फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live: भारतीय नौसेना ने कराची पर की जवाबी कार्रवाई; सांबा में घुसपैठ की कोशिश की नाकाम; जम्मू में फिर ब्लैकआउट

Fri, 09 May 2025 05:07 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Fri, 09 May 2025 05:07 AM IST
खास बातें

India Air Strike on Pakistan Operation Sindoor Live Updates : पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया है। गुरुवार रात को पाकिस्तान ने ड्रोन हमले की कोशिश की। जिसे भारत ने नाकाम कर दिया। भारत ने आठ मिसाइलों को मार गिराया। पढ़िए पल-पल का अपडेट। 

विज्ञापन
India Pakistan News Live Indian Army Harpy Drone Attack Rawalpindi Lahore Air Defence System s400 India News
ड्रोन हमले की कोशिश। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:50 AM, 09-May-2025
जम्मू में फिर फायरिंग, नियंत्रण रेखा के पास धमाके
पाकिस्तान की ओर से फिर से मिसाइल और ड्रोन हमले किए जा रहे हैं। शहर में सायरन की आवाज फिर से गूंज रही है। नियंत्रण रेखा के पास धमाकों की आवाज सुनी गई है। 
03:21 AM, 09-May-2025
नियंत्रण रेखा के पास धमाके
जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास धमाकों की आवाज सुनी गई। पूरे जम्मू शहर में फिर से ब्लैक आउट कर दिया गया है। सायरन की आवाजों के बीच लोगों से हर तरह की लाइट बंद करने की अपील की जा रही है। 
विज्ञापन
02:17 AM, 09-May-2025
जम्मू में फिर किया गया ब्लैक आउट, गूंज रहे हैं सायरन
जम्मू में एक बार फिर से ब्लैक आउट कर दिया गया है। शहर में सायरन बज रहे  हैं। सभी जगह की लाइट बंद कर दी गई है।
02:16 AM, 09-May-2025
शहबाज के घर के पास गिरा ड्रोन
भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए लाहौर और सियालकोट में पाक सेना के ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की। इस्लामाबाद में भी ड्रोन ड्रोन से हमले किए। इस दौरान लाहौर में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के पैतृक घर के पास एक ड्रोन गिरा। बताया जाता है कि उस समय शहबाज शरीफ इस्लामाबाद में मौजूद थे। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
01:32 AM, 09-May-2025
सांबा में घुसपैठ की कोशिश
8 मई 2025 को लगभग 11 बजे जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश की गई। हालांकि  बीएसएफ ने इसे नाकाम कर दिया। 
01:08 AM, 09-May-2025
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे बैठक
इस बीच, खबर आई है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद बदले हालातों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:58 AM, 09-May-2025
भारतीय नौसेना ने कराची पर की जवाबी कार्रवाई
सीमा पर बदली परिस्थितियों के बाद भारत की नौसेना ने भी पाकिस्तान पर समुद्री रास्ते से जवाबी कार्रवाई की है। भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान की हरकतों का जवाब देने के लिए कराची और लाहौर पर कार्रवाई की है। 
 
12:34 AM, 09-May-2025
स्पाइसजेट और इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी
इस बीच, स्पाइसजेट और इंडिगो ने भी यात्रा संबंधी एडवाइजरी जारी की है। विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने ट्वीट कर कहा कि सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा उपायों को बढ़ा दिया गया है। सुरक्षा उपायों के मद्देनजर यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे प्रस्थान से कम से कम 3 घंटे पहले हवाई अड्डे पर पहुंचें ताकि चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके।

वहीं, इंडिगो ने भी ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने ट्वीट कर यात्रियों से अपील की है कि इस असाधारण समय में सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा के कड़े उपाय किए जा रहे हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि सुरक्षा जांच और औपचारिकताओं के लिए अपनी यात्रा के लिए कुछ अतिरिक्त समय दें। हम आपकी समझदारी और सहयोग की सराहना करते हैं।
12:21 AM, 09-May-2025
पाकिस्तानी वायुसेना का एक जेट तबाह
ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई भारतीय कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला उठा है। सरहद पर बीते 36 घंटे में तेजी से हालात बदले हैं। पाकिस्तान जंग पर आमादा है। पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों में स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया। वहीं, अभी खबर आई है कि भारतीय वायु रक्षा बलों ने पठानकोट सेक्टर में पाकिस्तानी वायुसेना का एक जेट और नौशेरा सेक्टर में दो पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है। 

रक्षा सूत्रों ने बताया कि भारतीय वायु रक्षा बलों ने पठानकोट सेक्टर में एक पाकिस्तानी वायुसेना के जेट को मार गिराया है। हालांकि इस बारे में अभी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। 

वहीं, रक्षा सूत्रों ने यह भी बताया कि  जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में भारतीय सेना की वायु रक्षा इकाइयों ने दो पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। सेक्टर में दोनों पक्षों के बीच भारी गोलाबारी हुई। 
11:52 PM, 08-May-2025

पठानकोट में भारत ने पाकिस्तान का जेट मार गिराया

पठानकोट में भारत ने पाकिस्तान का फाइटर जेट मार गिराया। 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed