Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

G20 Summit LIVE: 'ड्रग-आतंक के खिलाफ लड़ाई'; जी-20 में पीएम मोदी ने दिए ये प्रस्ताव, कई नेताओं से भी मुलाकात

Sun, 23 Nov 2025 12:09 AM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sun, 23 Nov 2025 12:09 AM IST
खास बातें

G20 Summit In South Africa Live Updates: अफ्रीका में पहली बार आयोजित हो रही जी20 बैठक में दक्षिण अफ्रीका ने गरीब और जलवायु-प्रभावित देशों के हितों पर जोर दिया है। इस बैठक में पीएम मोदी भी शामिल हुए हैं। इस दौरान उन्होंने सभी से विकास के नए मानक गढ़ने का आह्वान किया है। यहां पढ़ें जी20 से जुड़े सभी अपडेट...

विज्ञापन
G20 Summit 2025 Live Updates: PM Modi South Africa Visit, Top Leaders Johannesburg Summit News in Hindi
जी20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का संबोधन, पीएम ने वैश्विक नेताओं से की मुलाकात - फोटो : ANI / X @NarendraModi

लाइव अपडेट

12:07 AM, 23-Nov-2025

इथियोपियाई प्रधानमंत्री से मिले पीएम मोदी

जी20 समिट में पीएम मोदी ने इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली से भी मुलाकात की। पीएम नरेंद्र मोदी ने पोस्ट करते हुए कहा, "जोहानिसबर्ग  में G20 समिट के दौरान इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली से मिला। भारत और इथियोपिया के बीच इतिहास से जुड़ी पार्टनरशिप है और डेवलपमेंट में सहयोग से यह और मजबूत हुई है।  दोनों देश टेक्नोलॉजी, स्किल डेवलपमेंट सहित कई क्षेत्रों में साझेदारी को आगे बढ़ाते रहेंगे।"
12:06 AM, 23-Nov-2025

WTO की महानिदेशक से पीएम मोदी की मुलाकात

PM नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "जोहानिसबर्ग में G20 समिट के दौरान विश्व व्यापार संगठन (WTO) की महानिदेशक डॉ. न्गोज़ी ओकोन्जो-इवेला से मुलाकात की।"
विज्ञापन
12:04 AM, 23-Nov-2025

WHO के महानिदेशक से मिले पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने साउथ अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में G20 समिट के दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम घेब्रेयसस से मुलाकात की।
10:23 PM, 22-Nov-2025

 

पीएम मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन के दूसरे सत्र को किया संबोधित
पीएम मोदी ने एक्स पर कई पोस्ट में जी20 शिखर सम्मेलन के दूसरे सत्र को लेकर लिखा- जोहनिसबर्ग में हो रहे जी20 शिखर सम्मेलन के दूसरे सत्र का मुख्य विषय था- दुनिया को आपदाओं, जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा परिवर्तन की चुनौतियों के बीच अधिक मजबूत बनाना, और साथ-साथ भोजन सुरक्षा की मजबूत व्यवस्था तैयार करना। भारत इन सभी क्षेत्रों में पहले से ही सक्रिय है और ऐसा भविष्य गढ़ रहा है जो मानव-केन्द्रित और सबको साथ लेकर चलने वाला हो।

भारत का मानना है कि वैश्विक चुनौतियों का समाधान तभी संभव है जब दुनिया मजबूत सहयोग की राह चुने। इसी सोच के कारण भारत ने अपनी जी20 अध्यक्षता के दौरान डिजास्टर रिस्क रिडक्शन वर्किंग ग्रुप की स्थापना की। आपदा प्रबंधन का रास्ता केवल प्रतिक्रिया तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि विकास की दृष्टि से आगे बढ़ना चाहिए। भारत ने G20 ओपन सैटेलाइट डेटा पार्टनरशिप बनाने का प्रस्ताव रखा है, ताकि जी20 देशों की स्पेस एजेंसियों का उपयोगी सैटेलाइट डेटा और उसका विश्लेषण ग्लोबल साउथ के देशों के लिए और अधिक सुलभ हो सके।

भारत पूरी निष्ठा से स्थिरता और स्वच्छ ऊर्जा के पक्ष में खड़ा है। इसी भावना से भारत ने G20 क्रिटिकल मिनरल्स सर्कुलैरिटी इनिशिएटिव का सुझाव दिया है, जो पुनर्चक्रण, शहरी खनन, सेकंड-लाइफ बैटरियों और संबंधित नवाचारों को बढ़ावा देगा। जलवायु परिवर्तन का सबसे बड़ा असर कृषि पर पड़ता है, और इससे खाद्य सुरक्षा सीधे प्रभावित होती है। इस संदर्भ में भारत ने बताया कि वह इन चुनौतियों का सामना दुनिया के सबसे बड़े खाद्य सुरक्षा और पोषण कार्यक्रम, दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना और फसल बीमा योजना के जरिये कर रहा है। भारत श्री अन्न यानी मिलेट्स को भी बढ़ावा दे रहा है, जो पौष्टिक और जलवायु-अनुकूल दोनों हैं।
 

 

10:14 PM, 22-Nov-2025
वैश्विक नेताओं के साथ पीएम मोदी ने खिंचाई तस्वीर
प्रधानमंत्री मोदी ने जोहानिसबर्ग समिट में साथी जी20 नेताओं के साथ तस्वीर खिंचवाई है। इसे लेकर पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- हम सब मिलकर दुनिया की तरक्की और खुशहाली के लिए अपने प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।
 
10:11 PM, 22-Nov-2025
पीएम मोदी ने सिंगापुर के पीएम से की मुलाकात
पीएम मोदी ने एक्स पर बताया कि- सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। भारत-सिंगापुर पार्टनरशिप ग्रोथ और स्टेबिलिटी का एक मुख्य संचालक बनी हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:09 PM, 22-Nov-2025
वियतनाम के पीएम से मिले प्रधानमंत्री मोदी
पीएम मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन से इतर वियतनाम के प्रधानमंत्री से मुलाकात की है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन और मैं जोहानिसबर्ग में मिले। भारत और वियतनाम के बीच एक मजबूत, भविष्य को ध्यान में रखकर दोस्ती करने का हमारा वादा पक्का है। 
 
10:07 PM, 22-Nov-2025
अंगोला के राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने जोहानिसबर्ग में अंगोला के राष्ट्रपति से मुलाकात की, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंसाल्वेस लौरेंको के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई, जो अफ्रीकन यूनियन के चेयरमैन भी हैं। इस साल की शुरुआत में दिल्ली में उनका स्वागत करने का मौका मिला। भारत अंगोला के साथ दोस्ती को अहमियत देता है और हमारे देश ट्रेड के साथ-साथ कल्चरल लिंकेज बढ़ाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।
 
08:18 PM, 22-Nov-2025
'जी20 से संयुक्त राष्ट्र की अपील, दुनिया का दुख कम करने के लिए आगे आओ'
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने जी20 शिखर सम्मेलन में दुनिया की 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं से वैश्विक संकटों को कम करने का आग्रह किया है। गुटेरेस ने जी20 नेताओं से कहा, यह नेतृत्व और दूरदर्शिता दिखाने का समय है। उन्होंने दुनिया भर में युद्ध, जलवायु परिवर्तन, आर्थिक अनिश्चितता और बढ़ती असमानता से हो रहे भारी कष्टों पर चिंता जताई। महासचिव ने कहा कि जी20 राष्ट्रों में दुख कम करने और दुनिया को शांतिपूर्ण रास्ते पर लाने की अपार क्षमता है। गुटेरेस ने वैश्विक संस्थाओं में अफ्रीका के कम प्रतिनिधित्व पर जोर दिया और कहा कि यह ऐतिहासिक अन्याय खत्म होना चाहिए। उन्होंने जी20 से अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों में सुधार करने और विकासशील देशों और खासकर अफ्रीका को वैश्विक नीतियों में वास्तविक आवाज देने की अपील की। उन्होंने विकासशील देशों के लिए फंडिंग बढ़ाने और कर्ज के बोझ को कम करने का आग्रह भी किया।
08:15 PM, 22-Nov-2025
मलयेशियाई प्रधानमंत्री से मिले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में जी20 शिखर सम्मेलन से इतर मलयेशिया के प्रधानमंत्री से भी मुलाकात की है। पीएम मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा- मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ विचारों का अच्छा आदान-प्रदान हुआ। भारत और मलेशिया आपसी सहयोग को और बेहतर बनाने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed