Gaganyaan Mission Test live: गगनयान के क्रू एस्केप मॉड्यूल का परीक्षण सफल, बंगाल की खाड़ी से मिला मॉड्यूल
Gaganyaan Mission Test Flight live updates: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आज श्रीहरिकोटा परीक्षण रेंज से गगनयान मिशन के व्हीकल टेस्ट फ्लाइट (टीवी-डी1) का पहला परीक्षण करने जा रहा है। गगनयान मिशन के लिए टेस्ट उड़ान टीवी-डी1 को सुबह आठ बजे लॉन्च किया जाना था, लेकिन अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए, इसका लॉन्च टाइम 30 मिनट आगे बढ़ा दिया गया। हालांकि, खराब मौसम की वजह से इसरो ने मिशन को 10 बजे लॉन्च किया। अंतरिक्ष में भेजने के बाद इसे सफलतापूर्वक बंगाल की खाड़ी में उतार लिया गया। जानें मिशन से जुड़े सभी अपडेट्स...
लाइव अपडेट
गगनयान मिशन के पहले सफल परीक्षण उड़ान पर इसरो प्रमुख एस सोमनाथ की प्रतिक्रिया सामने आई है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, क्रू मॉड्यूल को समुद्र से पूरी तरह से प्राप्त कर लिया गया है। जिसमें कोई विसंगति नहीं पाई गई है। सभी डेटा अच्छे दिखाई दे रहे हैं। गगनयान मिशन के तहत 20 परीक्षणों की एक श्रृंखला है। जिसे समय-समय पर किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आज का परीक्षण क्रू एस्केप मॉड्यूल के लिए था।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने श्रीहरिकोटा परीक्षण रेंज से गगनयान मिशन के व्हीकल टेस्ट फ्लाइट (टीवी-डी1) का पहला परीक्षण किया गया। गगनयान मिशन के लिए टेस्ट उड़ान टीवी-डी1 को लॉन्च किया गया। अंतरिक्ष में भेजने के बाद इसे सफलतापूर्वक बंगाल की खाड़ी में उतार लिया गया। भारतीय नौसेना ने गगनयान मिशन के क्रू एस्केप मॉड्यूल को फिर से प्राप्त कर लिया है। भारतीय नौसेना ने कहा, हमारी इकाइयों ने क्रू मॉड्यूल को दोबारा प्राप्त कर लिया है। व्यापक योजना, नौसेना के गोताखोरों के प्रशिक्षण, एसओपी के निर्माण और भारतीय नौसेना और इसरो की संयुक्त टीमों ने संचार द्वारा मार्ग को प्रशस्त किया।
पीएम मोदी ने इसरो को दी बधाई
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि यह प्रक्षेपण हमें भारत के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम, गगनयान को साकार करने के एक कदम और करीब ले जाता है। इसरो के हमारे वैज्ञानिकों को मेरी शुभकामनाएं।This launch takes us one step closer to realising India’s first human space flight program, Gaganyaan. My best wishes to our scientists at @isro. https://t.co/6MO7QE1k2Z
— Narendra Modi (@narendramodi) October 21, 2023
केंद्रीय मंत्री का दावा- 2025 में गगनयान होगा लॉन्च
इसरो के गगनयान (टीवी-डी-1) टेस्ट मिशन की सफलता पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, "इस कामयाबी से गगनयान की यात्रा का जो आखिरी पड़ाव है उसकी तरफ हमने पहला कदम बढ़ाया है। आज की सफलता के बाद एक के बाद एक लॉन्च किए जाएंगे... 2025 में हम गगनयान भेजेंगे।"बंगाल की खाड़ी में ऐसे गिरा टेस्ट मॉड्यूल
गगनयान (टीवी-डी-1) टेस्ट मिशन: क्रू एस्केप मॉड्यूल के बंगाल की खाड़ी में सफलतापूर्वक गिरने का परीक्षण पूरा कर लिया गया। इसरो ने इससे जुड़ा वीडियो भी जारी किया है।#WATCH | Gaganyaan's test flight successfully tests the crew escape module. The module touched down in the Bay of Bengal
— ANI (@ANI) October 21, 2023
(Video source: ISRO) pic.twitter.com/wG5qQUrK9O
क्या है क्रू-एस्केप मिशन, जिसे सफलतापूर्वक दिया गया अंजाम
इसरो ने बताया कि फ्लाइट टेस्ट व्हीकल अबॉर्ट मिशन1 में किसी अनहोनी की दशा में अंतरिक्ष यात्रियों को बचाने में यह क्रू-एस्केप प्रणाली काम आएगी। उड़ान भरते समय अगर मिशन में गड़बड़ी हुई तो यह प्रणाली क्रू मॉड्यूल के साथ यान से अलग हो जाएगी, कुछ समय उड़ेगी और श्रीहरिकोटा से 10 किमी दूर समुद्र में उतरेगी। इसमें मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों को नौसेना की ओर से समुद्र से सुरक्षित वापस लाया जाएगा।
परीक्षण के तीन उद्देश्य पूरे
- परीक्षण वाहन की उप प्रणालियों का उड़ान प्रदर्शन और मूल्यांकन।
- अलग-अलग प्रणालियों के एक दूसरे से अलग होने व क्रू एस्केप सिस्टम का उड़ान प्रदर्शन और मूल्यांकन।
- अधिक ऊंचाई पर
- क्रू मॉड्यूल की विशेषताओं और इसकी गति धीमी करने वाली प्रणालियों का प्रदर्शन और पुनर्प्राप्ति।
सफल लॉन्चिंग पर इसरो प्रमुख ने कही ये बात
इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने गगनयान की सफलता को लेकर कहा, "मुझे गगनयान टीवी-डी1 मिशन की सफलता की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है।" उन्होंने टीवी-डी-1 टेस्ट मिशन: क्रू एस्केप मॉड्यूल की सफल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों को बधाई दी।#WATCH | ISRO chief S Somanath says, "I am very happy to announce the successful accomplishment of Gaganyaan TV-D1 mission" pic.twitter.com/MyeeMmUSlY
— ANI (@ANI) October 21, 2023
#WATCH | ISRO successfully launches test flight for Gaganyaan mission pic.twitter.com/PN6et991jg
— ANI (@ANI) October 21, 2023
#WATCH | Sriharikota: ISRO launches test flight for Gaganyaan mission after first test flight was aborted pic.twitter.com/pIbmjyJj3W
— ANI (@ANI) October 21, 2023