फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'INDIA' Maharally Live: विपक्ष की रामलीला मैदान में रैली; राहुल, तेजस्वी से लेकर अखिलेश तक, सभी जमकर बरसे

Sun, 31 Mar 2024 06:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 31 Mar 2024 06:36 PM IST
खास बातें

INDIA Alliance Maharally at Ramlila Maidan Live Updates : लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की रामलीला मैदान में हुई। इसके मद्देनजर शनिवार को दिनभर रामलीला मैदान में रैली को लेकर चहल-कदमी देखने को मिली। तैयारियों का जायजा लेने दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय व विधायक दिलीप पांडेय समेत दूसरे नेता भी पहुंचे। महारैली में इंडिया गठबंधन का नारा 'तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ' है। 

विज्ञापन
India Alliance Maharally Today at Delhi Ramlila Maidan Atishi Rahul Gandhi Kharge Delhi Ncr News Live Updates
विपक्षी गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन। - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

04:18 PM, 31-Mar-2024

तेजस्वी यादव के दावों पर भड़के केंद्रीय मंत्री

राजद नेता तेजस्वी यादव के इंडी गठबंधन की रैली में दिए बयान पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "तेजस्वी यादव भ्रष्टाचार के प्रतीक बने हुए हैं। वे घोटाला, भ्रष्टाचार करते-करते थक भी नहीं रहे। CBI, ED या फिर जो भी इस प्रकार की संस्थाएं हैं वो स्वतंत्र हैं। जहां अपराध होते हैं, वहीं ये एजेंसियां कानून के हाथ के रूप में जाती हैं। इस देश का कानून सभी के लिए बराबर है। तेजस्वी यादव एक बड़े औदे पर रहे हैं... तो क्या वे अपराध करते रहें और कानून उन तक ना पहुंचे?... ये कानून किसी को छोड़ता नहीं है... उनका कहना गलता है कि ये सभी संस्थाएं भाजपा की है और भाजपा इन्हें चलाती है।"
03:56 PM, 31-Mar-2024
इंडिया गठबंधन की 'महारैली' पर कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, "ये लड़ाई देश बचाने की लड़ाई है। संविधान बचाने की लड़ाई है, लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है... मिलजुलकर लड़ेंगे और जीतेंगे।"
विज्ञापन
03:41 PM, 31-Mar-2024

इंडिया महागठबंधन की रैली में क्या बोले चंपई सोरेन?

इंडिया गठबंधन की 'महारैली' को संबोधित करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा, "आज जिस जमीन के नाम पर उन्हें गिरफ्तार किया गया, उस जमीन का कहीं भी किसी किताब में जिक्र नहीं है। झारखंड में हेमंत सोरेन ने पिछड़े वर्गों और समुदायों का जो उत्थान किया, उससे भाजपा के पेट में दर्द शुरू हो गया। यही लड़ाई हमारे पूर्वजों ने भी झारखंड में लड़ी थी। हम सब एक हैं। हम झारखंड के साथ-साथ देश में भी भाजपा की विचारधारा को पनपने नहीं देंगे..."
03:24 PM, 31-Mar-2024
INDIA गठबंधन की 'महारैली' को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "...देश का लोकतंत्र खतरे में है... ये देश किसी के बाप की जागीर नहीं है। ये 140 करोड़ लोगों का देश है... ये(भाजपा) क्या समझते हैं, इसको भी अंदर खत्म कर दो, उसको भी अंदर कर दो, ये नेता फ्रीज़ कर दो, क्या आप ऐसे जीत जाएंगे?... हुकूमत वो करते हैं जिनका दिलों पर राज होता है, यूं कहने पर तो मुर्गों के सिर पर ताज होता है... मैं नमस्कार करता हूं कि इन्होंने(कल्पना सोरेन और सुनीता सोरेन) इतने दुख झेले, इन्होंने क्या-क्या नहीं देखा... अरविंद केजरीवाल को तो आप(भाजपा) गिरफ्तार कर लेंगे लेकिन आप उनकी सोच को कैसे गिरफ्तार करेंगे?... अरविंद केजरीवाल कोई व्यक्ति नहीं है, अरविंद केजरीवाल सोच का नाम है... "
03:23 PM, 31-Mar-2024
INDIA गठबंधन की 'महारैली' को संबोधित करते हुए CPI(M) महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा, "...भारत की राजनीति में एक नई ऊर्जा आज पैदा हुई है जो यहां मौजूद है। ये ऊर्जा भारत के संविधान और लोकतंत्र को जीत दिलाएगी और तानाशाही की ताकतों को हरवाएगा..."
03:23 PM, 31-Mar-2024
INDIA गठबंधन की 'महारैली' को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, "...हर साल इस मैदान में दशहरे के दिन रावण के पुतले का दहन होता है... आज जो सत्ता में हैं वे अपने आप को राम भक्त कहते हैं... मुझे लगता है कि वे कर्मकांड में उलझ गए हैं... मैं आज उन्हें याद दिलाना चाहती हूं कि वो हजारों वर्ष पुरानी गाथा क्या थी... भगवान राम जब सत्य के लिए लड़े तो उनके पास सत्ता नहीं थी, उनके पास संसाधन नहीं थे, उनके पास तो रथ भी नहीं था... संसाधन रावण के पास थे... भगवान राम के पास सत्य, आशा, आस्था , प्रेम, परोपकार, धीरज और साहस था... मैं सत्ता में बैठे हुए अपने प्रधानमंत्री मोदी को याद दिलाना चाहती हूं कि भगवान राम के जीवन का क्या संदेश था। सत्ता सदैव नहीं रहती। सत्ता आती है, जाती है, अहंकार चूर-चूर होता है... "
विज्ञापन
विज्ञापन
03:03 PM, 31-Mar-2024
INDIA गठबंधन की 'महारैली' को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "...देश का लोकतंत्र खतरे में है... ये देश किसी के बाप की जागीर नहीं है। ये 140 करोड़ लोगों का देश है... ये(भाजपा) क्या समझते हैं, इसको भी अंदर खत्म कर दो, उसको भी अंदर कर दो, ये नेता फ्रीज़ कर दो, क्या आप ऐसे जीत जाएंगे?...  हुकूमत वो करते हैं जिनका दिलों पर राज होता है, यूं कहने पर तो मुर्गों के सिर पर ताज होता है... मैं नमस्कार करता हूं कि इन्होंने(कल्पना सोरेन और सुनीता सोरेन) इतने दुख झेले, इन्होंने क्या-क्या नहीं देखा... अरविंद केजरीवाल को तो आप(भाजपा) गिरफ्तार कर लेंगे लेकिन आप उनकी सोच को कैसे गिरफ्तार करेंगे?... अरविंद केजरीवाल कोई व्यक्ति नहीं है, अरविंद केजरीवाल सोच का नाम है... "
03:00 PM, 31-Mar-2024
INDIA गठबंधन की महारैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "... यह मंच है अनेकता में एकता, विविधता में एकता है, यह दर्शाने के लिए आज यह सभा आयोजित हुई है..."
02:29 PM, 31-Mar-2024
राहुल गांधी ने सरकार को घेरा
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव में मैच फिक्सिंग की जा रही है। हमारे बैंक अकाउंट बंद कर दिए गए हैं। चुनावी के बीच ऐसा किया जा रहा है। ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कुछ करोबारी मिलकर कर रहे हैं।

INDIA गठबंधन की 'महारैली' को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि आज कल IPL के मैच चल रहे हैं। आप सबने मैच फिक्सिंग शब्द सुना है...जब बेइमानी से एम्पायर पर दबाव डालकर, खिलाड़ियों को खरीदकर मैच जीता जाता है... हमारे सामने लोकसभा का चुनाव है... हमारी टीम में से मैच शुरू होने से पहले दो खिलाड़ियों को गिरफ्तार करके अंदर कर दिया गया... पीएम मोदी इस चुनाव में मैच फिक्सिंग करने की कोशिश कर रहे हैं। ये जो उनका 400 पार का नारा है वो बिना मैच फिक्सिंग के 80 पार नहीं हो सकता है... कांग्रेस पार्टी विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी है। हमारे सभी बैंक अकाउंट बंद कर दिए गए हैं। चुनाव के बीच में देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के बैंक अकाउंट बंद कर दिए... हमारे सारे संसाधनों को बंद कर दिया गया। ये कैसा चुनाव हो रहा है?... नेताओं को जेल में डाला जाता है... ये मैच फिक्सिंग करने की कोशिश की जा रही है... ये मैच फिक्सिंग पीएम मोदी और हिंदुस्तान के 3-4 सबसे बड़े अरबपति मिलकर कर रहे हैं...

उन्होंने कहा कि इसका (मैचफिक्सिंग) सिर्फ एक लक्ष्य है। हिंदुस्तान के संविधान को हिंदुस्तान की गरीब जनता के हाथ से छीनने के लिए ये मैचफिक्सिंग की जा रही है... जिस दिन ये संविधान खत्म हो गया, उस दिन ये हिंदुस्तान नहीं बचेगा... ये जो संविधान है हिंदुस्तान की जनता की आवाज है... यही इनका(भाजपा) लक्ष्य है... ये सोचते हैं कि धमकाकर और डराकर पुलिस, CBI, ED, IT के साथ देश चलाया जा सकता है... आप हिंदुस्तान की आवाज को नहीं दबा सकते हो। इस आवाज को कोई नहीं दबा सकता... ये लड़ाई संविधान को बचाने की लड़ाई है..."
02:27 PM, 31-Mar-2024
सत्ताधारी जो दिल्ली में बैठे है वो अब ज्यादा दिन नहीं रहेंगे: अखिलेश
INDIA गठबंधन की 'महारैली' को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "ये रामलीला मैदान ऐतिहासिक मैदान है और आज जब हम लोग यहां एकत्रित हुए हैं और एकसाथ खड़े हुए हैं तो इस मैदान से ये ऐलान होने वाला है कि सत्ताधारी जो दिल्ली में बैठे है वो अब ज्यादा दिन नहीं रहेंगे। आज हम दिल्ली आए हैं। सुना है दिल्ली वाले आज दिल्ली से बाहर गए हैं। दिल्ली से जो आज बाहर जा रहे हैं वो हमेशा-हमेशा के लिए बाहर जा रहे हैं। ये लोग(भाजपा) जो 400 पार का नारा दे रहे हैं, अगर आपके 400 पार हो रहे थे तो आम आदमी पार्टी के नेता से आपको घबराहट किस बात की है?... मैं तो उस उत्तर प्रदेश से आता हूं जहां के लोगों ने भाजपा को मौका दिया और उनका स्वागत किया लेकिन याद रहे कि उत्तर प्रदेश के लोग जो स्वागत करते हैं वो धूम-धाम से विदाई भी करते हैं... आपने चुने हुए लोगों और मुख्यमंत्रियों को जेल भेज दिया। जिस लोकतंत्र के लिए दुनिया में भारत का सम्मान होता था, आज उसी भारत की दुनिया में किसी ने सबसे ज्यादा थूं-थूं करवाई है तो वो भाजपा के लोगों ने करवाई है... इनके 10 साल का कार्यकाल आप देखोगे तो ये ब्रह्मांड की सबसे झूठी पार्टी है... ये 400 पार नहीं 400 हारने जा रहे हैं... ED, CBI से डराकर सबसे ज्यादा चंदा वसूलने का काम अगर किसी ने किया है तो वो भाजपा ने किया है... "
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed