फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karnataka CM LIVE: डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, तीन जून को लेंगे कर्नाटक के नए सीएम पद की शपथ

Sat, 30 May 2026 07:10 PM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: रिया दुबे Updated Sat, 30 May 2026 07:10 PM IST
खास बातें

कर्नाटक की राजनीति में बड़े बदलाव के बीच डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। शपथ ग्रहण की तारीख से लेकर नए मंत्रिमंडल के गठन और संभावित उपमुख्यमंत्रियों तक, सरकार के गठन को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। आइए जानते हैं इस पूरे घटनाक्रम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स।

विज्ञापन
Karnataka CM LIVE UPDATES Congress DK Shivakumar Siddaramaiah Governor Thawarchand Gehlot
डीके शिवकुमार - फोटो : डीके शिवकुमार

लाइव अपडेट

05:51 PM, 30-May-2026

डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता

बंगलूरू के विधान सौधा में कांग्रेस विधायक दल यानी सीएलपी की बैठक संपन्न हो गई। कर्नाटक कांग्रेस के मुताबिक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पहला प्रस्ताव रखा, जिसमें कहा गया कि नए सीएलपी नेता का फैसला कांग्रेस नेतृत्व करेगा। इस प्रस्ताव का समर्थन डॉ. जी. परमेश्वर ने किया। बैठक में इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक के दौरान कांग्रेस विधायक दल ने सिद्धारमैया की सेवाओं की भी सराहना की। पार्टी और कर्नाटक की जनता के लिए उनके विशेष योगदान को याद करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया गया। 
02:40 PM, 30-May-2026

शिवकुमार के ज्योतिषी ने क्या बताया?

कर्नाटक में नई सरकार के गठन के बीच कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के ज्योतिषी आराध्य ने दावा किया है कि उन्होंने शिवकुमार को 3 जून को शाम 5:15 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की सलाह दी है।
 
विज्ञापन
02:10 PM, 30-May-2026

बैठक से पहले बंगलूरू पहुंचे केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला

कर्नाटक में नई सरकार के गठन को लेकर जारी राजनीतिक गतिविधियों के बीच कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला आज बंगलूरू पहुंच गए।
01:52 PM, 30-May-2026

डीके शिवकुमार ही होंगे कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री- सतीश जारकीहोली

कांग्रेस नेता सतीश जारकीहोली ने स्पष्ट कहा है कि डीके शिवकुमार ही राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद इस बात को लेकर कोई संदेह नहीं रह गया है।

जारकीहोली ने कहा, "हाईकमान ने फैसला कर लिया है कि डीके शिवकुमार हमारे अगले मुख्यमंत्री होंगे। इसकी घोषणा पहले ही हो चुकी है। सिद्धारमैया भी इसका एलान कर चुके हैं। हमें उम्मीद है कि सिद्धारमैया सरकार के दौरान हुए अच्छे काम आगे भी जारी रहेंगे। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है और हमारे नए मुख्यमंत्री इसे निभाएंगे।"

सिद्धारमैया की भविष्य की राजनीतिक भूमिका पर बोलते हुए जारकीहोली ने बताया कि कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें राज्यसभा सीट की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया राज्य की राजनीति में सक्रिय बने रहना चाहते हैं और उनका लक्ष्य 2028 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाना है।
01:24 PM, 30-May-2026

लोकभवन से लौटे डीके शिवकुमार

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार आज राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात के बाद अपने आवास लौट आए। उन्होंने दिन में लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल से भेंट की थी। सूत्रों के अनुसार, यह मुलाकात नई सरकार के गठन और संभावित शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों के संदर्भ में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के बीच डीके शिवकुमार को राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चाएं तेज हैं।
12:53 PM, 30-May-2026

कर्नाटक कैबिनेट में यतींद्र की एंट्री पर कांग्रेस का बयान

कर्नाटक में नई सरकार के गठन को लेकर जारी चर्चाओं के बीच कांग्रेस नेता बिलकिस बानो ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा या नहीं, इस पर अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान करेगा।

यतींद्र सिद्धारमैया को कैबिनेट में जगह मिलने की अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए बानो ने कहा, "इस बारे में मुझे जानकारी नहीं है। यह फैसला हाईकमान के हाथ में है। युवाओं की ओर से भी उनकी मांग की जा रही है। यदि पार्टी निर्णय लेती है तो वह भी कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं।"

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता और नेता हमेशा हाईकमान के फैसले का सम्मान करेंगे। बानो ने बताया कि कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक शनिवार शाम 4 बजे बुलाई गई है, जिसमें पार्टी के महासचिव भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा, "बैठक में हाईकमान का संदेश विधायकों तक पहुंचाया जाएगा और उसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
12:39 PM, 30-May-2026

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन के बीच सिद्धारमैया ने बेटे यतींद्र के लिए डिप्टी सीएम पद की मांग की

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के बीच पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने बेटे और कांग्रेस एमएलसी यतींद्र सिद्धारमैया के लिए उपमुख्यमंत्री पद की मांग की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धारमैया ने यह मांग कांग्रेस हाईकमान के समक्ष दिल्ली में हुई बैठकों के दौरान रखी।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नई सरकार के गठन को लेकर कांग्रेस नेतृत्व लगातार मंथन कर रहा है। इसी क्रम में सिद्धारमैया ने यतींद्र को सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका देने की पैरवी की है। कांग्रेस हाईकमान राज्य में नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के गठन के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर भी विचार कर रहा है। 
12:13 PM, 30-May-2026

कर्नाटक में डिप्टी सीएम पद पर फैसला हाईकमान करेगा

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन के बीच उपमुख्यमंत्री पद को लेकर जारी चर्चाओं पर कांग्रेस एमएलसी इवान डिसूजा ने कहा है कि इस संबंध में अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान ही करेगा। डिसूजा ने कहा कि डिप्टी सीएम पद के लिए कई योग्य और दावेदार नेता मौजूद हैं। हालांकि, कांग्रेस विधायक दल (CLP) के नेता के चयन के बाद ही हाईकमान इस मुद्दे पर निर्णय लेगा। उन्होंने कहा कि अगला उपमुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला हाईकमान करेगा। फिलहाल जिन नामों की चर्चा हो रही है, वे केवल अटकलें हैं। अभी तक किसी नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।
12:03 PM, 30-May-2026

डीके शिवकुमार ही बनेंगे मुख्यमंत्री, CLP बैठक से पहले कांग्रेस विधायक का दावा

कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक से पहले कांग्रेस विधायक यासिर अहमद खान पठान ने दावा किया है कि डीके शिवकुमार ही राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। पठान ने कहा कि रविवार शाम 4 बजे CLP की बैठक बुलाई गई है, जिसमें डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया, कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला और सभी विधायक शामिल होंगे। बैठक में विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डीके शिवकुमार निश्चित रूप से मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने पिछले 40 वर्षों से पार्टी के लिए कड़ी मेहनत की है। वह 100 प्रतिशत हमारे मुख्यमंत्री होंगे।
11:52 AM, 30-May-2026

कब और कहां हो सकता है शपथ ग्रहण?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह रविवार या सोमवार को हो सकता है। वहीं कुछ रिपोर्टों में अगले सप्ताह, संभवतः बुधवार को शपथ ग्रहण होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

इस बीच, शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन स्थल को लेकर भी विचार-विमर्श जारी है। सूत्रों के मुताबिक, समारोह राजभवन में आयोजित किया जाए या फिर विधान सौधा की भव्य सीढ़ियों पर, इस पर अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है। हालांकि, विधान सौधा परिसर के आसपास तैयारियों की गतिविधियां शुरू होने से अटकलें तेज हो गई हैं कि शपथ ग्रहण का आयोजन वहीं किया जा सकता है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed