फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona Live : महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 34,848 नए मामले, 960 मरीजों की मौत

Sun, 16 May 2021 12:02 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 16 May 2021 12:02 AM IST
खास बातें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने हालात बहुत बुरे किए हुए हैं। हर दिन लाखों संक्रमित मामले सामने आने के बाद देश का स्वास्थ्य सिस्टम चरमरा गया है। इधर रोजाना चार हजार के आस-पास मौत के आंकड़े दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे कब्रिस्तान और श्मशान घाट पर बोझ बहुत ज्यादा बढ़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोरोना की स्थिति और टीकाकरण को लेकर उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। इधर ममता बनर्जी के छोटे भाई का कोरोना से निधन हो गया। छत्तीसगढ़ के रायपुर में 31 मई तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। छत्तीसगढ़ के अलावा पश्चिम बंगाल में भी लॉकडाउन बढ़ा दिया है। कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...

विज्ञापन
Covid 19 Coronavirus Cases Today in India Live Updates News on May 15th 2021
ऑक्सीजन सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:01 AM, 16-May-2021

महाराष्ट्र में 960 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 34,848 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 53,44,063 हो गई जबकि 960 और मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 80,512 पर पहुंच गई।

वहीं, शनिवार को कोरोना वायरस के पंजाब में 6,867 नए मरीज, कर्नाटक में 41664, जम्मू-कश्मीर में 3,677 नए मरीज सामने आए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 59,073 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई। प्रदेश में अब तक 47,67,053 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 4,94,032 मरीज उपचाराधीन हैं।

विभाग के मुताबिक, मुंबई में संक्रमण के 1450 नए मामलों के साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6,86,295 तक पहुंच गई जबकि शहर में कोविड-19 के 62 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 14,164 हो गई। महाराष्ट्र में शनिवार को 2,37,264 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक 3,08,39,404 नमूनों की जांच की गई है।

10:37 PM, 15-May-2021

ऑक्सीजन सिलिंडर के आयात को जल्द मंजूरी देने के नियमों में ढील

केंद्र सरकार ने चिकित्सकीय उपयोग के ऑक्सीजन सिलिंडर और दाब वाले टैंक के आयात को जल्द मंजूरी देने के उद्देश्य से नियमों में ढील देने का निर्णय किया है। कोविड-19 के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय गैस सिलेंडर नियम, 2016 कानून के तहत लिया गया है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी बयान के अनुसार यह निर्णय अगले छह महीने या उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआइआइटी) के अगले आदेश तक जारी रहेगा। सरकार द्वारा यह निर्णय लेने के बाद ऑक्सीजन सिलेंडर और कंटेनरों की खेप आयात करने से पहले पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ) का प्रमाणन अनिवार्य नहीं होगा।
विज्ञापन
10:04 PM, 15-May-2021

देश में  कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 18 करोड़ से अधिक पहुंचा

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 18,21,99,668 हो गया है। 18-44 वर्ष आयु वर्ग के 5,58,477 लाभार्थियों को आज COVID वैक्सीन की पहली डोज़ मिली। कुल मिलाकर 32 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में इस आयु वर्ग के लोगों को 48,21,550 डोज़ लगाई गई हैं।
09:50 PM, 15-May-2021

असम सरकार ने लॉकडाउन को लेकर जारी किए नए दिशानिर्देश

असम सरकार ने शहरी क्षेत्रों एवं इसके आसपास के क्षेत्रों के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके तहत सभी दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान 16 मई से अगले आदेश तक प्रत्येक दिन सुबह 11 बजे तक बंद रहेंगे। सभी दिशानिर्देश 16 मई की सुबह 5 बजे से प्रभावी होगें। 

 
08:50 PM, 15-May-2021

गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना के 9,061 नए मामले

गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना के 9,061 नए मामले सामने आए हैं और 95 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 15,076 लोग स्वस्थ भी हुए।
08:46 PM, 15-May-2021

केरल के चार शहरों में सख्त प्रतिबंध: मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन

केरल के तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम, त्रिशूर और मलप्पुरम जिलों में रविवार आधी रात से सख्त प्रतिबंध लागू किए जाएंगे। इन शहर में ट्रिपल लॉकडाउन लागू होगा। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इसकी जानकारी दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:42 PM, 15-May-2021

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 34,848 मामले

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 34,848 मामले सामने आए हैं और 960 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 59,073 लोग स्वस्थ भी हो गए।

 
08:38 PM, 15-May-2021

मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7571 नए मामले

मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7571 नए मामले सामने आए हैं और 72 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 11973 लोग स्वस्थ भी हुए।


 
08:25 PM, 15-May-2021

तमिलनाडु में कोरोना के 33658 नए मामले, 303 लोगों की मौत

तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 33,658 नए मामले सामने आए हैं और 303 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 20,905 लोग स्वस्थ भी हुए।

 
07:52 PM, 15-May-2021

कर्नाटक में बीते 24 घंटे में 41,664 नए मामले

कर्नाटक में बीते 24 घंटे में 41,664 नए मामले सामने आए हैं और 349 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 34,425 लोग स्वस्थ भी हुए।

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed