फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid-19 News Live: चीन समेत इन देशों से आने वाले यात्रियों को एयर सुविधा फॉर्म भरना अनिवार्य, सरकार का आदेश

Sat, 24 Dec 2022 08:32 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 24 Dec 2022 08:32 PM IST
खास बातें

COVID B.7 Variant Cases Live News in Hindi: चीन में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। वहां के अस्पतालों से आ रही तस्वीरें पड़ोसी देशों की भी टेंशन बढ़ा रही हैं। सरकार की एक टॉप अथॉरिटी ने जो आंकड़े पेश किए हैं वे चौंकाने वाले हैं। अथॉरिटी के अनुसार चीन के सरकारी आंकड़ों में संक्रमित मरीजों की संख्या छिपाई जा रही है। अथॉरिटी ने आशंका जताई है कि एक दिन में तीन करोड़ से अधिक मामले सामने आए हों। दुनिया में यह आंकड़ा एक दिन में सर्वाधिक है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कोरोना से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला से...

विज्ञापन
Coronavirus Live Updates Covid-19 Cases in India Today Corona BF.7 Variant in China News in Hindi
कोरोना जांच - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

08:05 PM, 24-Dec-2022
बेंगलुरु के एक शीर्ष वैज्ञानिक ने कही यह बात
बेंगलुरु के एक शीर्ष वैज्ञानिक ने शुक्रवार को कहा कि आबादी के बीच हाइब्रिड प्रतिरक्षा (hybrid immunity) की वजह से कोरोना का सब-वैरिएंट द्वारा भारत को परेशान करने की संभावना कम है। लोगों को सावधान रहना चाहिए, क्योंकि वायरस के भयावहता का एकमात्र तरीका म्यूटेशन है। टाटा इंस्टीट्यूट फॉर जेनेटिक्स एंड सोसाइटी के निदेशक डॉ. राकेश मिश्रा ने कहा कि वे सभी ओमिक्रॉन के उप-प्रकार हैं। यह संक्रामकता के मामले में शक्तिशाली है। हमें और सावधान रहना चाहिए, क्योंकि इस वायरस के फैलने का एकमात्र तरीका म्यूटेशन है। अब चीन अगले कई महीनों के लिए इस वायरस के लिए खेल का मैदान है। इसका मतलब है कि वायरस के पास नए प्रयोग और कई वैरिएंट आजमाने का अच्छा मौका होगा वहां से निकलेगा।
07:05 PM, 24-Dec-2022
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों को लिखी चिट्ठी
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सचिवों (स्वास्थ्य) को 27 दिसंबर को देश भर में सभी स्वास्थ्य सुविधाओं (चिन्हित COVID-समर्पित स्वास्थ्य सुविधाओं सहित) में मॉक ड्रिल आयोजित करने के संबंध में पत्र लिखा है।


विज्ञापन
02:58 PM, 24-Dec-2022

लोग घबराएं नहीं बल्कि सावधानी बरतें: बसव राज बोम्मई

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को लोगों से घबराने की नहीं बल्कि सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना से रोकथाम के लिए पूरी तैयारी में जुट गई है। 
01:41 PM, 24-Dec-2022

देश के इन हवाईअड्डों पर कोरोना की आरटीपीसीआर जांच शुरू

अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद, पुणे, इंदौर और गोवा सहित विभिन्न हवाईअड्डों पर सुबह यात्रियों की आरटीपीसीआर कोविड जांच शुरू हुई।
12:33 PM, 24-Dec-2022

पांच देशों से आने वाले यात्रियों के लिए  RT-PCR टेस्ट अनिवार्य होगा

वैश्विक स्तर पर बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि चीन, जापान, हांगकांग, बैंकॉक और दक्षिण कोरिया से भारत आने वाले लोगों का RT-PCR टेस्ट अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा, इसको लेकर जल्द ही विस्तृत आदेश जारी किया जाएगा। 

 
12:32 PM, 24-Dec-2022

हैदराबाद हवाईअड्डे पर आने वाले  यात्रियों की रैंडम कोविड जांच शुरू

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में  राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की रैंडम कोविड जांच शुरू कर दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
12:14 PM, 24-Dec-2022

पांच देशों से आने वाले यात्रियों के लिए एयर सुविधा फॉर्म भरना अनिवार्य

चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए विमानन मंत्रालय का एक आदेश जारी हुआ है। इसके तहत  वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति घोषित करने के लिए एयर सुविधा फॉर्म भरना अनिवार्य कर दिया गया है।



 
11:18 AM, 24-Dec-2022

भारत में भी बढ़े कोरोना के मामले

भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 201 नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 38 अधिक है। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,46,76,879 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,397 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, केरल द्वारा आंकड़ों के पुनर्मिलान के बाद मौत के एक मामले को मृतकों की सूची में जोड़े जाने से देश में संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,30,691 हो गई है। मंत्रालय के मुताबिक, संक्रमण की दैनिक दर 0.15 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.14 प्रतिशत दर्ज की गई है। कोविड-19 का पता लगाने के लिए कुल 90.97 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 1,36,315 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई है। बता दें कि इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो शुक्रवार को आंकड़े पेश किए उसमें 163 मामले सामने  आए थे।
11:01 AM, 24-Dec-2022

Covid-19 News Live: चीन समेत इन देशों से आने वाले यात्रियों को एयर सुविधा फॉर्म भरना अनिवार्य, सरकार का आदेश

चीन में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। वहां के अस्पतालों से आ रही तस्वीरें पड़ोसी देशों की भी टेंशन बढ़ा रही हैं। सरकार की एक टॉप अथॉरिटी ने जो आंकड़े पेश किए हैं वे चौंकाने वाले हैं। अथॉरिटी के अनुसार चीन के सरकारी आंकड़ों में संक्रमित मरीजों की संख्या छिपाई जा रही है। अथॉरिटी ने आशंका जताई है कि एक दिन में तीन करोड़ से अधिक मामले सामने आए हों। दुनिया में यह आंकड़ा एक दिन में सर्वाधिक है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कोरोना से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला से...
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed