Gujarat Election Update Live: राहुल गांधी का BJP पर हमला, बोले- ये नहीं चाहते कि आदिवासी शहरों में रहें
{"_id":"637af8b22176a55fc97d2ac2","slug":"gujarat-election-2022-live-updates-vidhan-sabha-chunav-voting-date-results-manifesto-candidates-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Gujarat Election Update Live: राहुल गांधी का BJP पर हमला, बोले- ये नहीं चाहते कि आदिवासी शहरों में रहें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Thu, 24 Nov 2022 04:29 PM IST
हिमांशु मिश्रा
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Thu, 24 Nov 2022 04:29 PM IST
खास बातें
Gujarat Assembly Election Result News Live: गुजरात में भारतीय जनता पार्टी पिछले 27 सालों से सरकार में है। इस बार भी पार्टी ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतर चुकी है। गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी। आइए जानते हैं चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
चुनावी सभा को संबोधित करते कांग्रेस नेता राहुल गांधी।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
05:14 PM, 21-Nov-2022
राहुल का भाजपा पर हमला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए उतर आए हैं। राहुल गांधी ने सूरत में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। कहा कि आदिवासी भारत के पहले मालिक हैं, लेकिन भाजपा उन्हें वनवासी कहती है। आदिवासियों की जमीन भाजपा छीनकर दो-तीन बड़े उद्योगपतियों को दे देती है। ये लोग नहीं चाहते हैं कि आदिवासी भी शहरों में रहें। उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार मिले।
05:12 PM, 21-Nov-2022
गहलोत का दावा- गुजरात में 125 से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुजरात चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। गहलोत के अनुसार, इस बार चुनाव में कांग्रेस 125 से ज्यादा सीटें जीतने में सफल होगी। उन्होंने कहा कि गुजरात के साथ-साथ पूरे देश की जनता भाजपा सरकार से नाराज है।
विज्ञापन
04:59 PM, 21-Nov-2022
एक दिन में 93 विधानसभा सीटों पर होगी भाजपा की सभाएं
पहले चरण की सभी विधानसभा सीटों पर चुनावी सभा करवाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अब फिर से बड़ा प्लान किया है। इस बार दूसरे चरण की 93 विधानसभा सीटों पर एकसाथ चुनावी सभा कराने का पार्टी ने फैसला लिया है। ये सभाएं कल यानी 22 नवंबर को आयोजित होंगी। पार्टी के प्लान के मुताबिक, तीन से पांच हजार लोगों की भीड़ जुटाकर ये सभाएं आयोजित की जाएंगी। मंगलवार को आयोजित होने वाली रैलियों में पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला, मनसुख मांडविया जैसे बड़े नेता भी शामिल होंगे।
01:59 PM, 21-Nov-2022
मोदी ने कांग्रेस पर किया पलटवार
गुजरात विधानसभा चुनाव में बयानबाजी भी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री के 'औकात' वाले बयान पर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोरदार पलटवार किया है। पीएम मोदी ने गुजरात में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'कांग्रेस कहती है कि मोदी को औकात दिखा देंगे। यह अहंकार है कि मोदी को उसकी औकात दिखा देंगे। वे राजपरिवार से हैं, मैं आम परिवार से हूं, जनता का सेवक हूं, मेरी पहले से ही कोई औकात नहीं है। उन्होंने (कांग्रेस नेताओं ने) क्या-क्या नहीं कहा, नीच कहा, गंदी नाला का कीड़ा कहा, हमारी औकात नहीं है, अरे, विकास के मुद्दे पर चर्चा करो न। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक जमाना था जब साइकिल नहीं बनती थी, आज गुजरात में विमान बनवा रहे हैं।
01:28 PM, 21-Nov-2022
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी गुजरात चुनाव में प्रचार करने के लिए जाएंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, 26 और 26 नवंबर को खरगे की गुजरात में रैली होगी।
12:55 PM, 21-Nov-2022
क्रिकेटर रवींद्र जडेजा और उनकी पत्नी रिवाबा जडेजा ने सोमवार को जामनगर हवाई अड्डे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। रिवाबा को भाजपा ने इस बार जामनगर उत्तर सीट से प्रत्याशी बनाया है।
गुजरात: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जामनगर हवाई अड्डे पर क्रिकेटर रवींद्र जडेजा और जामनगर उत्तर सीट से भाजपा की उम्मीदवार और रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा रवींद्र जडेजा से मुलाकात की। pic.twitter.com/TceOhq9riV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 21, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
11:53 AM, 21-Nov-2022
गहलोत का भाजपा और आप पर निशाना
राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने सूरत में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। गहलोत ने कहा, इस बार की तरह भाजपा का विरोध पिछली बार नहीं था। इस बार लोग भड़के हुए हैं। पूरे देश ने कोरोनाकाल के दौरान अव्यवस्था देखी। आजादी के बाद से जो राज्य मजबूत थे, वो भी कुप्रबंधन का शिकार हुए।
गहलोत ने आगे मोरबी हादसे का भी जिक्र किया। बोले, हमने मोरबी कांड की हाईकोर्ट के जज से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की थी, लेकिन भाजपा सरकार ने ऐसा नहीं किया। बाद में गुजरात हाईकोर्ट ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया। पूरे राज्य में अवैध शराब से लोगों की मौत हुई है। सरकार की नौटंकी अब नहीं चलने वाली है। इस बार चुनाव के नतीजे सबको हैरान कर देंगे।
उन्होंने कहा, यूपी चुनाव जीतने के बाद से पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह यहां (गुजरात) लगातार आने लगे थे। इसका मतलब है कि उन्हें लगता है कि यहां से बीजेपी का सफाया हो गया है। उनके यहां हर हफ्ते आने की बात उनकी कमजोर स्थिति को दर्शाता है। यही कारण है कि डर के चलते दोनों ने यहां डेरा डाल लिया है।
अशोक गहलोत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, 'कोई केजरीवाल से पूछे कि अचानक वह हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार से वापस क्यों हो गए? क्या पता यहां भी वह ऐसा ही करें। क्या वे भाजपा से सांठगांठ कर रहे हैं? उनकी विश्वसनीयता कम हो गई है।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर टिप्पणी करते हुए अशोक गहलोत ने कहा, 'हमें भाजपा की तरह कुछ करने की आवश्यकता नहीं है। राहुल गांधी गुजरात सहित हर राज्य की यात्रा कर रहे हैं। उनके द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों को हर घर जानता है। उनके लिए शारीरिक रूप से यहां होना संभव नहीं था क्योंकि वह यात्रा को प्राथमिकता दे रहे हैं। वह आज यहां आ रहे हैं और अपने मन की बात कहेंगे।'
10:49 AM, 21-Nov-2022
आम आदमी पार्टी गुजरात के अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने सूरत में डोर टू डोर कैंपेन शुरू किया। आज ही आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का रोड शो भी होगा।
09:37 AM, 21-Nov-2022
पीएम मोदी करेंगे तीन रैलियां
गुजरात चुनाव में आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन रैलियां हैं। पीएम मोदी की पहली रैली सुरेंद्रनगर में सुबह 11 बजे होगी। इसके बाद दो बजे जंबूसर और शाम चार बजे नवसारी में वह चुनावी सभा करेंगे। पीएम मोदी ने पिछले विधानसभा चुनाव में गुजरात में 34 जनसभाएं की थीं। बताया जा रहा है कि इस बार उनकी 25 चुनावी सभाएं होंगी। पीएम के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोययल, पुरुषोत्तम रुपाला, गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष सीआर पाटील और मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह पटेल की भी रैलियां होंगी।
09:35 AM, 21-Nov-2022
राहुल गांधी करेंगे दो सभा
भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी आज से गुजरात चुनाव में प्रचार के लिए एंट्री करेंगे। हाल ही में हुए हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में वह प्रचार से दूर रहे हैं। हालांकि, आज गुजरात में जरूर सभा करेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक, राहुल गांधी सौराष्ट्र के राजकोट और सूरत के महुधा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।