Lok Sabha Election 2024 Live: प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, ठोस कार्रवाई की मांग की
{"_id":"6625e07cc55c5789e10b2696","slug":"lok-sabha-election-2024-live-phase-wise-polls-result-date-pm-modi-rahul-gandhi-rallies-congress-vs-bjp-2024-04-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election 2024 Live: प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, ठोस कार्रवाई की मांग की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mon, 22 Apr 2024 10:34 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 22 Apr 2024 10:34 PM IST
खास बातें
Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: हैदराबाद लोकसभा सीट पर एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी के सामने चुनाव लड़ रहीं भाजपा नेता माधवी लता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शाइक इमरान नामक एक व्यक्ति ने धनुष बाण विवाद में माधवी लता के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। शाइक ने बताया कि 'हैदराबाद के बेगम बाजार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने सख्त कार्रवाई की बात कही है। मुझे संदेश मिला है कि पुलिस ने माधवी लता के खिलाफ धारा 295ए के तहत मामला दर्ज किया है और जांच के लिए एक टीम गठित की है।' दरअसल बीते दिनों हैदराबाद में एक जुलूस के दौरान माधवी लता ने कथित तौर पर एक मस्जिद की तरफ तीर चलाने का इशारा किया था। शिकायत में कहा गया है कि माधवी लता के इशारे से मुस्लिम समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:33 PM, 22-Apr-2024
प्रधानमंत्री की ‘विभाजनकारी’ टिप्पणी के लिए कार्रवाई की मांग
कांग्रेस ने सोमवार को चुनाव आयोग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिकायत की। पार्टी ने निर्वाचन आयोग से अपील की कि वह प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ ठोस कार्रवाई करे। पार्टी ने तर्क दिया है कि पीएम मोदी के विभाजनकारी और दुर्भावनापूर्ण बयान देकर आचार संहिता का स्पष्ट रूप से उल्लंघन किया है। पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी और 15 अन्य विषयों पर शिकायतें कीं। इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी और गुरदीप सप्पल शामिल थे।
प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को राजस्थान की एक चुनावी सभा में कहा था कि अगर कांग्रेस केंद्र में सत्ता में आती है, तो वह लोगों की संपत्ति लेकर घुसपैठियों और ज्यादा बच्चा पैदा करने वालों को बांट देगी। मोदी ने यह बात पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के एक बयान का हवाला देते हुए कही, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि देश के संसाधनों पर ‘पहला हक’ अल्पसंख्यक समुदाय का है।
कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से सूरत में कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन खारिज होने और भाजपा के अतिरिक्त अन्य सभी उम्मीदवारों के नामांकन वापस लिए जाने का विषय भी निर्वाचन आयोग के समक्ष उठाया और चुनाव स्थगित करने की मांग की। सिंघवी ने कहा कि सूरत में चुनाव स्थगित कर नई तिथि की घोषणा की जाए।

09:08 PM, 22-Apr-2024
CAA को लेकर चिदंबरम पर बरसे शाह
कांग्रेस के सत्ता में आने पर सीएए को निरस्त करने के चिदंबरम के बयान पर अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस हिंदुओं, बौद्धों, जैनियों, ईसाइयों, सिखों को नुकसान पहुंचाने पर तुली हुई है। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए और सताए हुए अल्पसंख्यकों को सीएए के माध्यम से नागरिकता मिलेगी, यह मोदी की गारंटी है। कानून बदलने के लिए सरकार में होना जरूरी है। कांग्रेस के लिए मुख्य विपक्षी दल बनना भी संभव नहीं।
विज्ञापन
09:07 PM, 22-Apr-2024
ईश्वरप्पा को छह साल के लिए निष्कासित
भाजपा ने पार्टी अनुशासन के उल्लंघन और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए बागी नेता ईश्वरप्पा को छह साल के लिए निष्कासित किया।
05:40 PM, 22-Apr-2024
मणिपुर संसदीय क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर आज पुनर्मतदान
मणिपुर लोकसभा चुनाव में दोपहर 3 बजे तक 73.05% मतदान दर्ज किया गया। इनर मणिपुर संसदीय क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर आज पुनर्मतदान हो रहा है।
04:58 PM, 22-Apr-2024
बीजद उम्मीदवार पटनायक प्रचार के दौरान गर्मी के कारण बीमार
बीजू जनता दल (बीजद) के पुरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार और पूर्व भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी अरूप पटनायक सोमवार को पिपिली शहर के पास चुनाव प्रचार के दौरान भीषण गर्मी होने के कारण बीमार पड़ गए। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त पटनायक को पहले नजदीकी अस्पताल और फिर भुवनेश्वर के कैपिटल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
जब अरूप पटनायक और पिपिली विधानसभा सीट से उम्मीदवार रुद्र प्रताप महारथी पुरी जिले के उत्तरा छक से पिपिली शहर तक चुनावी यात्रा निकाल रहे थे, उस दौरान भीषण गर्मी थी, जिसके कारण अरूप पटनायक बीमार पड़ गए। उनके समर्थकों ने कहा कि भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम के कारण पटनायक को बेचैनी हुई। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, भुवनेश्वर के सूत्रों ने कहा कि सोमवार सुबह 11.30 बजे शहर और आसपास के इलाकों में दिन का तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस था।

04:56 PM, 22-Apr-2024
चुनाव आयोग की शरण में कांग्रेस
कांग्रेस ने चुनाव आयोग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'संपत्ति बांटने' वाले भाषण के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। पार्टी ने आयोग से कार्रवाई करने का आग्रह किया है। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से कहा कि प्रधानमंत्री का बयान विभाजनकारी और दुर्भावनापूर्ण है, जिससे चुनाव आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:15 PM, 22-Apr-2024
खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नेहरू जी हमेशा लोगों से कहते थे कि लोकतंत्र को जिंदा रखो, जब तक हम लोकतंत्र को जिंदा नहीं रखेंगे, हमारे पास इस देश में उचित शासन नहीं होगा। वे (भाजपा) जो कुछ भी करना है कर रहे हैं।'' चुनाव जीतो, वे देश के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं।
04:12 PM, 22-Apr-2024
सूरत से भाजपा उम्मीदवार का निर्विरोध निर्वाचित होना तय: पाटिल
भाजपा के मुकेश दलाल का सूरत लोकसभा सीट से निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि अन्य सभी उम्मीदवार मैदान से हट गए हैं। पार्टी की गुजरात इकाई के प्रमुख सीआर पाटिल ने सोमवार को कहा यह दावा किया। पाटिल ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया कि सूरत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहला कमल खिलाया है। मैं सूरत लोकसभा सीट से हमारे उम्मीदवार मुकेश दलाल को निर्विरोध चुने जाने पर बधाई देता हूं।
सोमवार को नामांकन फॉर्म वापस लेने के आखिरी दिन कम से कम 8 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा वापस ले लिया। इनमें ज्यादातर निर्दलीय थे। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्यारेलाल भारती ने भी अपना नाम वापस ले लिया। इससे पहले सूरत सीट से कांग्रेस के नीलेश कुंभानी की उम्मीदवारी रविवार को खारिज कर दी गई थी, क्योंकि जिला रिटर्निंग अधिकारी ने प्रथम दृष्टया प्रस्तावकों के हस्ताक्षर में विसंगतियां पाई थीं। सूरत से कांग्रेस के वैकल्पिक उम्मीदवार सुरेश पडसाला का नामांकन फॉर्म भी अमान्य कर दिया गया था।
02:20 PM, 22-Apr-2024
जेपी नड्डा ने कांग्रेस पार्टी को बताया राम विरोधी
छत्तीसगढ़ के मुंगेली में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी सदा राम विरोधी रही है...सनातन विरोधी रही है...क्या इसी कांग्रेस की सरकार नहीं थी जब आप ने कोर्ट में एफिडेविट दिया कि राम काल्पनिक है। राम का कोई ऐतिहासिक वजूद नहीं है।'#WATCH मुंगेली (छत्तीसगढ़): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, "...कांग्रेस पार्टी सदा राम विरोधी रही है...सनातन विरोधी रही है...क्या इसी कांग्रेस की सरकार नहीं थी जब आप ने कोर्ट में एफिडेविट दिया कि राम काल्पनिक है। राम का कोई ऐतिहासिक वजूद नहीं है..." pic.twitter.com/sYNOy4DRmi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2024
01:22 PM, 22-Apr-2024
अमित शाह ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर उठाए सवाल
छत्तीसगढ़ में गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'अभी-अभी कांग्रेस पार्टी को मिर्ची लगी है क्योंकि PM मोदी ने उनके घोषणापत्र में से सबकी संपत्ति का सर्वे करने वाली बात कही है। PM मोदी ने कल कहा कि क्यों करना है सर्वे? आज पूरी कांग्रेस पार्टी इसपर PM मोदी पर सवाल उठा रही है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उनके घोषणापत्र में सर्वे की बात है या नहीं? मनमोहन सिंह ने कहा था कि संसाधन पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है, आदिवासी, दलित का नहीं।'#WATCH कांकेर, छत्तीसगढ़: गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "अभी-अभी कांग्रेस पार्टी को मिर्ची लगी है क्योंकि PM मोदी ने उनके घोषणापत्र में से सबकी संपत्ति का सर्वे करने वाली बात कही है। PM मोदी ने कल कहा कि क्यों करना है सर्वे? आज पूरी कांग्रेस पार्टी इसपर PM… pic.twitter.com/SiJOqMqEHf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2024