Coronavirus Live : महाराष्ट्र में कोरोना के 9677 नए मामले, 156 लोगों की मौत
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अभी भी थमी नहीं है कि जानकारों ने छह से आठ हफ्तों में कोविड की तीसरी लहर के आने की चेतावनी जारी कर दी है। कोरोना वायरस के दैनिक मामलों के मोर्चे पर राहत की खबर है, क्योंकि कोविड के दैनिक संक्रमित मामलों में लगातार गिरावट जारी है। इसके अलावा देश में अब कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट के कई मामले सामने आ गए हैं। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट का दौर जारी है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 51,667 नए मामले सामने आए, जबकि 1329 मरीजों ने इस दौरान अपनी जान गंवाई है। इधर डेल्टा प्लस वैरिएंट को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार से तीन सवाल किए हैं। देश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 293 नए मामले आए
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 293 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में अबतक कोविड-19 की चपेट में आए लोगों की कुल संख्या 9,92,684 हो गई है। राज्य में शुक्रवार को 151 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 559 मरीजों ने गृह पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित आठ मरीजों की इस दौरान मौत हुई है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि संक्रमण के 293 मामले आए हैं, जिनमें रायपुर जिले से 11, दुर्ग से 15, राजनांदगांव से चार, बालोद से छह, बेमेतरा से 12, कबीरधाम से एक, धमतरी से 12, बलौदाबाजार से चार, महासमुंद से 14, गरियाबंद से दो, बिलासपुर से पांच, रायगढ़ से पांच, कोरबा से 11, जांजगीर चांपा से 18, मुंगेली से पांच, गौरेला पेंड्रा मरवाही से दो, सरगुजा से 23, कोरिया से नौ, सूरजपुर से पांच, बलरामपुर से 11, जशपुर से 22, बस्तर से 18, कोंडागांव से सात, दंतेवाड़ा से 14, सुकमा से 23, कांकेर से पांच, नारायणपुर से पांच, बीजापुर से 23 और अन्य राज्य से एक मामला है।
कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3310 मामले
कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,310 मामले सामने आए हैं और 114 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 26,84,997 लोग स्वस्थ भी हुए।महाराष्ट्र में कोरोना के 9677 नए मामले
Maharashtra reports 9,677 new #COVID19 cases, 10,138 recoveries and 156 deaths in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) June 25, 2021
Total cases 60,17,035
Total recoveries 57,72,799
Death toll 1,20,370
Active cases 1,20,715 pic.twitter.com/lMU0XQuxW3
तमिलनाडु में 5 जुलाई तक के लिए बढ़ा लॉकडाउन
देश में डेल्टा प्लस वैरिएंट के 48 मरीज
रिकवरी दर में जबरदस्त सुधार
देश में 125 जिले ऐसे हैं जहां सिर्फ 100 से अधिक मामले: स्वास्थ्य मंत्रालय
महाराष्ट्र: अबतक राज्य में डेल्टा प्लस वैरिएंट के 21 मामले
Out of 21 Delta Plus #COVID19 variant patients in Maharashtra, one 80-year-old with co-morbidities has died: Maharashtra Health Minister Rajesh Tope pic.twitter.com/qiSLlLwBjx
— ANI (@ANI) June 25, 2021
ओडिशा: 2,912 नए मामले, 40 लोगों की मौत
कोलकाता में हुए फर्जी वैक्सीनेशन की सीबीआई जांच हो- भाजपा महासचिव
We demand a Central Bureau of Investigation (CBI) inquiry in a fake #COVID vaccination drive case in Kolkata. Probe is underway but the matter requires CBI inquiry as it involves officials. We also want the Centre to look into it: Sayantan Basu, West Bengal BJP General Secretary pic.twitter.com/Dj1f2hwWRI
— ANI (@ANI) June 25, 2021