फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cyclone Biparjoy Live: राजस्थान के उदयपुर में चक्रवात 'बिपरजॉय' का दिखा असर; भुज के कई इलाकों में उखड़े पेड़

Sat, 17 Jun 2023 06:55 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुजरात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुजरात Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 17 Jun 2023 06:55 AM IST
खास बातें

Gujarat Cyclone Biparjoy News Live Updates : अरब सागर में 10 दिनों तक छाए रहने के बाद चक्रवात ‘बिपरजॉय’ ने गुजरात के कच्छ जिले में जखाऊ बंदरगाह से टकरा गया। चक्रवात के कारण कच्छ और सौराष्ट्र तटों के आसपास तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। पल-पल की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए अमर उजाला डॉट कॉम के साथ...

विज्ञापन
Cyclone Biparjoy Live Tracking Updates: Cyclone Location Status IMD Alert Wind Storm To Hit Gujarat, Rajasthan
बिपरजॉय चक्रवात। - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

06:51 AM, 17-Jun-2023
राजस्थान के उदयपुर चक्रवात 'बिपरजॉय' प्रभाव
राजस्थान के उदयपुर में चक्रवात 'बिपरजॉय' प्रभाव देखने को मिल रहा है। तेज हवा और बारिश के कारण दूसरी मंजिल से कांच गिरा जिससे एक कार क्षतिग्रस्त हो गई।

04:08 AM, 17-Jun-2023
पाकिस्तान में नहीं हुआ ज्यादा नुकसान
चक्रवात बिपारजॉय के प्रकोप से पाकिस्तान काफी हद तक बच गया। सिंध प्रांत के अधिकारियों को तटीय क्षेत्रों में लगाए गए आपातकालीन उपायों को हटाने के लिए प्रेरित किया। जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान ने कहा कि शुक्र है, हम चक्रवात के विनाश से सुरक्षित हैं। लेकिन लोगों को सुजावल वापस भेजने में हमें कुछ समय लग सकता है।
विज्ञापन
07:39 PM, 16-Jun-2023
गिर वन और कच्छ जिले में 200 से ज्यादा टीमों की हुई थी तैनाती
गुजरात सरकार ने चक्रवात बिपरजॉय के दस्तक देने के दौरान एशियाई शेरों और अन्य वन्यजीवों से संबंधित आपात स्थितियों से निपटने के लिए गिर वन और कच्छ जिले में 200 से अधिक टीमों को तैनात किया था। एक अधिकारूी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक टीम ने गुरुवार शाम चक्रवात के दस्तक देने के दौरान गिर पूर्व संभाग के जसाधार रेंज में एक खुले कुएं में गिरे शेर के दो शावकों को बचाया।

एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य वन विभाग द्वारा गठित 210 टीमों में से 184 को गिर वन और आसपास के क्षेत्रों में तैनात किया गया था, जिसमें जूनागढ़ वन्यजीव और क्षेत्रीय सर्कल के नौ डिवीजन शामिल थे।
04:59 PM, 16-Jun-2023
बिपरजॉय के कल गुजरात तट पर दस्तक देने के बाद से भुज के कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए और जलभराव हो गया।
04:58 PM, 16-Jun-2023
उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ा चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय'
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा, चक्रवाती तूफान बिपरजॉय उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ गया है... और यह अब गुजरात के कच्छ जिले में धोलावीरा के पास है। चक्रवात की तीव्रता थोड़ी कम हो गई है, अब यह 80-90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाला चक्रवात तूफान है।
04:12 PM, 16-Jun-2023
गुजरात के तटीय इलाकों में भारी बारिश के बाद जखाऊ इलाके के कुछ हिस्से जलमग्न हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:35 PM, 16-Jun-2023
बीती रात बहुत चुनौतीपूर्ण थी: हर्ष संघवी
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने बताया कि बीती रात बहुत चुनौतीपूर्ण थी। आज फिर टीम गुजरात उसी साहस के साथ ग्राउंड जीरो पर काम कर रही है। सरकार के प्रो एक्टिव काम के कारण आज सुबह 8 बजे तक किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। कुछ लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है। तेज हवाओं के कारण कई जगह पर बिजली के खंभे और पेड़ गिरे जिसे पुलिस, NDRF, SDRF की टीम ने साथ मिलकर तुरंत हटाया।
01:12 PM, 16-Jun-2023
राजकोट के अलावा कहीं और भारी बारिश नहीं हो रही
एनडीआरएफ के DG अतुल करवाल ने बताया कि लैंडफॉल से पहले 2 लोगों की मृत्यु हुई थी। लैंडफॉल के बाद कोई जनहानि नहीं हुई। 24 जानवरों की मृत्यु हुई है और 23 लोग घायल हुए हैं। करीब हजार गांवों में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है। 800 पेड़ गिरे हैं। राजकोट के अलावा कहीं और भारी बारिश नहीं हो रही है।
12:19 PM, 16-Jun-2023
गुजरात सरकार ने बताया कितना नुकसान हुआ
चक्रवात 'बिपरजॉय' के गुजरने के बाद गुजरात सरकार ने हालात के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि तूफान की वजह से तीन हाइवे बंद करने पडे़ हैं। चक्रवात की वजह से 4600 गांव प्रभावित हुए हैं। अब तक 581 पेड़ गिरने की सूचना मिली है।  5120 बिजली के खंभे उखड़ गए हैं।
11:09 AM, 16-Jun-2023
गुजरात: NDRF ने 2 लोगों को बचाया
द्वारका में चक्रवात के कारण कई जगहों पर जलभराव देखने को मिला। NDRF कर्मियों ने रुपेन बंदर के निचले इलाके में फंसे 2 लोगों को बचाया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed