Coronavirus India Live: बंगाल में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, बीते 24 घंटे में 18102 मामले, 103 लोगों की मौत
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने भयावह स्थिति पैदा कर दी है। एक तरफ स्वास्थ्य महकमा चरमरा गया है तो दूसरी तरफ कालाबाजारी करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। हालांकि कोरोना के दैनिक मामलों में पिछली तीन दिनों से हल्की गिरावट आ रही है, जो राहत की संकेत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बुधवार को देश में कोरोना वायरस के 3.82 लाख से ज्यादा मरीज मिले, वहीं 3780 मरीजों की जानें गईं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया से भारत एक हजार से ज्यादा वेंटिलेटर आएंगे। इधर देश में 18 साल से ज्यादा के लोगों को वैक्सीन लगना शुरू हो गया है। कोरोना से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में कोरोना के 15,157 नए मामले
उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 31165 नए मामले
झारखंड में 13 मई तक के लिए बढ़ा लॉकडाउन
राज्य में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए झारखंड सरकार ने 13 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है।बंगाल में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार
बंगाल में कोरोना के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 18102 नए मामले सामने आए हैं और 103 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 17,073 लोग स्वस्थ भी हो गए।दवा कंपनी फाइजर को बड़ी सफलता
दवा कंपनी फाइजर को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल कनाडा ने कंपनी को 12 से 15 आयु वर्ग के बच्चों को वैक्सीन लगाने की अनुमति दे दी है।मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,879 नए मामले
तमिलनाडु में कोरोना के 23,310 नए मामले
कर्नाटक में कोरोना का तांडव
#COVID19 Karnataka reports 50,112 new positive cases, 26,841 recoveries and 346 deaths in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) May 5, 2021
Total cases: 17,41,046
Total active cases: 4,87,288 pic.twitter.com/I0UODMGp5Y
उत्तराखंड में 10 मई तक के लिए बढ़ा कर्फ्यू
गुजरात में पिछले 24 घंटे में 12,955 मामले सामने आए
गुजरात में पिछले 24 घंटे में 12,955 मामले सामने आए हैं और 133 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 12,995 लोग स्वस्थ भी हुए।#COVID19 | Gujarat reports 12,955 new positive cases, 12,995 recoveries and 133 deaths in the last 24 hours
— ANI (@ANI) May 5, 2021
Total cases: 6,33,427
Total recoveries: 4,77,391
Total active cases: 1,48,124
Total deaths: 7,912