फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Election 2024 Live: नड्डा का दावा- पीएम मोदी ने बदली सियासी संस्कृति; कांग्रेस बोली- BJP की विदाई तय

Sun, 28 Apr 2024 11:35 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 28 Apr 2024 11:35 PM IST
खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: पहले और दूसरे चरण के मतदान के बाद अब राजनीतिक पार्टियां तीसरे चरण के चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। लोकसभा चुनाव-2024 के लिए तमाम राजनीतिक दल चुनाव प्रचार के अलग-अलग हथकंडे अपना रहे हैं। आरोप- प्रत्यारोप का दौर जारी है। बता दें, सात मई को होने वाले तीसरे चरण के चुनाव में 12 राज्यों की 94 सीटों पर मतदान होना है। 
 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Live Phase Wise Polls Dates Parties  Candidates Result Congress vs BJP Campaigns
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:34 PM, 28-Apr-2024
असम सीएम ने किया डांस 
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने असम के कोकराझार में एक सार्वजनिक सभा के दौरान बारिश में नृत्य किया।
11:33 PM, 28-Apr-2024
भाजपा से गुना लोकसभा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी ने खाया पान
मध्यप्रदेश के शिवुपरी जिले के कोलारस बस स्टैंड से गुजरते समय केंद्रीय मंत्री और भाजपा से गुना लोकसभा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी सिंधिया ने क्षेत्र के प्रसिद्ध पान और मिठाइयों का आनंद लिया। 

विज्ञापन
09:51 PM, 28-Apr-2024

कांग्रेस ने ओडिशा विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की सूची
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने ओडिशा में दो उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसके अलावा, पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों की सूची जारी की है। 

09:46 PM, 28-Apr-2024
'बीजेपी नहीं, पांडियन आपको इस चुनाव में खत्म कर देंगे': बिप्लब देब 
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने रविवार को बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भाजपा नहीं बल्कि उनके ही सहयोगी वीके पांडियन इस चुनाव में खत्म कर देंगे। बरहामपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री के पिता बीजू पटनायक जीवित होते तो वे यह देखकर दुखी होते कि राज्य एक बाहरी व्यकित चला रहा है। ओडिशा के लोगों ने आपको सम्मान दिया है लेकिन आप उनके साथ न्याय नहीं कर रहे। 

08:36 PM, 28-Apr-2024
कांग्रेस पर बरसे हर्ष सांघवी
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा कि चुनावी सीजन आते ही कांग्रेस को गरीब, आदिवासी, दलित दिखने लग जाते हैं। आदिवासी महिला राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार का कांग्रेस ने विरोध किया था। कांग्रेस ने खूब प्रयास किए कि वे आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनाने रोक लें। जब-जब चुनाव आते हैं तब-तब ये सभी समाजों के मसीहा बनने का प्रयास करते हैं। 

 
08:00 PM, 28-Apr-2024
पीएम मोदी की विदाई तय
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राहुल गांधी पर लगाए गए आरोप के संबंध में रविवार को पलटवार करते हुए कहा कि वह सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने के लिए पूर्व कांग्रेस प्रमुख के हर बयान को ''दुर्भावनापूर्ण तरीके से तोड़-मरोड़कर पेश'' करते हैं। विपक्षी दल की टिप्पणी प्रधानमंत्री मोदी द्वारा रविवार को राहुल गांधी पर भारत के राजाओं और महाराजाओं का अपमान करने, लेकिन तुष्टीकरण की राजनीति की खातिर नवाबों, निजामों, सुल्तानों और बादशाहों द्वारा किए गए अत्याचारों पर एक भी शब्द नहीं बोलने का आरोप लगाए जाने के बाद आई।

प्रधानमंत्री पर पलटवार करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि मोदी ने सारी हदें पार कर दी हैं। रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘वह सांप्रदायिक पूर्वाग्रहों और भावनाओं को भड़काने के लिए राहुल गांधी के हर बयान को दुर्भावनापूर्ण तथा शरारतपूर्ण तरीके से तोड़-मरोड़कर पेश करते हैं।’’ उन्होंने कहा, "उनकी (मोदी) विदाई तय है तथा इसका एहसास उन्हें और अधिक हताश कर रहा है। उनके प्रचार भाषण वास्तव में शर्मनाक हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
07:51 PM, 28-Apr-2024
बंगाल में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनसभा को किया संबोधित
बंगाल के नादिया में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 80 करोड़ लोगों को 5 किलो गेंहू, 5 किलो चावल और एक किलो दाल देने का निर्णय किया है। भाजपा बंगाल के 6 करोड़ लोगों को यह सुविधा दे रही है। लेकिन TMC के कटमनी वाले कार्यकर्ता, टोलागिरी वाले कार्यकर्ताओं ने आपका चावल चोरी कर लिया।
 
07:35 PM, 28-Apr-2024
ओडिशा में एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में राजनीति की संस्कृति, प्रकृति और परिभाषा बदल दी है।
 
07:05 PM, 28-Apr-2024
कलाकारों के साथ थिरकीं ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक चुनावी कार्यक्रम में कलाकारों के साथ नृत्य किया। चुनावी कार्यक्रम बंगाल के मालदा उत्तर में आयोजित किया था।
 
04:22 PM, 28-Apr-2024
कांग्रेस ने केरल सरकार पर लगाए कुप्रबंधन के आरोप
कांग्रेस ने रविवार को 26 अप्रैल को हुए मतदान में कुप्रबंधन का आरोप लगाया। उन्होंने चुनाव आयोग से इसकी व्यापक जांच शुरू करने का आग्रह किया। ईसीआई को लिखे पत्र में नेता प्रतिपक्ष वी डी सतीसन ने आरोप लगाया कि केरल में मतदान के दौरान कुप्रबंधन हुआ, जिस वजह से कई बूथों पर मतदान शुरू होने में देरी हुई। मतदाताओं को अपनी बारी के लिए साढ़े चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed