Gandhi Jayanti Live: PM मोदी समेत इन नेताओं ने दी बापू को श्रद्धांजलि, अमेरिका-फ्रांस के राजदूत ने कही ये बात
आज पूरा भारत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मना रहा है। इस मौके पर प्रत्येक देशवासी उन्हें नमन कर रहा है। इस मौके पर राजधानी दिल्ली स्थित राजघाट पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। टीएएमसी आज राजघाट पर प्रर्दशन करेगी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियां राजघाट पहुंचकर गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। गांधी जयंती से जुड़ा हर अपडेट यहां जानिए...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
भारत दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी से जुड़े सभी स्थलों के रखरखाव में सहायता करेगा। सोमवार को गांधीजी की 154वीं जयंती के मौके पर यहां भारतीय दूत ने यह बात कही। गांधी जयंती के अवसर पर उच्चायुक्त प्रभात कुमार ने यहां संवैधानिक न्यायालय परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की, जो कभी एक जेल थी। महात्मा तथा उनके अनुयायियों ने भेदभावपूर्ण कानूनों के प्रतिरोध के दौरान उसमें सजा काटी थी। गांधी ने 1908 से 1913 के बीच यहां चार बार जेल की सजा काटी थी, जिनमें दक्षिण अफ्रीका में उनकी पहली सजा भी शामिल थी। 2012 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने दक्षिण अफ्रीका यात्रा के दौरान गांधीजी की प्रतिमा का अनावरण किया था।
गांधी जयंती के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने कहा कि न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा देखकर हर भारतीय को गर्व है। सोशल मीडिया पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने भी एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, संयुक्त राष्ट्र महासभा के पूर्व अध्यक्ष सीसाबा कोरोसी और संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ दिखाया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दिल्ली में गांधी स्मृति में महात्मा गांधी की जयंती पर आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए।
कर्नाटक सीएम ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
गांधी जयंती के अवसर पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बेंगलुरु में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।#WATCH | Karnataka CM Siddaramaiah pays tribute to Mahatma Gandhi in Bengaluru, on the occasion of #GandhiJayanti pic.twitter.com/5K5wn5EUsR
— ANI (@ANI) October 2, 2023
मणिपुर सीएम ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके और मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने महात्मा गांधी की 154वीं जयंती के अवसर पर अवसर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर मणिपुर CM एन बीरेन सिंह ने कहा, "गांधी जयंती के अवसर पर मैं सबको बहुत शुभकामनाएं देता हूं। हमें न सिर्फ राज्य बल्कि अपने दिल को भी साफ-सुथरा रखने की कोशिश करनी चाहिए।"#WATCH | Manipur Governor Anusuiya Uikey and CM N Biren Singh pay tribute to Mahatma Gandhi in Imphal on the occasion of #GandhiJayanti pic.twitter.com/1p01deNRKW
— ANI (@ANI) October 2, 2023
यूपी सीएम ने गोरखपुर में महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देने पहुंचे खरगे
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 119वीं जयंती पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विजयघाट पहुंचकर लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की।राष्ट्रपति मुर्मू ने बापू को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।#WATCH | Delhi: President Droupadi Murmu pays tribute to Mahatma Gandhi at Rajghat on the occasion of #GandhiJayanti. pic.twitter.com/9puIJBJD0z
— ANI (@ANI) October 2, 2023