फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पढ़ें 11 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज़

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Sat, 11 Feb 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Latest and Breaking News Today in Hindi Live 11 February 2023

लाइव अपडेट

10:55 PM, 11-Feb-2023

Rajasthan: BJP प्रभारी अरुण बोले- PM मोदी कल दौसा में जनता को देंगे सौगात, कांग्रेस सरकार हर क्षेत्र में नाकाम

Rajasthan BJP in-charge Arun Singh attacked CM Ashok Gehlot PM Modi Dausa visit
भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने दौसा में मीडिया से रूबरू होकर कहा-पीएम मोदी 12 फरवरी को दौसा में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे उद्घाटन कर राजस्थान की जनता को  सौगात देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा, चिकित्सा, पर्यटन, कानून हर मोर्चे पर राज्य की कांग्रेस सरकार पूरी तरह नाकाम है।कांग्रेस सरकार झूठे और खोखले वादों की सौदागर है। और पढ़ें
10:46 PM, 11-Feb-2023

Narnaul: सरसों की फसल में 90 प्रतिशत नुकसान, गिरदावरी न होने से परेशान किसान ने फसल पर चलाया ट्रैक्टर

Due to damage in mustard crop, farmer destroyed the standing crop with a tractor
नया गांव का किसान खराब सरसों की फसल की गिरदावरी न होने से परेशान था। किसान महावीर ने अपनी खड़ी सरसों की हरी फसल पर ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया। और पढ़ें
विज्ञापन
10:45 PM, 11-Feb-2023

साहस बची जान: किशोरी को कार में अगवाकर जंगल ले जा रहे थे, आरोपी के मोबाइल से कर दिया फोन, पुलिस ने ढूंढ निकाला

accused were abducted teenager In Agra she made call from accused mobile police found her
आगरा में तीन वैन चालकों ने मिलकर किशोरी को अगवा कर लिया। उसे जंगल ले जा रहे थे। इसी बीच उसने आरोपी के मोबाइल से घर में फोन कर दिया। पुलिस ने उन्हें ढूंढ निकाला। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।   और पढ़ें
10:45 PM, 11-Feb-2023

Road Accident: कार-बाइक की टक्कर में 12वीं के छात्र की मौत, दूसरा घायल

Road Accident kangra: Class 12 student died, another injured in car-bike collision
प्रदेश की कांगड़ा जिला पुलिस नूरपुर की रैहन चौकी के भराल क्षेत्र में शनिवार दोपहर कार-बाइक की टक्कर में भरमाड़ निवासी युवक अश्मित की मौत हो गई।  और पढ़ें
10:43 PM, 11-Feb-2023

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का बयान, स्नातक- स्नातकोत्तर मेडिकल सीटों की संख्या बराबर करने पर हो रहा काम

Union Health Minister Mansukh Mandaviya said government working to equal the number of ug pg medical seats
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शनिवार को कहा कि सरकार चार साल के भीतर स्नातक और स्नातकोत्तर मेडिकल सीटों की संख्या बराबर करने के लिए काम कर रही है। और पढ़ें
10:41 PM, 11-Feb-2023

Punjab: पूर्व विधायक अमरपाल सिंह बोनी अजनाला ने अकाली दल से दिया इस्तीफा

Former MLA Amarpal Singh Boni Ajnala resigns from Akali Dal
बोनी ने लिखा है कि मुझे अकाली दल की सदस्यता छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है क्योंकि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल की अगुवाई में चल रही पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
10:41 PM, 11-Feb-2023

सीएम भूपेश का जेपी नड्डा पर तंज: बोले- जब वह अपने गृह प्रदेश को नहीं बचा पाए तो छत्तीसगढ़ में क्या कर लेंगे...

chhattisgarh cm bhupesh baghel reaction on jp nadda
छ्त्तीसगढ़ में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के जगदलपुर प्रवास को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। बीजेपी और कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर हमले करते रहे। इसी क्रम में सीएम भूपेश बघेल ने नड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव आ रहे हैं तो दौरे पर आएंगे ही। बाकी समय तो वो आएंगे नहीं। और पढ़ें
10:38 PM, 11-Feb-2023

प्रयागराज : सीबीआई ने रिश्वत लेने वाले सेना के सीनियर ऑडिटर के ठिकानों को खंगाला

CBI raids locations of senior auditor of army who took bribe
प्रिंसिपल कंट्रोलर ऑफ डिफेंस अकाउंट्स (पीसीडीए) के सीनियर ऑडिटर नीरज कुमार कौशल को शुक्रवार को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई ने प्रयागराज, अलीगढ़ और लखनऊ स्थित ठिकानों पर छापेमारी की। और पढ़ें
10:38 PM, 11-Feb-2023

पीएम मोदी बोले: लोग बेहतर बुनियादी ढांचे के हकदार, इसके लिए कड़ी मेहनत कर रही केंद्र सरकार

Central government working hard to provide better infrastructure pm Modi
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बेंगलुरू और मैसूर के बीच 10-लेन राजमार्ग के फ्लाईओवर के नीचे वंदे भारत एक्सप्रेस के गुजरने का एक वीडियो ट्वीट किया था। पीएम मोदी ने उनके इसी ट्वीट को रीट्वीट किया।  और पढ़ें
10:36 PM, 11-Feb-2023

Rajasthan: आर्थिक कुप्रबंधन से श्रीलंका-पाकिस्तान के रास्ते पर जा रहा प्रदेश, बोले केंद्रीय मंत्री शेखावत

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह ने कहा है कि आर्थिक कुप्रबंधन के चलते राजस्थान श्रीलंका-पाकिस्तान के रास्ते पर जा रहा है। सीएम गजलोत का बजट चुनावी लॉलीपॉप है। प्रदेश आर्थिक आपातकाल की ओर बढ़ रहा है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed