Lok Sabha Election Live: दिल का दौरा पड़ने से मतदान अधिकारी की मौत, चुनाव आयोग ने मुआवजे का किया एलान
Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: देश में इन दिनों चुनावी मौसम चल रहा है। अब तक चार चरणों के दौरान कई प्रदेशों में मतदान हो गए हैं और अभी आगे कई राज्यों में कराए जाने हैं। लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में 20 मई को होने वाले मतदान से पहले राजनीतिक दलों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। वोटरों को लामबंद करने के लिए विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं और विरोधियों के खिलाफ बयानबाजी का दौर जारी है।
लाइव अपडेट
दिल का दौरा पड़ने से चुनाव अधिकारी की मौत
ओडिशा के बोलांगीर जिले में चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक स्कूल शिक्षक की रविवार को टिटलागढ़ में एक मतदान दल वितरण केंद्र पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। खबर के अनुसार, सुशील कुमार आचार्य (52) वितरण केंद्र पर अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें टिटलागढ़ अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी निकुंज बिहारी ढल ने घटना पर शोक व्यक्त किया और घोषणा की कि चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार मृतक के परिवार को 15 लाख रुपये की अनुग्रह राशि मिलेगी।डिप्टी सीएम केपी मौर्य का दावा- यूपी की 80 सीटों पर जीतेंगे
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केपी मौर्य ने कहा, 'हमारा आकलन वही है जो पहले था और वही 4 जून को नतीजे भी आएंगे...उत्तर प्रदेश की 80 की 80 बीजेपी और उसका गठबंधन जीतने जा रहा है...एक बार फिर पीएम प्रधानमंत्री बनेंगे।'#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केपी मौर्य ने कहा, "हमारा आकलन वही है जो पहले था और वही 4 जून को नतीजे भी आएंगे...उत्तर प्रदेश की 80 की 80 बीजेपी और उसका गठबंधन जीतने जा रहा है...एक बार फिर पीएम प्रधानमंत्री बनेंगे..." pic.twitter.com/K9mdQKrcRB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 19, 2024
ओडिशा में लोकसभा की पांच और विधानसभा की 35 सीटों पर मतदान कल, 33 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात
ओडिशा में सोमवार को होने वाले लोकसभा के पांचवें और विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव आयोग ने लगभग 33 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं, जिसमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 102 कंपनियां और ओडिशा सशस्त्र पुलिस की 66 प्लाटून शामिल हैं। प्रदेश के पांच संसदीय क्षेत्रों - अस्का, कंधमाल, बारगढ़, बोलांगीर और सुंदरगढ़ एवं 35 विधानसभा सीटों पर 20 मई को मतदान होना है। ये क्षेत्र नौ जिलों में फैले हैं। इसमें कंधमाल, बौध, बोलांगीर और बारागढ़ नक्सल प्रभावित इलाके हैं। डीजीपी अरुण सारंगी ने रविवार को कहा, छह नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के 556 बूथों सहित 7339 स्थानों पर कुल 9162 मतदान केंद्रों की सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। इनमें 102 सीएपीएफ कंपनियां, ओडिशा सशस्त्र पुलिस की 66 प्लाटून, 47 अतिरिक्त एसपी, 88 डीएसपी, 236 इंस्पेक्टर और दो हजार सब-इंस्पेक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है।'पूरे देश में बदलाव की सुगबुगाहट'- सचिन पायलट
दिल्ली में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, 'पूरे देश में बदलाव की सुगबुगाहट है। 10 साल की केंद्र सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्सा है। हर तरफ लोग बदलाव चाहते हैं। खास कर नौजवान बदलाव चाहते हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार के ऊपर स्याही फेंकने के मामले पर उन्होंने कहा, 'राजनीति में, एक सभ्य समाज में हिंसा की कोई जगह नहीं है, आपका विरोध हो सकता है, आपके साथ असहमित हो सकती है लेकिन हिंसा का प्रयोग गलत है। मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। चुनाव मुद्दों पर लड़ा जाना चाहिए।'#WATCH दिल्ली: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "पूरे देश में बदलाव की सुगबुगाहट है... 10 साल की केंद्र सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्सा है। हर तरफ लोग बदलाव चाहते हैं... खास कर नौजवान बदलाव चाहते हैं...
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 19, 2024
उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार के ऊपर स्याही… pic.twitter.com/V4If1sFthq
दिग्विजय सिंह बोले- माहौल यूपी-बिहार में आकर देखें
पटना में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, 'माहौल देखना है तो उत्तर प्रदेश और बिहार आकर देखें। कांग्रेस, आरजेडी और INDIA गठबंधन की सभा में जो भीड़ आ रही है उसमें मोदी-शाह सरकार के खिलाफ जो दबा हुआ गुस्सा था वह बाहर आ रहा है। प्रधानमंत्री रोज़ नया झूठ कहते हैं।'#WATCH पटना: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, "माहौल देखना है तो उत्तर प्रदेश और बिहार आकर देखें। कांग्रेस, आरजेडी और INDIA गठबंधन की सभा में जो भीड़ आ रही है उसमें मोदी-शाह सरकार के खिलाफ जो दबा हुआ गुस्सा था वह बाहर आ रहा है... प्रधानमंत्री रोज़ नया झूठ कहते हैं... " pic.twitter.com/aqUnQWRKqW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 19, 2024
तेजस्वी यादव का दावा- हम लोग 300 पार हो चुके हैं
पांचवें चरण के मतदान पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "हम लोग जीत गए। हम लोग 300 पार हो चुके हैं।#WATCH पटना: पांचवें चरण के मतदान पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "हम लोग जीत गए। हम लोग 300 पार हो चुके हैं।" pic.twitter.com/PVSa7RcDPc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 19, 2024
झारग्राम से भाजपा सांसद कुनार हेंब्रम टीएमसी में हुए शामिल
झारग्राम से भाजपा सांसद कुनार हेंब्रम ने रविवार को टीएमसी की सदस्यता ले ली। टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में हेंब्रम टीएमसी में शामिल हुए। हेंब्रम 2019 का लोकसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर जीते थे, लेकिन इस बार भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया था।'10 वर्षों में उदासीन मानसिकता से बाहर निकला देश'
हरियाणा के कैथल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, 'हमें एक उदासीन मानसिकता हमें घेरे हुई थी लेकिन दस साल के अंदर इतना बड़ा अंतर आया है कि आज PM के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहा है। यह बदलता भारत है। एक समय था राजनीति धर्म-जाति, इलाके के नाम पर होती थी लेकिन अब सारा देश एक मंत्र के साथ चल पड़ा।'#WATCH कैथल, हरियाणा: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "...हमें एक उदासीन मानसिकता हमें घेरे हुई थी लेकिन दस साल के अंदर इतना बड़ा अंतर आया है कि आज PM के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहा है। यह बदलता भारत है। एक समय था राजनीति धर्म-जाति, इलाके… pic.twitter.com/TA8u1BBhzB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 19, 2024
'NDA का 400 पार का टारगेट जरूर पूरा होगा'
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'हमारे लिए यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है खासकर पश्चिम बंगाल में, यहां पर सत्ता का परिवर्तन होना ज़रूरी है। NDA का जो टारगेट है, 400 पार का वह ज़रूर पूरा होगा।' स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले पर CM ने कहा, 'वे उनकी ही राज्यसभा की सदस्य हैं, उन्हें मारा क्यों गया... यह नहीं होना चाहिए था। INDI गठबंधन के नेता के बारे में धीरे-धीरे पता चल रहा है...चार तारीख को परिणाम आने के बाद वे ढूंढने से भी नहीं मिलेंगे।'#WATCH मथुरापुर, दक्षिण 24 परगना (पश्चिम बंगाल): त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, "हमारे लिए यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है खासकर पश्चिम बंगाल में, यहां पर सत्ता का परिवर्तन होना ज़रूरी है। NDA का जो टारगेट है, 400 पार का वह ज़रूर पूरा होगा...
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 19, 2024
स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट… pic.twitter.com/eeg8J0MfNU
मेदिनीपुर में टीएमसी सरकार पर बरसे पीएम मोदी
पीएम मोदी ने बंगाल के मेदिनीपुर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 'टीएमसी के तुष्टिकरण ने बंगाल में जनसांख्यिकी को डांवाडोल कर दिया है, समाज व्यवस्था को पूरी तरह बिगाड़ दिया है। टीएमसी देश के दूसरे राज्य वालों को बाहरी बताती है लेकिन अवैध घुसपैठिए इन्हें अपने लगते हैं। ये घुसपैठिए बंगाल में जनसंख्या संतुलन बिगाड़ते हैं, कई इलाकों में हिंदू अल्पसंख्यक हो गए,दलितों, पिछड़ों की जमीन पर ये कब्जा कर रहे हैं।'#WATCH | Addressing a public meeting in Medinipur, West Bengal, Prime Minister Narendra Modi says, "TMC's appeasement has messed up the demography of Bengal, completely ruined the social system. TMC calls people from other states of the country as outsiders but they consider… pic.twitter.com/gBd1UGaB0o
— ANI (@ANI) May 19, 2024