फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gujarat Election Live: भद्रकाली मंदिर में दर्शन के बाद पीएम मोदी का रोड शो, लोगों की भारी भीड़ जुटी

Fri, 02 Dec 2022 10:50 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Fri, 02 Dec 2022 10:50 PM IST
खास बातें

Gujarat Assembly Election 2022 Live News in Hindi: गुजरात में 19 जिलों की 89 विधानसभा सीटों पर पहले चरण का मतदान हो चुका है। अब सबकी निगाहें दूसरे चरण की 93 सीटों पर है। यहां प्रचार-प्रसार के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पढ़िए पल-पल के अपडेट्स...

 

विज्ञापन
Gujarat Election 2022 Live Vidhan Sabha Chunav Polling Counting Results Date Party Candidate Exit Poll Updates
पीएम मोदी का रोड शो - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:50 PM, 02-Dec-2022
इस्लामिक राष्ट्रों संग संबंध और योग पर भी बोले पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि 2014 में उनके पद संभालने के बाद से भारत ने सऊदी अरब जैसे इस्लामिक राष्ट्रों के साथ मजबूत संबंध विकसित किए हैं। 5 दिसंबर को दूसरे चरण के मतदान के प्रचार के अंतिम दिन यहां एक रोड शो का नेतृत्व करने के बाद एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। पीएम ने दावा किया कि विपक्षी दल और उसकी सरकारों ने परिवार, रिश्तेदारों और लोगों के लिए करदाताओं का पैसा बहाया।
 
उन्होंने कहा कि 2014 के बाद भारत ने इस्लामिक राष्ट्रों के साथ मजबूत संबंध विकसित किए हैं। यह मेरे लिए और साथ ही हर गुजराती के लिए गर्व की बात है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), सऊदी अरब और बहरीन जैसे देशों ने मुझे अपने शीर्ष पुरस्कारों से सम्मानित किया है। योग अब सऊदी अरब में आधिकारिक पाठ्यक्रम का हिस्सा है। बहरीन और अबू धाबी में भी मंदिर बन रहे हैं।
09:38 PM, 02-Dec-2022
पीएम मोदी ने खत्म किया गुजरात चुनाव प्रचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में शुक्रवार को 31 से अधिक रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने तीन बड़े रोड शो का नेतृत्व भी किया। इसके साथ उन्होंने विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए अपने प्रचार का समापन कर दिया। गुजरात में 93 सीटों के लिए दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा। 89 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान एक दिसंबर को हुआ था। पीएम मोदी के अहमदाबाद में हुए रोड शो को भाजपा ने सबसे लंबा और सबसे बड़ा बताया है। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान लगभग 50 किलोमीटर की दूरी तय की गई। शहर की 13 विधानसभा सीटों और गांधीनगर की एक विधानसभा सीट से होकर यह रोड शो गुजरा।
विज्ञापन
09:38 PM, 02-Dec-2022
अमित शाह ने किया रोड शो
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वडोदरा में रोड शो किया।
 
08:43 PM, 02-Dec-2022
प्रधानमंत्री ने ईओएस-06 द्वारा ली गई गुजरात की तस्वीरें साझा कीं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के नवीनतम भू-पर्यवेक्षण उपग्रह ईओएस-06 द्वारा ली गई गुजरात की कुछ तस्वीरें साझा कीं। पीएम ने कहा कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की दुनिया में यह प्रगति चक्रवातों की बेहतर भविष्यवाणी करने और तटीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में मदद करेगी। भारत अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के भरोसेमंद पीएसएलवी ने शनिवार को एक ईओएस और आठ अन्य उपग्रहों को कई कक्षाओं में सफलतापूर्वक पहुंचा दिया। इसरो ने इस उपलब्धि को अद्वितीय करार दिया था।
 
08:43 PM, 02-Dec-2022
कांग्रेस में गुलामी की मानसिकता: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर सरदार वल्लभभाई पटेल को सम्मान नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आजादी से पहले अंग्रेजों के साथ काम करने के बाद उस पार्टी में गुलामी की मानसिकता आ गई। गुजरात के आणंद जिले के सोजित्रा कस्बे में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को सिर्फ सरदार पटेल से ही नहीं, बल्कि भारत की एकता से भी परेशानी है, क्योंकि उनकी राजनीति फूट डालो और राज करो की नीति पर आधारित है। इसके विपरीत सरदार पटेल सब को एकजुट करने में विश्वास करते थे। इस भारी अंतर के कारण कांग्रेस ने सरदार पटेल को कभी अपना नहीं माना।
08:40 PM, 02-Dec-2022
परेश रावल के खिलाफ पुलिस में शिकायत
अभिनेता परेश रावल के खिलाफ गुजरात में एक चुनावी रैली में दिए गए बयान को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता मोहम्मद सलीम का आरोप है कि रावल का बयान बंगाली समुदाय के खिलाफ नफरती भाषण के समान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:22 PM, 02-Dec-2022
खरगे का आरोप- भाजपा ने पांच लाख सरकारी पद नहीं भरे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। खरगे ने कहा कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने पांच लाख से ज्यादा सरकारी और अर्ध-सरकारी विभागों की रिक्तियां खाली छोड़ दीं, क्योंकि ये इनमें आधे से ज्यादा पद दलित, आदिवासी और अन्य पिछड़ी जाति के उम्मीदवारों के लिए थी। खरगे ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्य में अत्याचार के मामलों में 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। दलितों और आदिवासियों का उत्पीड़न भी बढ़ा है। 
06:58 PM, 02-Dec-2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अहमदाबाद में रोड शो शुरू हो चुका है। इसके पहले उन्होंने भद्रकाली मंदिर में पूजा-पाठ की। 
06:49 PM, 02-Dec-2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। यहां वह अभी भद्रकाली मंदिर में पूजा कर रहे हैं। इसके बाद वह एक लंबे रोड शो में शामिल होंगे। पीएम मोदी को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है। 
04:50 PM, 02-Dec-2022
गुजरात के आणंद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी अभी ईवीएम-ईवीएम बोलने लगी है। हालांकि, उसकी मानसकिता गुलामी वाली है, उनके समय में सिर्फ घोटाला होता था। 

पीएम मोदी ने आगे कहा, 'पावागद में 500 साल पहले आक्रांताओं ने मां काली की मूर्ती तोड़ी गई थी, लेकिन कांग्रेस ने उस मूर्ति को नहीं बनवाया। कांग्रेस अंग्रेजों जैसा काम करती है, लोगों को जातपात के नाम पर लड़ाती है।' प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस हार को देखकर ईवीएम पर आरोप लगाती है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed