Coronavirus India Live: महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 34031 मामले, 594 लोगों की मौत
देश में कोरोना वायरस का कहर अभी भी जारी है। दूसरी लहर के दौरान कोरोना वायरस के रिकॉर्ड तोड़ मामले दर्ज किए गए लेकिन अब तीन दिनों से कोविड 19 के दैनिक मामले तीन लाख से कम आ रहे हैं। हालांकि बुधवार को सामने आए मामलों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। लेकिन इस दौरान कोरोना से होने वाली मौतों ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बुधवार को देश में कोरोना वायरस से 4529 मरीजों की जान चली गई। भाजपा विधायक गौतम लाल मीणा का कोरोना से निधन हो गया है। दिल्ली में म्यूकोरमाइकोसिस के कई मामले सामने आए। कोरोना से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया का निधन
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया का कोरोना से निधन, सीएम अशोक गहलोत ने जताया दुख।प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जगन्नाथ पहाड़िया जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। श्री पहाड़िया ने मुख्यमंत्री के रूप में, राज्यपाल के रूप में, केंद्रीय मंत्री के रूप में लम्बे समय तक देश की सेवा की, वे देश के वरिष्ठ नेताओं में से थे।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 19, 2021
जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 3969 मामले आए सामने
पिछले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 3969 मामले आए सामने। 4388 स्वस्थ हुए जबकि 62 की मौत हुई।कर्नाटक में कोरोना वायरस के 34,281 मामले सामने आए
कर्नाटक में बुधवार को कोरोना वायरस के 34,281 मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23,06,655 हो गई है जबकि अब तक 23,306 लोग इस वायरस से जान गंवा चुके हैं। बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में आज 11772 नए मामले सामने आए।विभाग के अनुसार बुधवार को 49,953 मरीज स्वस्थ हुए जो सामने आए नए मामलों से अधिक हैं। राज्य में अब तक 17,24,438 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 5,58,890 मरीज उपचाराधीन हैं। आज राज्य में संक्रमण दर 26.46 प्रतिशत रही जबकि मृत्युदर 1.36 फीसद रही। स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने कहा कि संक्रमण दर घट रही है जो अच्छा संकेत है।
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 34031 मामले
Maharashtra reports 34,031 new #COVID19 cases, 51,457 recoveries and 594 deaths in the last 24 hours
— ANI (@ANI) May 19, 2021
Total cases 54,67,537
Total recoveries 49,78,937 (recovery rate 91.06%)
Death toll 84,371
Active cases 4,01,695 pic.twitter.com/KkLLMRjYh1
मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1350 मामले
Mumbai records 1350 new #COVID19 cases, 4565 recoveries and 57 deaths in the last 24 hours
— ANI (@ANI) May 19, 2021
Active cases 29,643
Total cases 6,92,239
Death toll 14,409
Total recovered cases 6,46,163 pic.twitter.com/tmu3GRtX5r
केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 32762 नए मामले
केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 32,762 नए मामले सामने आए हैं और 112 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस दौरान 48,413 लोग स्वस्थ भी हुए।Kerala reports 32,762 new #COVID19 cases, 112 deaths and 48,413 recoveries today
— ANI (@ANI) May 19, 2021
Death toll: 6724
Total recoveries: 18,94,518
पुडुचेरी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1759 नए मामले
पुडुचेरी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1759 नए मामले सामने आए हैं और 29 लोगों की मौत हो गई गई है।COVID19 | Puducherry records 1,759 new cases, 29 deaths today; active cases 17,652 pic.twitter.com/TCZtQZ8BXj
— ANI (@ANI) May 19, 2021
कर्नाटक में 1250 करोड़ रुपये के कोरोना राहत पैकेज का ऐलान
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बुधवार को 1,250 करोड़ रुपये के कोरोना राहत पैकेज की घोषणा कर दी है। इसके तहत लॉकडाउन से प्रभावित लोगों की मदद की जाएगी।Karnataka Chief Minister B S Yediyurappa announces Rs 1,250 crore relief package for those hit by coronavirus-induced lockdown
— Press Trust of India (@PTI_News) May 19, 2021
पूरे भारत में बीते 24 घंटे में 20 लाख से अधिक कोरोना टेस्ट
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पूरे भारत में बीते 24 घंटे में 20 लाख से अधिक कोरोना टेस्ट किए गए। वहीं राहत की बात यह रही कि पॉजिटिविटी रेट घटकर 13.31 फीसदी पर पहुंच गई है।More than 20 lakh COVID-19 tests conducted across India in one day; daily positivity rate declines to 13.31 per cent: Union Health Ministry
— Press Trust of India (@PTI_News) May 19, 2021
राजस्थान में ब्लैक फंगस महामारी घोषित
ब्लैक फंगस क्या है?
अमेरिका के सीडीसी के मुताबिक, म्यूकोरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस एक दुर्लभ फंगल इंफेक्शन है। लेकिन ये गंभीर इंफेक्शन है, जो मोल्ड्स या फंगी के एक समूह की वजह से होता है। ये मोल्ड्स पूरे पर्यावरण में जीवित रहते हैं। ये साइनस या फेफड़ों को प्रभावित करता है।