Lok Sabha Election 2024 Live: नेताजी पर कंगना की टिप्पणी का हिमंत ने किया बचाव; CPIM ने जारी की एक और लिस्ट
{"_id":"660f5cdc8afe424f72018e35","slug":"lok-sabha-chunav-2024-live-news-updates-phase-wise-polls-schedule-parties-candidates-congress-vs-bjp-2024-04-05","type":"live","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election 2024 Live: नेताजी पर कंगना की टिप्पणी का हिमंत ने किया बचाव; CPIM ने जारी की एक और लिस्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fri, 05 Apr 2024 11:05 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 05 Apr 2024 11:05 PM IST
खास बातें
Lok Sabha Election Live News in Hindi: कांग्रेस ने शुक्रवार को दावा किया कि विपक्ष के दबाव और सुप्रीम कोर्ट के दखल की वजह से मोदी सरकार को निशुल्क कोविड-19 टीकाकरण के लिए मजबूर होना पड़ा। कांग्रेस ने कहा कि महामारी के दौरान ‘‘जिस तरह का कुप्रबंधन रहा’’ उसे भूलना बेहद मुश्किल है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
12:32 AM, 06-Apr-2024
बंगाल में परिवहन विभाग के निदेशक दिब्येंदु दास अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी होंगे
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल परिवहन विभाग के निदेशक दिब्येंदु दास को नया अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया। दास अमित रॉय चौधरी की जगह लेंगे। चौधरी को इस सप्ताह की शुरुआत में अतिरिक्त सीईओ पद से हटा दिया गया था। आयोग ने रॉय चौधरी और राज्य के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी राहुल नाथ को भी हटाया है। हालांकि, आयोग ने नाथ के बदले दूसरे अधिकारी की घोषणा नहीं की है।12:26 AM, 06-Apr-2024
चुनाव आयोग ने भाजपा को नोटिस जारी किया
असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने सीपीआई (एम) की शिकायत पर सत्तारूढ़ भाजपा को कारण बताओ नोटिस दिया है। आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन करने के आरोप में शुक्रवार को जारी नोटिस पर असम भाजपा इकाई के अध्यक्ष को नोटिस जारी कर 8 अप्रैल की सुबह 10 बजे तक जवाब मांगा गया है।वाम दल ने गुरुवार को आरोप लगाया था कि भाजपा ने एक सरकारी योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के इरादे से सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण कराया। इस बहाने लोगों का डेटा जमा करना एमसीसी का उल्लंघन है।सीपीआई (एम) के आरोप के अनुसार, भाजपा ने 'ओरुनोडोई' योजना के तहत पात्र परिवारों का विस्तार करने का वादा किया है। सर्वे के नाम पर आवेदन पत्र वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन
11:38 PM, 05-Apr-2024
AAP की शिकायत पर पांच कंप्यूटर ऑपरेटरों को निलंबित करने का फरमान
आम आदमी पार्टी (AAP) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि चुनाव कार्यक्रमों के लिए अनुमति मांगने के दौरान उसके साथ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए, हरियाणा के कैथल में उप-विभागीय मजिस्ट्रेट-सह-सहायक रिटर्निंग अधिकारी ब्रह्म प्रकाश ने पांच कंप्यूटर ऑपरेटरों को निलंबित करने का आदेश दिया। आम आदमी पार्टी (आप) की हरियाणा इकाई के प्रमुख सुशील गुप्ता ने 7 अप्रैल को दो चुनाव कार्यक्रमों के लिए अनुमति मांगी थी। आगामी लोकसभा चुनाव में गुप्ता कुरुक्षेत्र निर्वाचन क्षेत्र से ताल ठोक रहे हैं।11:25 PM, 05-Apr-2024
नोएडा-गाजियाबाद में कुल 29 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
स्थानीय चुनाव अधिकारियों के अनुसार, गाजियाबाद में लोकसभा चुनाव के लिए भरे गए 60 प्रतिशत नामांकन खारिज कर दिए गए। इसके अलावा शुक्रवार को ही गौतम बुद्ध नगर में भी लगभग 56 प्रतिशत उम्मीदवारों के नामांकन जांच के बाद खारिज कर दिए गए। जिला चुनाव कार्यालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक गाजियाबाद में 35 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया था और उनमें से 14 उम्मीदवारों के आवेदन मंजूर कर लिए गए। गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में कुल 34 में से 15 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए।11:02 PM, 05-Apr-2024
नदिया में लगे मोहुआ मोइत्रा गो-बैक के नारे, उलटे पांव लौंटीं
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कृष्णानगर लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशी महुआ मोइत्रा को शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के एक वर्ग के समर्थकों के गुस्से का सामना करना पड़ा। तृणमूल कांग्रेस के एक वर्ग के समर्थकों ने महुआ मोइत्रा गो-बैक के नारे लगाए। इस दौरान उनका समर्थकों के साथ नोंक-झोंक भी हुई। पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा।
सूत्रों के मुताबिक, महुआ मोइत्रा को चुनाव प्रचार के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा। वे प्रचार करते हुए चापड़ा पहुंची थीं, कि तृणमूल कांग्रेस के एक समूह ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते लोग महुआ मोइत्रा गो-बैक के नारे लगाने लगे। इस दौरान वे गुस्से से लाल हो गईं और वे समर्थकों से बहस करने लगीं। सूत्रों के मुताबिक इस बीच, पुलिस ने बीच-बचाव किया। उल्लेखनीय है कि सवाल के बदले पैसे मामले में महुआ की सांसदी जा चुकी है। इसके बावजूद तृणमूल कांग्रेस ने महुआ को कृष्णानगर से इस बार फिर से उतारा है। महुआ के खिलाफ भाजपा ने यहां से राजमाता अमृता राय को उम्मीदवार बनाया है। अमृता राय कृष्णानगर के ही राजपरिवार से संबंध रखती हैं। वे वर्तमान में कृष्णा नगर की राजमाता हैं। कृष्णा नगर सीट पर राजबाड़ी (राज परिवार) का अच्छा प्रभाव है।

09:01 PM, 05-Apr-2024
बीजेपी ने कांग्रेस के विलास मुत्तेमवार और नागपुर लोकसभा उम्मीदवार विकास ठाकरे के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले ने मुत्तेमवार की निंदा करते हुए बताया कि उनकी पार्टी ने ईसीआई को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। इस बीच, भाजपा के नागपुर शहर प्रमुख जीतेंद्र उर्फ बंटी कुकड़े ने आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन के लिए कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार विकास ठाकरे के खिलाफ एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:57 PM, 05-Apr-2024
शिवसेना (यूबीटी) ने सांगली के लिए उम्मीदवार की घोषणा की
शिवसेना (यूबीटी) ने उच्च स्तरीय विचार-विमर्श के बाद सांगली के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। शिवसेना नेता संजय राउत ने शुक्रवार को इसे लेकर जानकारी दी। संजय राउत ने कहा कि उनकी पार्टी ने सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे पर विचार-विमर्श के बाद लोकसभा चुनाव के लिए सांगली से पहलवान चंद्रहार पाटिल को मैदान में उतारने का फैसला किया है। इससे पहले, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी की सहयोगी कांग्रेस ने भी इस सीट पर दावा किया था और विशाल पाटिल को टिकट देना चाहती थी।

08:12 PM, 05-Apr-2024
सीपीआईएम ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट
सीपीआईएम ने बशीरहाट, डायमंड हार्बर और तीन अन्य सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। इसमें संदेशखाली के पूर्व विधायक निरापद सरदार को पश्चिम बंगाल के बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र से और प्रतीकउर्रहमान को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके साथ ही मोर्चे ने बारासात से फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रबीर घोष, घाटल से सीपीआई के तपन गांगुली और बैरकपुर से सीपीआई (एम) के देबदूत घोष की उम्मीदवारी की भी घोषणा की। लोकसभा चुनाव के लिए सीपीआईएम के उम्मीदवारों की एक और सूची जारी करते हुए एलएफ अध्यक्ष बिमान बोस ने तीन और निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की भी घोषणा की, जिससे कुल संख्या 28 हो गई।

हिमंत ने नेताजी पर कंगना की टिप्पणी का किया बचाव
भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार कंगना रनौत के सुभाषचंद्र बोस को लेकर की गई टिप्पणी का असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बचाव किया है। सरमा ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू के प्रधानमंत्री बनने से चार साल पहले नेताजी ने आजाद हिंद सरकार की स्थापना की थी, जिसे नौ देशों ने मान्यता दी थी। दरअसल, अभिनेत्री से नेता बनीं कंगना रनौत ने एक मीडिया संस्थान के कार्यक्रम में कहा था कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस देश के पहले प्रधानमंत्री थे।इसके बाद उनकी यह वीडियो क्लिप वायरल हो गई।
05:11 PM, 05-Apr-2024
कम मतदान प्रतिशत वाली 266 लोकसभा सीटों पर चुनाव आयोग ने कही यह बात
चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि उसने कम मतदान प्रतिशत वाली 266 सीटों की पहचान की है। इसमें 215 ग्रामीण क्षेत्रों की सीटें भी शामिल हैं। आयोग ने शुक्रवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में वह इन सीटों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए काम कर रहा है। आयोग ने बताया कि ग्यारह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 2019 के लोकसभा चुनावों में राष्ट्रीय औसत 67.40 प्रतिशत से कम मतदान हुआ था। इनमें बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, तेलंगाना, गुजरात, पंजाब, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर और झारखंड शामिल हैं।