Delhi NCR Rain Live: दिल्ली में 24 घंटे बारिश का रिकॉर्ड भी टूटा, सितंबर में 77 साल बाद सबसे अधिक हुई
{"_id":"613c21120296103e11248785","slug":"delhi-ncr-noida-ghaziabad-faridabad-weather-live-update-imd-issued-orange-alert-heavy-rainfall-in-madhya-pradesh-uttar-pradesh-rajasthan-punjab-jammu-kashmir-himachal","type":"live","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR Rain Live: दिल्ली में 24 घंटे बारिश का रिकॉर्ड भी टूटा, सितंबर में 77 साल बाद सबसे अधिक हुई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sat, 11 Sep 2021 07:32 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार संभव
Updated Sat, 11 Sep 2021 07:32 PM IST
खास बातें
Delhi NCR Weather Live: आईएमडी ने अपने ट्वीट में लिखा कि दिल्ली के कई इलाकों और एनसीआर यानी बहादुरगढ़, गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, लोनी देहात, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन, गाजियाबाद, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, करनाल, आसंध, पानीपत, गोहाना, गन्नौर, सोनीपत, खरखोदा, जींद, रोहतक, झज्जर में शनिवार को भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
आज का मौसम: देहरादून में बारिश के बाद भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:30 PM, 11-Sep-2021
दिल्ली: इस महीने 383 मिमी बारिश, 1944 के बाद से अब तक की सबसे अधिक
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार इस महीने दिल्ली में शनिवार शाम तक मानसून ने 383.4 मिमी बारिश दर्ज की है, जो सितंबर में 77 वर्षों में सबसे अधिक है।
06:16 PM, 11-Sep-2021
महाराष्ट्र: बारिश और बाढ़ से 17 लाख हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित
महाराष्ट्र के राहत और पुनर्वास मंत्री विजय वडेट्टीवार ने शनिवार को कहा कि इस साल राज्य में लगभग 17 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि अत्यधिक बारिश और बाढ़ से प्रभावित हुई है, जो पिछले 50 वर्षों का रिकॉर्ड हो सकता है। राज्य सरकार प्रभावितों को राहत देने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है।
विज्ञापन
06:05 PM, 11-Sep-2021
दिल्ली में 121 साल का रिकॉर्ड टूटा
आईएमडी के आरके जेनामणि ने बताया कि दिल्ली में इस साल 121 साल में सबसे ज्यादा 24 घंटे बारिश हुई। सितंबर में 77 साल में सबसे ज्यादा 390 मिमी बारिश हुई है। सितंबर 1944 में 417 मिमी के बाद यह सबसे ज्यादा है। दिल्ली में चार महीनों में 1139 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो कि बीते 46 साल में सबसे अधिक है। साल 1975 में 1155 मिमी बारिश हुई थी।
05:57 PM, 11-Sep-2021
पालम फ्लाईओवर के नीचे फंस गई थी बस, 40 यात्री सुरक्षित
दिल्ली दमकल सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि भारी बारिश के कारण शनिवार को आईजीआई हवाई अड्डे के पास की कई सड़कें और अंडरपास जलमग्न हो गए। हवाईअड्डे के कुछ इलाके भी जलमग्न हो गए। भारी जलभराव के कारण 40 यात्रियों वाली एक बस पालम फ्लाईओवर के नीचे फंस गई। दो दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
05:44 PM, 11-Sep-2021
ओडिशा में भारी बारिश की संभावना
भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है और इसके डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। अगले दो दिनों में ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना है।
05:13 PM, 11-Sep-2021
दिल्ली: कल सुबह तक जारी रहेगी भारी बारिश
मौसम विभाग के आरके जेन्नामणि ने बताया कि दिल्ली में भारी बारिश कल (रविवार) सुबह तक जारी रहेगी। जो दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और राजस्थान को कवर करेगी। पूर्वी राजस्थान और बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनने वाले सिस्टम के और तेज होने की संभावना है। दिल्ली में 17-18 सितंबर तक बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:22 PM, 11-Sep-2021
दिल्ली के कई इलाकों मेंं भरा पानी
दिल्ली के मोती बाग और आरके पुरम समेत शहर के कई हिस्सों से जलभराव की खबरें आई हैं। नगर निगमों के अनुसार, मोती बाग और आरके पुरम के अलावा मधु विहार, हरी नगर, रोहतक रोड, बदरपुर, सोम विहार, आईपी स्टेशन के समीप रिंग रोड, विकास मार्ग, संगम विहार, महरौली-बदरपुर रोड, पुल प्रह्लादपुर अंडरपास, मुनीरका, राजपुर खुर्द, नांगलोई और किराड़ी समेत अन्य मार्गों पर भी जलभराव देखा गया। लोगों ने सड़कों पर जलभराव की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए।02:57 PM, 11-Sep-2021
बारिश से आफत, लेकिन बच्चों ने की मस्ती
दिल्ली-एनसीआर में सुबह से हुई भारी बारिश ने लोगों को परेशानी में डाल दिया, लेकिन कई इलाकों में बच्चे मस्ती करते नजर आए।#WATCH | Children swim amid heavily waterlogged roads following continuous rains in the National Capital; visuals from near MCD Civic Centre. pic.twitter.com/N5E3fjFNGz
— ANI (@ANI) September 11, 2021
02:35 PM, 11-Sep-2021
एनसीआर में लगा भीषण जाम
बारिश के कारण नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी कई जगहों पर भारी जलभराव होने के चलते सड़कों पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। भारी बारिश के आगे नगर निगमों द्वारा किए गए पानी निकासी के बंदोबस्त और दावे भी ध्वस्त हो गए। सभी जगहों पर अंडरपासों में पानी भर गया। इसके चलते लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।02:26 PM, 11-Sep-2021