फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mandous Cyclone Live: भारी बारिश के चलते तमिलनाडु में चार की मौत, चेन्नई में 400 पेड़ उखड़े

Sat, 10 Dec 2022 08:53 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 10 Dec 2022 08:53 PM IST
खास बातें

Mandous Cyclone Live Tracking, Wind Speed, Weather Forecast: चक्रवाती तूफान मैंडूस देर रात तमिलनाडु के मामल्लापुरम तट से टकरा गया। इसके तटीय क्षेत्रों में देर रात से  मध्यम से भारी बारिश जारी है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में भी मध्यम से भारी बारिश के कारण नुकसान हुआ है। तमिलनाडु में अब तक चार लोगों की मौत की सूचना है। दोनों राज्यों के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। 

विज्ञापन
Mandous Cyclone Live Tracking IMD Red Alert Heavy Rainfall In Tamil Nadu Chennai Puducherry Andhra Pradesh
चक्रवात मैंडूस - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

08:53 PM, 10-Dec-2022
भाकपा सांसद ने आंध्रा सीएम को लिख पत्र
भाकपा सांसद बिनॉय विश्वम ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी को एक पत्र लिखा है, जिसमें आंध्र प्रदेश में मैंडस चक्रवात से निपटने में उनके प्रशासन की विफलता के बारे में बताया गया है।

02:51 PM, 10-Dec-2022

आंध्र प्रदेश: कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा 

आंध्र प्रदेश के केवीबी पुरम मंडल के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। राज्य के कोवनूर, थिम्मासमुद्रम, राजुला कंडिगा में भारी बारिश के कारण नदियां उफनाने लगी हैं। सड़कें जलमग्न हो गई हैं तो वहीं यातायात भी बाधित हुआ है। 
विज्ञापन
01:32 PM, 10-Dec-2022

राहत कैंपों में पहुंचे 200 से अधिक लोग 

चेन्नई में चक्रवात मैंडूस के कारण भारी तबाही देखी गई है। ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन के कमिश्नर गगनदीप बेदी ने बताया, अब तक करीब 200 लोगों को प्रभावित क्षेत्रों से निकालकर राहत कैंपों में स्थानांतरित किया गया है। करीब 9000 लोगों को भोजन सामग्री प्रदान की गई है। उन्होंने बताया, दुर्घटनाओं से बचने के लिए हमने 15 हजार पेड़ों की शाखाओं को काट दिया था। राहत कार्य के लिए 500 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया गया था। 
12:48 PM, 10-Dec-2022

तमिलनाडु में चार की मौत

चक्रवात मेंडूस के कारण तमिलनाडु में हो रही भारी बारिश के चलते चार लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बताया कि बारिश और तूफान के कारण 98 मवेशियों की भी मौत हुई है। इसके अलावा 151 घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि चेन्नई में तेज हवाओं के कारण 400 पेड़ों के उखड़ने की सूचना है। सीएम ने कहा, मैं प्रभावित क्षेत्रों को निरीक्षण कर रहा हूं। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। 
11:25 AM, 10-Dec-2022

मरीना बीच पर दिव्यांगों के लिए बनी रैंप क्षतिग्रस्त 

चक्रवात मैंडूस ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते चेन्नई के मरीना बीच पर बनी रैंप क्षतिग्रस्त हो गई। दिव्यांग लोगों के लिए बनी इस रैंप का उद्घाटना 27 नवंबर को किया गया था।
11:21 AM, 10-Dec-2022

वाईएसआर नेता ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

चक्रवात मैंडूस के कारण आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में बुरा हाल है। शनिवार को वाईएसआर कांगेस विधायक भुमना करुणाकर ने तिरुपति में प्रभावित क्षेत्रों का दौरान कर जमीनी हालात का जायजा लिया। इस दौरान कई स्थानीय अधिकारी भी मौजूद रहे। बता दें, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के चलते गई रिहायशी इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:10 AM, 10-Dec-2022

सीएम रेड्डी ने बुलाई बैठक

दक्षिण आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के बाद मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। इस दौरान उन्होंने चक्रवात की स्थिति का जायजा लिया और एसपीएसआर नेल्लोर, तिरुपति, चित्तूर और अन्नामय्या जिलों के कलेक्टरों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। 
10:06 AM, 10-Dec-2022

दक्षिण आंध्र प्रदेश भारी बारिश से बेहाल

चक्रवात मैंडोस ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार रात यह चक्रवात तमिलनाडु के मामल्लापुरम तट से टकराया था। इसके बाद इसका असर आसपास के राज्यों में भी दिखाना शुरू हो गया। चक्रवात के चलते शनिवार सुबह दक्षिण आंध्र प्रदेश के जिलो में भारी बारिश जारी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, तिरुपति जिले के नायडूपेटा में सबसे अधिक 281.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। 

 
08:44 AM, 10-Dec-2022

चेन्नई के नुंगमबक्कम में उखड़ा पेड़ 

चक्रवात मैंडूस के कारण चेन्नई के अलग-अलग इलाकों में भारी नुकसान हो रहा है। यहां के नुंगमबक्कम इलाके में तेज हवा के कारण एक बड़ा पेड़ जड़ से उखड़ गया। 
08:18 AM, 10-Dec-2022

चक्रवात के कारण फ्यूल स्टेशन क्षतिग्रस्त 

चेन्नई में चक्रवात मैंडूस के कारण काफी नुकसान हुआ है। यहां के एग्मोर इलाके में तेज हवाओं के कारण एक बड़ा पेड़ उखड़ जाने से फ्यूल स्टेशन में भी काफी नुकसान की खबर है। देखें वीडियो-
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed