फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona : देश में अब तक 37.57 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए

Sat, 10 Jul 2021 11:59 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 10 Jul 2021 11:59 PM IST
खास बातें

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार अब धीमी हो गई है। हालांकि, कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव अभी भी जारी है। शनिवार को कोरोना से होने वाली मौतों ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। देश में बीते 24 घंटे में 42,766 नए मरीज मिले है और 1206 की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले 43,393 नए मरीज मिले थे और 911 लोगों की मौत हुई थी। वहीं कई राज्यों ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कोरोना के नए मामलों में कमी आने के बाद गुजरात के कई शहरों में आज से कर्फ्यू हटा दिया गया है। इसके अलावा दूसरे राज्यों में शॉपिंग मॉल, दुकानें, बाजार, जिम और रेस्तरां खोलने की इजाजत दे दी गई है। देश में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...

विज्ञापन
Coronavirus delta plus variant cases today in india latest news update on july 10th 2021: new cases covid death,  black fungus, vaccine, vaccination curfew
महाराष्ट्र में कोरोना - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

11:58 PM, 10-Jul-2021

भारत में अब तक 37.57 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए: सरकार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश में अब तक कोविड-19 टीके की दी गई खुराक की कुल संख्या 37.57 करोड़ को पार कर गई है। शाम सात बजे तक की एक रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से टीके की 34,01,696 खुराक शनिवार को दी गई।

मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को 18-44 वर्ष आयु वर्ग में पहली खुराक के रूप में 15,72,451 टीके लगाए गए और दूसरी खुराक के रूप में 1,74,472 टीके लगाए गए।

टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से कुल मिलाकर, देश भर में 18-44 वर्ष आयु वर्ग के 11,16,46,378 व्यक्तियों को उनकी पहली खुराक मिल चुकी है और 36,93,265 लोगों को दूसरी खुराक मिल चुकी है।

आठ राज्यों- बिहार, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश 18-44 वर्ष आयु वर्ग में कोविड-19 टीके की 50 लाख से अधिक पहली खुराक दे चुका है।

09:15 PM, 10-Jul-2021

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 8296 नए मामले

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 8,296 नए मामले सामने आए हैं और 179 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 6,026 लोग स्वस्थ भी हो गए।
विज्ञापन
08:32 PM, 10-Jul-2021

त्रिपुरा में 17 जुलाई तक के लिए बढ़ा कोरोना कर्फ्यू

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए त्रिपुरा सरकार ने राज्य में कोरोना कर्फ्यू को 17 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है।


 
08:27 PM, 10-Jul-2021

मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 504 नए मामले

मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 504 नए मामले सामने आए हैं और 13 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 736 लोग स्वस्थ भी हो गए।
07:15 PM, 10-Jul-2021

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 76 नए मामले

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 76 नए मामले सामने आए हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान 81 लोग स्वस्थ भी हो गए।

 
06:48 PM, 10-Jul-2021

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 14087 नए मामले

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 14,087 नए मामले सामने आए हैं और 109 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 11,867 लोग स्वस्थ भी हो गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:20 PM, 10-Jul-2021

अगस्त के पहले सप्ताह में कोवाक्सिन पर डब्ल्यूएचओ ले सकता है निर्णय

विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) द्वारा भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन 'कोवाक्सिन' को आपातकालीन उपयोग सूची में शामिल करने को लेकर अगस्त के पहले सप्ताह में निर्णय आने की संभावना है।  

 
03:52 PM, 10-Jul-2021

केरल में जिका वायरस के कुल 14 पॉजिटिव मामले

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि राज्य में जीका वायरस के कुल पॉजिटिव मामले 14 हैं। हमारा विभाग हाई अलर्ट पर है और स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है। केरल में ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं हुई। 
03:49 PM, 10-Jul-2021

श्रीलंका में पूजास्थल, रेस्त्रां समेत कई स्थलों को दो महीने बाद खोला गया

श्रीलंका ने करीब दो महीने बाद पूजास्थल, रेस्त्रां और सिनेमाघरों को कुछ प्रतिबंधों के साथ खोले जाने की इजाजत दे दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि थियेटर, सिनेमाघर और संग्रहालय अब आधी क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं। होटल और रेस्त्रां भी स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन करते हुए खोले जाएंगे। अब कांफ्रेंस, सेमीनार और नए सामान की औपचारिक शुरुआत के कार्यक्रम अधिकतम 50 लोगों की भागीदारी के साथ आयोजित किए जा सकेंगे।
03:45 PM, 10-Jul-2021

ओडिशा में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2334 नए मामले

ओडिशा में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,334 नए मामले सामने आए हैं और 58 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब कुल मृतकों की संख्या 4,534 हो गई है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed