फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Yoga Day Live: 'योग लोगों, देशों और संस्कृतियों को जोड़ता है', योग दिवस कार्यक्रम में बोले पीएम

Sun, 21 Jun 2026 08:24 AM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Tripathi Updated Sun, 21 Jun 2026 08:24 AM IST
खास बातें

International Yoga Day Live: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज यानी रविवार को दुनियाभर में 2,500 स्थानों पर मनाया जा रहा है। यह 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है, जिसकी थीम स्वस्थ उम्र के लिए योग रखी गई है। यह सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए योग के महत्व को रेखांकित करती है। देश में मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड पर आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।

विज्ञापन
International Yoga Day 2026 PM Modi in Kolkata many worldwide events records reactions news in hindi
कोलकाता में योग दिवस कार्यक्रम में पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

08:22 AM, 21-Jun-2026

ढाका उच्चायोग में भी हुआ योग कार्यक्रम

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में योग दिवस के अवसर पर भारतीय उच्चायोग में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
 
08:09 AM, 21-Jun-2026

गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में योग किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अहमदाबाद में योग किया। इस साल के योग दिवस की थीम 'स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग' है।
 
विज्ञापन
08:02 AM, 21-Jun-2026

पंजाब के राज्यपाल ने किया योग

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने तिरंगा पार्क में योग दिवस कार्यक्रम में सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश का सौभाग्य है कि आज शहर बस्ती में योग दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है।  योग और भारत का संबंध प्राचीन काल से रहा है। हमारे ऋषि मुनियों ने तपस्या की और योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाया ताकि मन बुद्धि स्वस्थ रहे।
07:49 AM, 21-Jun-2026

यमुना नदी में तैराकों ने किया जल योग

प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले यमुना नदी के बरगद घाट पर अनूठे ‘जल योग’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में तैराकों, बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने पानी में रहकर विभिन्न योगासन किए और लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान सूर्य नमस्कार, शवासन, वज्रासन, मत्स्यासन, अनुलोम-विलोम तथा ‘ओम्’ उच्चारण जैसे योगाभ्यास कराए गए। स्विमिंग कोच त्रिभुवन निषाद ने बताया कि उनकी अकादमी में तैराकी के साथ योग का प्रशिक्षण भी दिया जाता है और पिछले कई वर्षों से योग दिवस के अवसर पर जल योग का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिभागियों का कहना है कि जल योग से शारीरिक संतुलन, रोग प्रतिरोधक क्षमता और मानसिक ताजगी में लाभ मिलता है। योग दिवस (21 जून) के प्रति उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया।
07:27 AM, 21-Jun-2026

झांसी में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया योग अभ्यास

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। उन्होंने यहां योग अभ्यास किया। इस साल योग दिवस का विषय 'स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग' रखा गया है। मुख्यमंत्री ने योग के जरिए सेहतमंद रहने का संदेश दिया।

07:25 AM, 21-Jun-2026

चंपावत में उत्तराखंड के सीएम धामी ने बनबासा में किया योग

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के बनबासा में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। उन्होंने यहां आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में हिस्सा लिया और सबके साथ योग अभ्यास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
07:23 AM, 21-Jun-2026

गुवाहाटी में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और सीएम सरमा ने किया योग

गुवाहाटी में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया।
07:07 AM, 21-Jun-2026

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों के साथ योग

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। रेड रोड पर आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग किया। 
06:55 AM, 21-Jun-2026

पीएम मोदी बोले- 'योग सिर्फ आसन नहीं, मानवीय एकता का आधार'

मैं इस अवसर पर पूरे विश्व को, संपूर्ण मानव समुदाय को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। आज योग दिवस पर खास कर के पूरे बंगाल में कोलकाता में यहां बने स्वच्छता के योग के लिए भी कोलकातावासियों की सराहना करूंगा। स्वच्छता से स्वागत की यह अद्भुत पहल है। इस पहल के लिए यहां जिस तरह लगातार श्रम किया गया है। नागरिक कर्तव्य निभाया गया है। वो सभी देशवासियों के लिए एक प्रेरणा बन गया है। 
06:51 AM, 21-Jun-2026

International Yoga Day Live: पीएम मोदी बोले- योग सबको जोड़ता है, सबको साथ लाता है

21 जून का ये दिन पृथ्वी के कुछ भू-भाग पर सबसे लंबी अवधि का दिन होता है। अब अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कारण 21 जून का ये दिन विश्व के सबसे बड़े सामूहिक उत्सव का दिन भी बन गया है। विश्व के अलग-अलग हिस्सों से योग की अद्भुत तस्वीरें सामने आ रही हैं। भारत में हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक पूर्वोतर और पूरब में बंगाल से लेकर पश्चिम में सौराष्ट्र तक पूरा देश योग की ऊर्जा से चैतन्य से भरा नजर आ रहा है। पूरा देश, पूरा विश्व एक दूसरे से जुड़ा नजर आ रहा है। यही योग की ताकत है। योग सबको जोड़ता है। योग सबको साथ लाता है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed