोषणापत्र में घोषणा की कि वे पांच साल में 3.5 लाख नौकरियां, महिलाओं के लिए 50,000 रुपये के नकद वाउचर देंगे। साथ ही भाजपा ने 3100 रुपये प्रति क्विंटल पर धान की खरीद का वादा किया है। 'ओडिशा 2024 के लिए मोदी की गारंटी' शीर्षक वाला घोषणापत्र भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा जारी किया गया।
11:19 PM, 05-May-2024
बिहार: गैंगस्टर अनंत सिंह पैरोल पर जेल से रिहा
बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह को 15 दिन की पैरोल मिली गई। रविवार को उन्हें मेडिकल आधार पर पटना के बेउर जेल से रिहा कर दिया गया। मोकामा से पांच बार के विधायक को इलाज के लिए पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जेल से रिहा होने के बाद अनंत सिंह का बड़ी संख्या में समर्थकों ने स्वागत किया।

सिंह अगस्त 2019 में उनके घर से एके-47 राइफल बरामद होने के बाद आर्म्स एक्ट का उल्लंघन करने पर की जेल की सजा काट रहे थे। उनके खिलाफ नए संशोधित गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) (यूएपीए) अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद ही एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन्हें 10 साल जेल की सजा सुनाई थी।

उनकी पत्नी नीलम देवी मोकामा विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक हैं। मोकामा विधानसभा क्षेत्र मुंगेर लोकसभा सीट के तहत आता है। यहां 13 मई को मतदान होगा। बिहार की 40 सीटों पर सभी सात चरणों में मतदान हो रहा है। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने 2019 में 40 में से 39 सीटें जीतकर राज्य में जीत हासिल की। वहीं,कांग्रेस ने सिर्फ एक सीट जीती थी, जबकि राजद अपना खाता खोलने में नाकाम रहा थी।

 
विज्ञापन
11:19 PM, 05-May-2024
आंध्र पुलिस प्रमुख के तबादले का आदेश दिया
चुनाव आयोग ने रविवार को आंध्र प्रदेश के पुलिस महानिदेशक केवी राजेंद्रनाथ रेड्डी का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। आयोग ने राज्य सरकार से महानिदेशक स्तर के तीन पात्र आईपीएस अधिकारियों के नाम सोमवार तक सौंपने को कहा है। कार्रवाई का कारण अभी तक साफ नहीं हो सका है। 

 
11:19 PM, 05-May-2024
उद्धव टाकरे का भाजपा पर तंज 
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि भले ही भाजपा उनके लिए दरवाजा फिर से खोल दे लेकिन वे दोबारा अपने पुराने सहयोगी के पास नहीं जएंगे। उन्होंने भाजपा पर धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा चुनाव जीतती है तो भारत के साथ-साथ चीन में आतिशबाजी होगी क्योंकि नई दिल्ली में एक डरपोक सरकार होगी।
 
 
08:48 PM, 05-May-2024
उन लोगों को हराएं जो बंगाल को बदनाम करना चाहते हैं: अभिषेक बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि जनता को उन लोगों के खिलाफ वोट करना चाहिए जो बंगाल की छवि खराब करना चाहते हैं। कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा के समर्थन में नदिया जिले में एक सार्वजनिक रैली में बोलते हुए बनर्जी ने कहा कि भाजपा कैसे बंगाल की छवि खराब कर रही है, वह एक दिन पहले वायरल हुई वीडियो से साफ हो गया है।
08:48 PM, 05-May-2024
फारूक अब्दुल्ला ने मतदाताओं को किया सतर्क
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को कश्मीरी मतदाताओं से कहा कि वोट डालते समय ईवीएम में हेरफेर की संभावना से सतर्क रहें। सभी को यह जानना महत्वपूर्ण है कि ईवीएम एक चोरी की मशीन है। मतदान के दिन, आप पहचान की प्रक्रिया से गुजरेंगे और फिर आपकी उंगली पर स्याही लगाई जाएगी। जब आप ईवीएम बूथ पर जाएं, तो आपको जांच करनी चाहिए इस पर (एलईडी) रोशनी है,'' उन्होंने कहा। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वोट डालने के बाद, मशीन से एक बीप बजना चाहिए। यदि मशीन पर कोई रोशनी नहीं है, तो आपको बाहर आना चाहिए और (चुनाव) कर्मचारियों से इसके बारे में पूछना चाहिए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:38 PM, 05-May-2024
तेलंगाना में राहुल-रेवंत टैक्स: शाह
तेलंगाना के निजामाबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस सरकार बनी तो उन्होंने तेलंगाना को कांग्रेस का एटीएम बना दिया। देश भर में GST लगता है लेकिन यहां आर-आर टैक्स लगाया। राहुल-रेवंत टैक्स। यहां से सैकड़ों करोड़ रुपये दिल्ली दरबार भेजा जा रहा है। 
07:38 PM, 05-May-2024
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में रोड शो किया। 
07:37 PM, 05-May-2024
ओडिशा के संबलपुर में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद को लेकर हमारी पहले जो पॉलिसी थी, अव अब नहीं है। 
07:35 PM, 05-May-2024
उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के.एल शर्मा ने कालिकन धाम मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed