Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना के 9361 नए मामले, 190 लोगों की मौत
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है लेकिन हर दिन सामने आने वाले आंकड़ों की संख्या कम होने लगी है। पिछले पांच दिनों से देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले 70,000 से कम आ रहे हैं। हालांकि जानकारों ने चेतावनी जारी की है कि देश में अक्तूबर तक कोरोना वायरस की तीसरी लहर दस्तक दे सकती है।ब्लैक फंगस के अलावा देश में येलो, व्हाइट और अब ग्रीन फंगस के मामले सामनेे आ रहे हैं। बता दें कि कल यानी 21 जून से देशभर में 18+ लोगों को वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 60 हजार से कम मामले दर्ज हुए। वहीं इसी अवधि में 1576 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और केरल में वीकेंड लॉकडाउन जारी है। देश में कोरोना से संबंधित अपडेट्स यहां पढ़िए...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
पंजाब में कोविड-19 के 549 नए मामले, हरियाणा में 201 नए मरीज मिले
पंजाब में रविवार को कोविड-19 के 549 नए मामले आए तथा 23 और लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, पंजाब में संक्रमितों की कुल संख्या 5,92,303 और इस घातक वायरस के चलते जान गंवाने वालों की संख्या 15,826 हो गई है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 1173 और लोगों के संक्रमण से उबर जाने के बाद अब तक 5,69,056 लोग ठीक हो चुके हैं।
वर्तमान में 168 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। राज्य में अब तक 1,04,12,909 नमूनों की जांच हो चुकी है। पंजाब में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7421 है।
वहीं, एक मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, चंडीगढ़ में रविवार को 22 नए मामले आने से शहर में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 61,430 हो गयी जबकि संक्रमण से अब तक 806 लोग दम तोड़ चुके हैं। केंद्रशासित क्षेत्र में 353 मरीजों का उपचार चल रहा है।
इसके मुताबिक, चंडीगढ़ में ठीक होने के बाद 70 मरीजों को छुट्टी मिलने के साथ अब तक 60,271 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक कुल 5,51,578 नमूनों की जांच की गई है।
इस बीच, हरियाण में रविवार को कोविड-19 के 201 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,67,418 हो गयी, वहीं 30 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 9,246 तक पहुंच गई।
महाराष्ट्र में कोरोना के 9361 नए मामले
हरियाणा में बीते 24 घंटे में कोरोना के 201 मामले
Haryana reports 201 new #COVID cases, 357 recoveries and 30 deaths today.
— ANI (@ANI) June 20, 2021
Active cases: 2,491
Total recoveries: 7,55,681
Death toll: 9,246 pic.twitter.com/FVIKQlUCF7
तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7817 नए मामले
Tamil Nadu reports 7,817 new COVID cases, 17,043 recoveries and 182 deaths today
— ANI (@ANI) June 20, 2021
Active cases: 69,372
Total recoveries: 23,21,928
Death toll: 31,197 pic.twitter.com/bQtAuPFXP5
मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 733 नए मामले
Mumbai reports 733 new #COVID cases, 650 recoveries and 19 deaths
— ANI (@ANI) June 20, 2021
Active cases: 14,809
Total recoveries: 6,88,990
Death toll: 15,298 pic.twitter.com/TkxT0Zdfew
कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोरोना के 4517 नए मामले
#COVID19 | Karnataka reports 4,517 new cases, 8456
— ANI (@ANI) June 20, 2021
discharges and 120 deaths.
Active cases: 1,26,813
Total recoveries: 26,45,735
Death toll: 33,883 pic.twitter.com/sPHX9iLgkk
केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 11647 नए मामले
Kerala reports 11,647 new #COVID19 cases, 12,459 recoveries and 112 deaths.
— ANI (@ANI) June 20, 2021
Active cases: 1,05,936
Total recoveries: 26,90,958
Death toll: 12,060
दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 124 नए मामले
Delhi reports 124 new COVID cases (positivity rate - 0.17%), 398 discharges, and 7 deaths in the past 24 hours
— ANI (@ANI) June 20, 2021
Active cases: 2,091
Total discharges: 14,05,287
Death toll: 24,914 pic.twitter.com/QyPNJXf4eu