फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gandhi Jayanti Live: PM मोदी समेत इन नेताओं ने दी बापू को श्रद्धांजलि, अमेरिका-फ्रांस के राजदूत ने कही ये बात

Mon, 02 Oct 2023 08:49 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 02 Oct 2023 08:49 PM IST
खास बातें

आज पूरा भारत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मना रहा है। इस मौके पर प्रत्येक देशवासी उन्हें नमन कर रहा है। इस मौके पर राजधानी दिल्ली स्थित राजघाट पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। टीएएमसी आज राजघाट पर प्रर्दशन करेगी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियां राजघाट पहुंचकर गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। गांधी जयंती से जुड़ा हर अपडेट यहां जानिए...

विज्ञापन
Gandhi jayanti today two october celebration Rajghat bjp Congress tmc news live update
गांधी जयंती पर राजघाट पहुंचे पीएम मोदी। - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

08:49 PM, 02-Oct-2023
दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी से जुड़े सभी स्थलों के रखरखाव में सहायता करेगा भारत
भारत दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी से जुड़े सभी स्थलों के रखरखाव में सहायता करेगा। सोमवार को गांधीजी की 154वीं जयंती के मौके पर यहां भारतीय दूत ने यह बात कही। गांधी जयंती के अवसर पर उच्चायुक्त प्रभात कुमार ने यहां संवैधानिक न्यायालय परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की, जो कभी एक जेल थी। महात्मा तथा उनके अनुयायियों ने भेदभावपूर्ण कानूनों के प्रतिरोध के दौरान उसमें सजा काटी थी। गांधी ने 1908 से 1913 के बीच यहां चार बार जेल की सजा काटी थी, जिनमें दक्षिण अफ्रीका में उनकी पहली सजा भी शामिल थी। 2012 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने दक्षिण अफ्रीका यात्रा के दौरान गांधीजी की प्रतिमा का अनावरण किया था।
06:21 PM, 02-Oct-2023
'यह देखकर हर भारतीय को गर्व होता है': गांधी जयंती पर संयुक्त राष्ट्र में भारत का मिशन
गांधी जयंती के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने कहा कि न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा देखकर हर भारतीय को गर्व है। सोशल मीडिया पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने भी एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, संयुक्त राष्ट्र महासभा के पूर्व अध्यक्ष सीसाबा कोरोसी और संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ दिखाया गया है।

India's Representative to UN Ruchira Kamboj, External Affairs Minister S Jaishankar, UN Secretary-General Antonio Guterres, former UNGA President Csaba Korosi (Image Credit: X/@IndiaUNNewYork)
विज्ञापन
05:28 PM, 02-Oct-2023
गांधी स्मृति में महात्मा गांधी की जयंती पर प्रार्थना सभा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दिल्ली में गांधी स्मृति में महात्मा गांधी की जयंती पर आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए।
10:47 AM, 02-Oct-2023

कर्नाटक सीएम ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

गांधी जयंती के अवसर पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बेंगलुरु में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
10:32 AM, 02-Oct-2023

मणिपुर सीएम ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके और मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने महात्मा गांधी की 154वीं जयंती के अवसर पर अवसर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर मणिपुर CM एन बीरेन सिंह ने कहा, "गांधी जयंती के अवसर पर मैं सबको बहुत शुभकामनाएं देता हूं। हमें न सिर्फ राज्य बल्कि अपने दिल को भी साफ-सुथरा रखने की कोशिश करनी चाहिए।"
10:15 AM, 02-Oct-2023
महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, "पूरा देश आज़ादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर पूज्य बापू को नमन कर रहा है... भारत की आज़ादी के आंदोलन में बापू ने देश को अहिंसा का जो मार्ग दिखाया था वह लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है... इस अवसर पर PM मोदी के आह्वान पर पूरे प्रदेश में स्वच्छता अभियान चल रहा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
09:42 AM, 02-Oct-2023

यूपी सीएम ने गोरखपुर में महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
09:18 AM, 02-Oct-2023

लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देने पहुंचे खरगे

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 119वीं जयंती पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विजयघाट पहुंचकर लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की।
 
08:50 AM, 02-Oct-2023
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और मीनाक्षी लेखी ने महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
08:34 AM, 02-Oct-2023

राष्ट्रपति मुर्मू ने बापू को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed