फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2025 Celebrations Live: नए साल पर सरकार का किसानों का तोहफा; सब्सिडी-बीमा योजना समेत कई सौगातें दीं

Wed, 01 Jan 2025 03:22 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 01 Jan 2025 03:22 PM IST
खास बातें

Happy New Year 2025 Celebration Live, Wishes News in Hindi: रात 12 बजते ही भारत समेत पूरी दुनिया नए साल के जश्न में डूब गई। नए सपने और नई उम्मीदें लेकर साल 2025 सबसे पहले किरिबाती गणराज्य के क्रिसमस आइलैंड पहुंचा। प्रशांत महासागर में स्थित इस द्वीप में भारतीय समयानुसार 31 दिसंबर की शाम साढ़े 3 बजे ही नए साल का जश्न शुरू हो गया। इसी क्रम में समोआ और टोंगा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, म्यांमार, जापान और इंडोनेशिया जैसे देशों में भी नव वर्ष ने भारत से पहले दस्तक दी। अलग-अलग टाइम जोन के कारण 41 देश ऐसे हैं, जो भारत से पहले नव वर्ष का स्वागत करते हैं। भारत समेत दुनियाभर में स्थानीय संस्कृतियों और परंपराओं के साथ नए साल का स्वागत किया जा रहा है।

विज्ञापन
Happy New Year 2025 Live Updates Wishes India World Celebration Photos Videos Wishes News in Hindi
New Year 2025 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

03:21 PM, 01-Jan-2025
नए साल पर केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों को कई अहम सौगातें दीं। इस दौरान किसानों के लिए डीएपी पर सब्सिडी बढ़ाने का एलान किया गया। इसके अलावा पीएम फसल बीमा योजना की बजट भी बढ़ाया गया। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में यह एलान किया गया।
03:00 PM, 01-Jan-2025
विज्ञापन
02:59 PM, 01-Jan-2025
भगवंत मान ने भी लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने पंजाबी भाषा में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘सभी देशवासियों को नववर्ष 2025 की शुभकामनाएं। हमें उम्मीद है कि इस साल पंजाब विकास और प्रगति के एक नए दौर में प्रवेश करेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि ये साल सभी के लिए खुशी, शांति और सफलता का एक नया अध्याय लिखेगा।
02:39 PM, 01-Jan-2025
हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों ने को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी तथा साथ ही यह उम्मीद जताई कि राज्य प्रगति करता रहेगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
01:45 PM, 01-Jan-2025
01:35 PM, 01-Jan-2025
नए साल में 'स्वर्णिम झारखंड' बनाने का संकल्प लें: सोरेन
2025 के पहले दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों की आकांक्षाओं को साकार करने के लिए ‘स्वर्णिम झारखंड’ बनाने का संकल्प लिया। सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, 'नव वर्ष 2025 के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। राज्य के अमर वीर शहीदों और महान क्रांतिकारियों के सपनों तथा जनता की आकांक्षाओं को साकार करते हुए हमें मिलकर स्वर्णिम झारखंड का निर्माण करना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
12:11 PM, 01-Jan-2025
नववर्ष में समृद्धि, विकास के प्रयासों में तेजी आएगी: योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को भरोसा जताया कि इस राज्य को समृद्धि और विकास के रास्ते ले जाने के डबल इंजन सरकार के प्रयासों में 2025 में और तेजी आएगी। योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि प्रदेश में जारी विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की वजह से इस प्रदेश के लोगों का जीवन स्तर निरंतर सुधर रहा है।

उन्होंने कहा, 'गरीब, किसान, युवा और महिलाओं समेत समाज का हर तबका इस डबल इंजन सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहा है। नए भारत का नया उत्तर प्रदेश विरासत और विकास को आगे बढ़ाने में सार्थक भूमिका निभा रहा है। हमें पूरा विश्वास है कि प्रदेश को समृद्धि और विकास के पथ पर आगे ले जाने की डबल इंजन सरकार के प्रयासों में 2025 में और गति आएगी।'
12:02 PM, 01-Jan-2025
12:00 PM, 01-Jan-2025
ओडिशा: ड्रोन वीडियो पुरी के जगन्नाथ मंदिर से है, जहां वर्ष 2025 के पहले दिन भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
 
11:49 AM, 01-Jan-2025
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, "नव वर्ष 2025 के पावन अवसर पर मैं देश के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मेरा दृढ़ विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारा देश अगले 25 वर्षों में सबसे शक्तिशाली विकसित राष्ट्रों में से एक बनने जा रहा है। इसीलिए प्रधानमंत्री ने 'सबका साथ-सबका विकास' के मंत्र के साथ काम किया है..."
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed