फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gujarat Election 2022 Live: योगी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ये लोग राष्ट्र गान का भी सम्मान नहीं करते

Fri, 18 Nov 2022 04:53 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Fri, 18 Nov 2022 04:53 PM IST
खास बातें

Gujarat Assembly Election 2022 Live Vidhan Sabha Chunav News in Hindi: गुजरात में पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को चुनाव होगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। चुनाव प्रचार के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप और टिकट के लिए बगावती रूख भी सामने आने लगे हैं। आइए जानते हैं गुजरात विधानसभा चुनाव से जुड़े सारे अपडेट्स...

विज्ञापन
Gujarat Election 2022 Live Updates Vidhan Sabha Chunav Phase Voting Results BJP AAP Congress Candidate List
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:53 PM, 18-Nov-2022
आईएएस अभिषेक सिंह की जगह कृष्ण वाजपेयी बनाए गए ऑब्जर्वर
गुजरात काडर के आईएएस ऑफिसर अभिषेक सिंह की जगह अब कृष्ण वाजपेयी को अहमदाबाद के दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। अभिषेक के इंस्टाग्राम पोस्ट की वजह से उन्हें चुनाव आयोग ने चुनावी ड्यूटी से हटा दिया था। अभिषेक ने कुछ दिन पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी। इसमें वह एक गाड़ी के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। गाड़ी के नंबर प्लेट पर इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ऑब्जर्वर लिखा हुआ था। इस पोस्ट पर चुनाव आयोग ने कार्रवाई करते हुए कहा कि ये पब्लिकसिटी स्टंट है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
03:10 PM, 18-Nov-2022
सीएम योगी ने मोरबी में जनसभा को संबोधित किया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी भाजपा का प्रचार करने के लिए शुक्रवार को गुजरात पहुंचे। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। योगी ने कहा, 'पीएम मोदी के गुजरात विकास के मॉडल की तारीफ पूरी दुनिया में हो रही है। कोरोनाकाल में पीएम मोदी ने हर स्थिति को अलग-अलग तरह से संभाला। पहले लॉकडाउन में जान है तो जहान है का नारा देकर पीएम मोदी ने लोगों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाया।'

तीसरे फेज में लोगों को घरों में कोरोना का इलाज मिला। पीएम मोदी ने फ्री टेस्ट, वैक्सीन और राशन वितरण का अभियान चलाया। वहीं, कांग्रेस आपके विश्वास का सम्मान नहीं करती है। ये लोग आपकी समस्याओं का समाधान नहीं कर सकते। ये देश को सुरक्षित नहीं रख सकते। यहां तक की ये लोग तो राष्ट्र गान का भी सम्मान नहीं करते हैं। 
विज्ञापन
03:03 PM, 18-Nov-2022
BJP के प्रचार में जुटे रोबोट
भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए रोबोट का भी सहारा लिया है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भाजपा के प्रचार के लिए रोबोट पर्चे बांट रहे हैं। इसके अलावा डोर टू डोर कैंपेन में भी रोबोट का सहारा लिया जा रहा है। रोबोट बनाने वाले हर्षित पटेल ने कहा कि इसमें स्पीकर भी है, जो बोलकर लोगों को भाजपा की योजनाओं के बारे में बताता है। भाजपा विधायक पंकज देसाई ने कहा कि इसकी मदद से हम लोग सभी को भाजपा की जन उपयोगी वाली योजनाओं के बारे में बता रहे हैं।  
 
01:25 PM, 18-Nov-2022
चुनाव ड्यूट से हटाए गए आईएएस ऑफिसर 
गुजरात के आईएएस ऑफिसर अभिषेक सिंह को चुनाव आयोग ने गुजरात चुनाव की ड्यूटी से हटा दिया है। अभिषेक ने कुछ दिन पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी। इसमें वह एक गाड़ी के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। गाड़ी के नंबर प्लेट पर इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ऑब्जर्वर लिखा हुआ था। इस पोस्ट पर चुनाव आयोग ने कार्रवाई करते हुए कहा कि ये पब्लिकसिटी स्टंट है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
01:21 PM, 18-Nov-2022
अनुराग ठाकुर बोले- गुजरात मॉडल देश में नंबर-1
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को भाजपा के लिए प्रचार करने गुजरात पहुंचे। यहां उन्होंने कहा, 'गुजरात मॉडल देश में नंबर-1 और विकास का मॉडल है। कांग्रेस ने हमेशा से बांटो और राज करो की राजनीति की है। वो हमेशा से जाति, धर्म और समुदाय के नाम पर वोट मांगते हैं। भाजपा गुड गवर्नेंस, डेवलपमेंट और ईमानदारी के लिए काम करती है।'
12:43 PM, 18-Nov-2022
सरमा बोले-2029 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कच्छ के अंजार में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'कभी भारत पर ब्रिटेन की हुकूमत हुआ करती थी। आज पीएम मोदी ने ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को लांघ दिया है। आज हमारा देश जिस गति से आगे बढ़ रहा है, उससे साफ है कि 2029 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

उन्होंने आगे कहा, हमारे नॉर्थ ईस्ट में पहले कोई ट्रेन और एयरपोर्ट की व्यवस्था नहीं थी। 2016 के बाद नई रेलवे लाइन, हाईवे और एयरपोर्ट बन गए। ये सबकुछ पीएम मोदी की देन है। कई और बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:39 PM, 18-Nov-2022
शिवराज ने कांग्रेस और आप पर साधा निशाना
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी गुजरात में भाजपा के लिए प्रचार करने पहुंच गए हैं। यहां शुक्रवार को उन्होंने भोजपुरा में जनसभा को संबोधित किया। चौहान ने कहा, 'नरेंद्र मोदी कल्पवृक्ष हैं। जो जरूरत है, वही मिलेगा। केजरीवाल बबूल का पेड़ है। केवल कांटे ही गड़ेंगे। राहुल बाबा खरपतवार है। ये फसल की खराब कर देगा। ये कांग्रेस और आप देश से संतोष और चैन साफ कर देंगे।'
 
11:01 AM, 18-Nov-2022
हार्दिक बोले- वीरमगाम में मिलेगी भाजपा को जीत
कांग्रेस छोड़कर हाल ही में भाजपा का दामन थामने वाले हार्दिक पटेल ने वीरमगाम सीट को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसके लिए मैं बीजेपी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करूंगा। मेरी कोशिश सभी को साथ लेकर वीरमगाम जीतने की होगी। मुझे विश्वास है कि वीरमगाम के लोग भाजपा उम्मीदवार को जीत दिलाएंगे।'
   
10:56 AM, 18-Nov-2022
पाटीदार बहुल अमरेली जिले में जीत के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत
गुजरात के अमरेली जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों पर 2017 चुनाव में भाजपा को करारी हार मिली थी। सभी सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। यही कारण है कि इस बार भाजपा ने यहां साख बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। पाटीदार आरक्षण आंदोलन के चलते पिछली बार यहां लोगों में भाजपा के खिलाफ काफी नाराजगी देखी गई थी। इसका नतीजा था कि अमरेली की सभी सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली। 
09:39 AM, 18-Nov-2022
कांग्रेस सांसद बोले- गुजरात के लोग इस बार बदलाव के लिए वोट करेंगे
कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में डिप्टी लीडर गौरव गोगोई ने गुजरात चुनाव के लिए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार गुजरात के लोग बदलाव के लिए वोट करेंगे। गोगोई ने कहा कि 27 साल बाद गुजरात में बदलाव होगा और कांग्रेस वापस सत्ता में आएगी। उन्होंने आगे कहा, मैं अंतिम परिणाम जानने के लिए काफी उत्सुक हूं जब कांग्रेस की जीत होगी। मैंने कई रैलियां और सभाएं कीं हैं। लोगों के समर्थन को देखते हुए मैं आश्वस्त हूं कि यहां इस बार कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed