फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

पढ़ें 10 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Thu, 10 Sep 2026 08:30 AM IST
विज्ञापन
Latest and Breaking News Today in Hindi Live 10 September 2026

लाइव अपडेट

08:29 AM, 10-Sep-2026

एपल: नए iPhone लॉन्च के बाद पुराने मॉडल्स की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, 65 हजार तक महंगे हुए फोन

apple iphone new launch old model price hike iphone 17 iphone air
Apple के नए iPhone लॉन्च के बाद पुराने मॉडल्स की कीमतों में भी बड़ा बदलाव हुआ है। iPhone 17 से लेकर iPhone Air तक कई फोन हजारों रुपये महंगे हो गए हैं। iPhone Air की कीमत में सबसे ज्यादा 65 हजार रुपये का इजाफा हुआ है। और पढ़ें
08:28 AM, 10-Sep-2026

75वां बर्थडे, सेवा के 25 वर्ष: पीएम के जन्मदिन पर कश्मीर में रोशन होंगे 8 लाख दीये, निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा

8 lakh earthen lamps to be lit in Jammu & Kashmir on the Prime Minister birthday
जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर पर 8 लाख दिए रोशन किए जाएंगे। वहीं उनके सेवा क्षेत्र में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सात अक्तूबर को सेवा ज्योति यात्रा निकाली जाएगी। और पढ़ें
विज्ञापन
08:22 AM, 10-Sep-2026

इंदौर: ग्राउंड रिपोर्ट- इंदौर के पहले आईटीआई का होस्टल हो गया खंडहर, खतरों के बीच रहते है 60 बच्चे

Indore: Indore's first ITI hostel has turned into a ruin; 60 students live amidst danger.
इंदौर के पहले आईटीआई हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई के सुरक्षा की चिंता भी सताती है। जर्जर छत और दीवारों से उखड़ता प्लास्टर, सीलन में करंट का खतरा, टूटे बाथरूम, गायब नल-टोटियां हॉस्टल की बदहाल व्यवस्था की तस्वीर बयां कर रहे हैं।  और पढ़ें
08:21 AM, 10-Sep-2026

धमतरी: हादसे के बाद बिस्तर पर जिंदगी, CM ने फोन पर जाना पीड़ित का हाल, 10 साल से लाचार बेटे के लिए जगी उम्मीद

Dhamtari: Life Confined to Bed After Accident, CM Calls to Check on Victim, Hope Rises for Disabled Son
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने धमतरी के शशिकांत भरत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति सामने लाई। मामला मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तक पहुंचा तो उन्होंने फोन कर शशिकांत का हाल जाना और बेहतर इलाज के लिए मदद का भरोसा दिलाया। और पढ़ें
08:17 AM, 10-Sep-2026

आईफोन डुओ से लेकर एयरपॉड्स 5 तक: एपल के इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? जानें पूरी डिटेल

Foldable iPhone Duo, iPhone 18 Pro Series,  New Watches Launched Under CEO John Ternus
Apple iPhone 18 Pro Launch: एपल ने अपने बहुप्रतीक्षित सरप्राइज एंड शाइन इवेंट में नए सीईओ जॉन टर्नस की अगुवाई में आईफोन 18 प्रो और प्रोमैक्स के साथ गैजेट्स की नई रेंज भी पेश की। एपल ने अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन आईफोन 'डुओ भी लॉन्च किया। इसके साथ कंपनी ने एपल वॉच सीरीज12, वॉच अल्ट्रा 4 और एयरपॉड्स 5 से भी पर्दा उठाया। आइए, जानते हैं इवेंट में हुई सभी बड़ी लॉन्चिंग, उनके खास फीचर्स, भारत में उनकी कीमत और प्री-ऑर्डर से जुड़ी पूरी जानकारी। और पढ़ें
08:15 AM, 10-Sep-2026

पंजाब के पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत का निधन: पाकिस्तान से आकर जालंधर में लहराया राजनीतिक परचम

Former Punjab Minister Chunni Lal Bhagat passes away mohinder bhagat
चुन्नी लाल भगत के निधन के साथ जालंधर की राजनीति में एक लंबे दौर का अंत हुआ है। पाकिस्तान से विस्थापन के बाद जालंधर को अपनी कर्मभूमि बनाकर कारोबार से सार्वजनिक जीवन और फिर विधानसभा तथा पंजाब सरकार तक पहुंचने वाली उनकी यात्रा आने वाली पीढ़ियों के लिए राजनीतिक संघर्ष और मेहनत की कहानी बनी रहेगी। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:12 AM, 10-Sep-2026

यूपी राजनीति: मायावती को अशोक सिद्धार्थ की पाती, 'संन्यास लेने से आकाश आनंद के करियर तक' खुलकर लिखी मन की बात

Ashok Siddharth wrote message to Mayawati stating that he was ready to take sanyas for politics
मायावती के 'राजनीति से संन्यास' लेने के सुझाव पर आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने बसपा सुप्रीमो को संदेश लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि आपका आदेश मेरे लिए अंतिम शब्द है। आकाश आनंद को गुमराह करने का आरोप निराधार है। मैं संन्यास लेने के लिए तैयार हूं। मेरे संन्यास को आकाश की वापसी से न जोड़ा जाए। आगे पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें
08:12 AM, 10-Sep-2026

काम से प्यार हो, तो मेहनत बोझ नहीं लगती: मैंने हार को भी अपने जीवन का शिक्षक माना

india most soldiers village in gazipur asia largest also
गाजीपुर का गहमर एशिया का सबसे बड़ा गांव है। पर, इसकी उससे भी बड़ी पहचान है कि यह देश में सबसे ज्यादा सैनिकों वाला गांव है। और पढ़ें
08:11 AM, 10-Sep-2026

यूपी न्यूज: साइबर ठगी की ऐसी वारदात, जो सोचने पर कर देगी मजबूर; खाता लॉक था फिर भी उड़ गए रुपये!

Bank Account Was Locked Yet Cyber Fraudsters Stole 14,000 More After 99,800 Had Already Been Transferred
आगरा में साइबर ठगों ने पति-पत्नी के संयुक्त बैंक खाते से पहले 99,800 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए और शिकायत के बाद खाता लॉक होने के बावजूद 14 हजार रुपये और निकाल लिए। पीड़ित के मुताबिक, कुल 1,13,800 रुपये की ठगी हुई है; पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
  और पढ़ें
08:08 AM, 10-Sep-2026

यूपी न्यूज: यूजीसी कानून वापसी की मांग, एक बड़ी लड़ाई की हो गई तैयारी; सवर्ण ट्रैक्टर मार्च की हुई घोषणा

यूजीसी कानून वापस लेने की मांग को लेकर तीन दिन से चल रहा धरना प्रशासन के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया, लेकिन आंदोलनकारियों ने सरकार पर दबाव बढ़ाने की चेतावनी दी है। छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से सरकार से वार्ता कराने की मांग की और कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो 18 सितंबर को 5 हजार ट्रैक्टर और 50 हजार लोगों के साथ कलेक्ट्रेट का घेराव होगा।
  और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed