Holi In India: होली पर उल्लास, फ्रांस के राष्ट्रपति पर चढ़ा हिंदी का रंग, पीएम ने कहा धन्यवाद; देखें झलकियां
आज देशभर में रंगों का त्योहार होली खुशी और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह होते ही शहर-शहर रंग और गुलाल से सराबोर हो गए। चारों दिशाओं में रंगों की छटा और त्योहार की रौनक दिखी। फ्रांस के राष्ट्रपति ने हिंदी भाषा में होली की शुभकानाएं दीं। अमेरिकी राजदूत ने अक्षरधाम मंदिर जाकर शुभकामनाएं दीं। असम, कोलकाता, तमिलनाडु से लेकर देश के कोने-कोने में होली का उल्लास दिखा। आम से लेकर खास तमाम लोगों ने गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी। लोग कहीं ढोल-नगाड़ों के साथ थिरकते भी दिखे, तो कहीं मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना भी की गई। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में देखें भारत में होली 2026 का उल्लास...
लाइव अपडेट
भारत के कोने-कोने से आई तस्वीरों ने भी होली के उत्साह में चटख रंग भर दिए, आप भी देखें खास झलकियां
फ्रांस के राष्ट्रपति ने हिंदी में दीं होली की शुभकामनाएं, पीएम मोदी ने दिया जवाब
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हिंदी भाषा में होली की शुभकामनाएं दीं। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जवाब दिया। नीचे देखिए दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच एक्स हैंडल पर हुए संवाद की झलक:बहुत-बहुत धन्यवाद, मेरे मित्र!
— Narendra Modi (@narendramodi) March 4, 2026
होली के पावन अवसर पर आपको और फ्रांस के लोगों को ढेर सारी खुशियां और समृद्धि की हार्दिक शुभकामनाएं। https://t.co/97w0aPu4XF
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दीं होली की शुभकामनाएं
सभी भाई बहनों माताओं और संगी साथी और #NorthEastDelhi लोकसभा के नागरिक सहित पूरी दिल्ली और देश भर को शुभ होली..
— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) March 4, 2026
हमने दिल्ली में मनाया#HappyHoli #Holi2026 pic.twitter.com/qrsa1XcfIB
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अक्षरधाम मंदिर पहुंचे, होली की दीं शुभकामनाएं
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर होली के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर पहुंचे। उन्होंने स्वामीनारायण के दर्शन के बाद सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि होली के लिए एक शानदार शुरुआत। उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ और अमेरिकी अंतरिक्ष कमांडर जनरल व्हिटिंग के साथ बीएपीएस स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर का दर्शन किए। यह असाधारण मंदिर भारत की आध्यात्मिक विरासत और चिरस्थायी मूल्यों को दर्शाता है। सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।A perfect first stop for Holi! Visited the @baps Swaminarayan Akshardham temple with @DeputySecState Landau and @US_SpaceCom General Whiting. This extraordinary temple showcases India’s spiritual heritage and enduring values. @DelhiAkshardham Wishing everyone a very HAPPY HOLI! pic.twitter.com/nGgtZDK2yB
— Ambassador Sergio Gor (@USAmbIndia) March 4, 2026
भाजपा नेता तमिलिसाई सौंदरराजन ने पार्टी मुख्यालय में मनाई होली
तमिलनाडु के चेन्नई में भाजपा नेता तमिलिसाई सौंदरराजन ने पार्टी मुख्यालय कमलालयम में होली मनाई।#WATCH | चेन्नई, तमिलनाडु: भाजपा नेता तमिलिसाई सौंदरराजन ने पार्टी मुख्यालय कमलालयम में #Holi2026 मनाई। pic.twitter.com/DCnvqgPj7E
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 4, 2026
पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा के संतों ने मनाई होली
मध्य प्रदेश के उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर श्री पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा के संतों ने होली मनाई।#WATCH | उज्जैन, मध्य प्रदेश: शिप्रा नदी के तट पर श्री पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा के संतों ने होली मनाई।#Holi2026 pic.twitter.com/nsAyd45WZu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 4, 2026
कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मनाई होली
कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई। इस दौरान उन्होंने कहा, 'सदियों से होली का त्यौहार प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का त्यौहार रहा है। यहां सारे भेदभाव दूर करके लोग, लोगों से मिलते हैं। ये हम लोगों के लिए ऐसा त्यौहार है जिसमें सभी जगह मिल जुलकर बात होती है, मित्र बनते हैं देश के सभी लोगों को, भाईयों-बहनों को होली के त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं।'#WATCH | भोपाल, मध्य प्रदेश: कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 4, 2026
उन्होंने कहा, "सदियों से होली का त्यौहार प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का त्यौहार रहा है। यहां सारे भेदभाव दूर करके लोग, लोगों से मिलते हैं। ये हम लोगों के लिए ऐसा त्यौहार है जिसमें सभी… pic.twitter.com/8eolRkohnQ
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाई होली
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई। इस दौरान उन्होंने कहा, 'होली प्यार का, उत्साह का, उमंग का, भाईचारे का पर्व है। सभी को इसे मिलकर मनाना चाहिए और खुशियां बांटनी चाहिए। जो टकराव का माहौल बना है इसे खत्म करना चाहिए।'#WATCH | दिल्ली: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 4, 2026
उन्होंने कहा, "होली प्यार का, उत्साह का, उमंग का, भाईचारे का पर्व है। सभी को इसे मिलकर मनाना चाहिए और खुशियां बांटनी चाहिए। जो टकराव का माहौल बना है इसे खत्म करना चाहिए।" pic.twitter.com/X2A1mU0Ui1
वृंदावन के प्रेम मंदिर के बाहर लोगों ने जमकर खेली होली
उत्तर प्रदेश के वृंदावन के प्रेम मंदिर के बाहर होली मनाने के लिए लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हुई। इस दौरान लोगों ने जमकर होली खेली और एक दूसरे के साथ खुशियां बांटी।#WATCH | मथुरा, उत्तर प्रदेश: वृंदावन के प्रेम मंदिर के बाहर #Holi2026 मनाने के लिए लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हुई। pic.twitter.com/MXYGWaDLdo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 4, 2026
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने मनाई होली
ओडिशा में भाजपा सांसद संबित पात्रा ने होली के अवसर पर जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किए और होली मनाई। इस दौरान भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, 'होली का पावन अवसर है पूरा भारतवर्ष होली के पावन पर्व के अवसर पर रंग में डूबा हुआ है। आज हम उपस्थित हैं विश्व के सर्वोच्च धाम, पुरी धाम जहां महाप्रभु जगन्नाथ का निवास हैं। जैसे पानी में रंग मिलकर एक हो जाता है ठीक उसी प्रकार आज सब मिलकर एक साथ होली मना रहे हैं, भजन कर रहे हैं कीर्तन कर रहे हैं और महाप्रभु जगन्नाथ को याद कर रहे हैं।'#WATCH | पुरी, ओडिशा: भाजपा सांसद संबित पात्रा ने #Holi2026 के अवसर पर जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किए और होली मनाई। pic.twitter.com/rGfsQ85DOw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 4, 2026