11:39 PM, 03-May-2021
दिल्ली में कोरोना वायरस के 18,043 मामले, 448 की मौत
बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना वायरस के 18,043 मामले, 448 की हुई मौत।
11:08 PM, 03-May-2021
असम: 4489 नए मामले, 29 की मौत
असम में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 4489 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में 2534 लोग ठीक हुए और 29 की मौत हो गई। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 26,477 हो गई है। इसके अलावा यहां अभी तक इस बीमारी के चलते 1347 लोगों की मौत हो चुकी है।
10:47 PM, 03-May-2021
छत्तीसगढ़: 15274 नए मामले, 266 की मौत
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 15,274 नए मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा इसी अवधि में इस बीमारी से पीड़ित 1088 लोग ठीक हुए और 266 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख 20 हजार 977 हो गई है। यहां अब तक कोरोना के चलते 9275 लोगों की जान जा चुकी है।
10:35 PM, 03-May-2021
पंजाब के सीएम ने केंद्र से लगाई ऑक्सीजन की गुहार
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार से और ऑक्सीजन टैंकर उपलब्ध कराने की अपील की है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि राज्य में इस समय केवल 15 ऑक्सीजन टैंकर बचे हैं जो कि बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए काफी नहीं हैं।
09:39 PM, 03-May-2021
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया कैदियों की रिहाई का आदेश
कोरोना के मामलों में तेजी देखते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ऐसे दोषियों, अपराधियों और कैदियों को रिहा करने की घोषणा की है जो जुर्माना भरने में नाकाम रहने के कारण अभी भी जेल में हैं। न्यायिक अधिकारियों को अदालत ने निर्देश दिया है कि ऐसे लोगों को 60 दिन की पेरोल या अंतिम जमानत पर रिहा करें।
09:20 PM, 03-May-2021
मध्यप्रदेश: 12062 नए मामले, 13408 मरीजों को मिली छुट्टी
मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 12062 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा इसी अवधिय में 13408 मरीज ठीक हुए और 93 की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या छह लाख 430 हो गई है। इनमें से 85,750 सक्रिय मरीज हैं। प्रदेश में अब तक इस महामारी के चलते 5905 लोगों की जान जा चुकी है।
09:17 PM, 03-May-2021
हिमाचल में 2630 तो पंजाब में 6789 नए मामले
हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2630 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में 1526 लोग ठीक हुए और 43 मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा पंजाब में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6789 नए मामले सामने आए, 6016 लोग ठीक हुए और 157 की मौत हुई। राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 60,709 हो गई है।
08:40 PM, 03-May-2021
मुंबई: 2662 नए मामले, 5746 ठीक हुए
मुंबई में आज कोरोना के 2662 नए मामले मिले, 5746 लोग ठीक हुए और 78 मरीजों की मौत हो गई। शहर में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 54,143 हो गई है। इसके अलावा यहां अब तक इस बीमारी से 13,408 लोगों की जान जा चुकी है।
08:26 PM, 03-May-2021
आंध्र प्रदेश में 14 दिन के लिए आंशिक कर्फ्यू
आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य में कोरोना के मामलों में तेजी देखते हुए 14 दिन के लिए आंशिक कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस संबंध में कहा कि पांच मई से राज्य में आंशिक कर्फ्यू लागू किया जाएगा। इस दौरान सभी दुकाने सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक खुलेंही। केवल आवश्यक सेवाओं को अनुमति होगी।
08:07 PM, 03-May-2021
मणिपुर में 362 नए मामले, सात की मौत
मणिपुर में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 362 नए मामले मिले, 107 लोग ठीक हुए और सात मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना मामलों की कुल संख्या 32,523 और सक्रिय मरीजों की संख्या 2071 हो गई है।