Covid-19 Live: असम में कोरोना के 1579 नए मामले दर्ज, 16 लोगों की मौत
देश में महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार अब कम होने लगी है। कोरोना के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। देश में बीते 24 घंटे में 41,506 नए मरीज मिले है और 895 की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले 42,766 नए मरीज मिले और 1206 की जान गई थी। वहीं कई राज्यों ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कई राज्यों में शॉपिंग मॉल, दुकानें, बाजार, जिम और रेस्तरां खोलने की इजाजत दे दी गई है। उधर, असम सरकार ने कोविड महामारी के चलते अपने पति को खोने वाली महिलाओं को 2.5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया है। वहीं, त्रिपुरा में कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट के बढ़ते मामलों की रिपोर्ट के केंद्र सरकार ने खारिज कर दिया है। सरकार ने कहा है कि राज्य में इस वेरिएंट से संक्रमण का एख भी मामला नहीं है। देश में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
लाइव अपडेट
जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भेजे गए नमूनों में डेल्टा प्लस का मामला नहीं
There were reports regarding rising cases of Delta Plus variants in Tripura. It's informed that 152 samples, of people testing RTPCR positive b/w April & May 2021, were sent to NIBMG Kalyani for Whole Genome Sequence. There was no case of Delta Plus reported among the samples:GoI pic.twitter.com/7UkOqM94qk
— ANI (@ANI) July 11, 2021
असम में कोरोना के 1579 नए मामले दर्ज
असम में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,579 नए मामले दर्ज किए, 2,793 ठीक हुए और 16 मौतें हुईं। राज्य में सक्रिय मामले: 19,972, कुल डिस्चार्ज: 5,07,516 औरमरने वालों की संख्या: 4,828 है।
बंगाल में कोविड-19 के 924 नए मामले, 13 की मौत
दिग्विजय सिंह के खिलाफ एफआईआर
Madhya Pradesh | We've registered FIR against 8 people including Rajya Sabha MP Digvijaya Singh & 200 others for violating COVID norms during Congress' event in industrial area. We've registered case under relevant sections of IPC & Epidemic Diseases Act: ASP Bhopal pic.twitter.com/tHwz7fnOyh
— ANI (@ANI) July 11, 2021
तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के 2775 नए मामले
तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 2775 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 25.18 लाख हो गए। इसके साथ ही महामारी से 47 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 33,418 पर पहुंच गई। राज्य में अब तक 24 लाख 53 हजार 61 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी 32,307 मरीज उपचाराधीन हैं।
गुजरात में कोरोना के 42 नए मामले, कोई मौत नहीं
पाबंदियों के बीच पार्टी करने पर कोलकाता के होटल से 37 लोग गिरफ्तार
कोलकाता में पांच सितारा होटल में कोविड-19 संबंधी पाबंदियों का उल्लंघन करते हुए पार्टी करने के आरोप में शनिवार देर रात 20 महिलाओं समेत कम से कम 37 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि होटल के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पुलिस ने बताया कि होटल से दो महंगी कारें और 38 मोबाइल फोन और मेहमानों की दो सूचियों समेत कई अन्य सामान जब्त किया गया है।
झारखंड में रविवार को कोविड से कोई मौत नहीं
झारखंड में पिछले चैबीस घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक कोविड-19 से कुल 5119 लोगों की मौत हुई। वहीं संक्रमण के 56 नए मामले आने के साथ ही अभी तक कुल तीन लाख 46 हजार 279 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में अभी तक कुल तीन लाख 40 हजार 737 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं वहीं 423 लोगों का इलाज चल रहा है।
हरियाणा में दी गईं प्रतिबंधों में राहतें
हरियाणा सरकार के 'महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा' को 12 जुलाई की सुबह पांच बजे से 19 जुलाई की सुबह पांच बजे तक बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही कुछ राहतें भी दी गई हैं। राहतों के तहत शादियों और अंतिम संस्कार के कार्यक्रों में अधिकतम 100 लोगों को और खुले स्थान में होने वाले कार्यक्रम में 200 लोगों को शामिल होने की अनुमति दे दी गई है। इसके साथ ही स्पा को 50 फीसदी क्षमता के साथ सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक खुलने की अनुमति दी गई है।फिल्मकार ओनिर ने ली टीके की दूसरी खुराक
फिल्मकार ओनिर ने रविवार को कोविड -19 रोधी टीके की दूसरी खुराक लेने के बाद कहा कि उन्होंने अपना टीकाकरण पूरा करवा लिया है। 52 वर्षीय निर्देशक ने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर टीकाकरण की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए इसकी जानकारी दी। दिग्गज निर्देशक ने 2011 में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अपनी फिल्म ‘आई एम’ के संदर्भ का उल्लेख करते हुए लिखा, ‘आई एम वैक्सीनेटिड। मास्क केवल फोटो के लिए उतारा। सुरक्षित रहिए और टीकाकरण करवाएं।’