08:14 PM, 13-Apr-2021
दिल्ली में सामने आए 13468 नए मामले, 81 मरीजों की मौत
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 13,496 नए मामले सामने आए हैं, 7972 लोग ठीक हुए हैं और 81 मरीजों की मौत हुई है। यहां अब कोरोना के कुल मामले सात लाख 50 हजार 156 हो गए हैं। इनमें से छह लाख 95 हजार 210 मरीज ठीक हो चुके हैं और 11,436 की मौत हुई है। दिल्ली में अब कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 11,436 पर पहुंच गई है।
07:26 PM, 13-Apr-2021
कर्नाटक में 8778 नए मामले, 67 की मौत
कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 8778 नए मामले सामने आए हैं। इनमे से 5500 मरीज बंगलूरू शहरी जिले में दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में 6079 मरीज ठीक हुए और 67 की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना के कुल मामले 10 लाख 83 हजार 647 हो गई है वहीं, सक्रिय मामले 78,617 हो गए हैं। राज्य में अभी तक इस बीमारी की वजह से 13,008 लोगों की जान जा चुकी है।
07:23 PM, 13-Apr-2021
सख्त एसओपी पर फैसला लेंगे मुख्यमंत्री ठाकरे: असलम शेख
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज रात 8.30 बजे राज्य को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इसमें वह लॉकडाउन से संबंधित कोई बड़ा एलान कर सकते हैं। उनके संबोधन से पहले राज्य सरकार में मंत्री असलम शेख ने कहा कि मुख्यमंत्री सख्त एसओपी लागू करने से संबंधित निर्णय लेंगे। हमें संक्रमण के प्रसार की श्रृंखला को तोड़ना होगा। हम लॉकडाउन से बच सकते थे अगर मामलों की संख्या कम होती। सरकार लोगों की जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी और अपना सर्वश्रेष्ठ देगी।
07:22 PM, 13-Apr-2021
बिहार: मेडिकल कॉलेजों-अस्पतालों में बढ़ाई बेड संख्या
बिहार में कोरोना संक्रमण की बिगड़ती स्थिति को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने मंगलवार को कहा कि राज्य में पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़ी है। नालंदा मेडिरकल कॉलेज और एम्स पटना समेत अन्य मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में बेड की संख्या भी बढ़ाई गई है।
07:18 PM, 13-Apr-2021
असम: हवाई रास्ते से आने वालों की जांच अनिवार्य
असम सरकार ने हवाई रास्ते से राज्य में आने वाले लोगों के लिए मंगलवार को मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) जारी की हैं। इसके अनुसार सभी यात्रियों को एयरपोर्ट पर अनिवार्य रूप से रैपिड एंटीजन जांच करानी होगी। इसके लिए यात्रियों से कोई शुल्क नहीं वसूला जाएगा।
07:15 PM, 13-Apr-2021
राजस्थान में 5528 नए मामले, 28 की मौत
राजस्थान में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 5528 नए मामले सामने आए। इसके अलावा 1251 मरीज ठीक हुए और 28 की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना के कुल मामले तीन लाख 75 हजार 92 हो गई है। इनमें से तीन लाख 31 हजार 423 लोग ठीक हो चुके हैं और 2979 की मौत हुई है। राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 40,690 है।
07:12 PM, 13-Apr-2021
तमिलनाडु में 6984 नए मामले 18 की मौत
तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 6984 नए मामले दर्ज किए गए, 3289 मरीज ठीक हुए और 18 की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या नौ लाख 47 हजार 129 हो गई है। इनमें से आठ लाख 84 हजार 129 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में वर्तमान में कोरोना के 49,985 मामले हैं।
07:08 PM, 13-Apr-2021
गोवा में 562 नए मामले, तीन की मौत
तटीय राज्य गोवा में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 562 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही इस अवधि में 236 मरीज ठीक हुए और तीन की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना संक्रमण के कुल मामले 63,342 हो गए हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 4888 पर पहुंच गई है।
06:52 PM, 13-Apr-2021
'रेमडेसिविर के घर पर इस्तेमाल का कोई सवाल नहीं'
नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने मंगलवार को कहा कि रेमडेसिविर के घर पर इस्तेमाल का कोई सवाल ही नहीं है। यह उनके लिए जरूरी है जिन्हें अस्पताल में भर्ती किए जाने की जरूरत है और जो ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। इसे केमिस्ट की दुकान से नहीं खरीदना चाहिए। हम अपील करते हैं कि रेमडेसिविर का उचित इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रेमडेसिविर पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है। हम चिकित्सक समुदाय से अपील करते हैं कि वह इसका उचित, तार्किक और सही इस्तेमाल करें।
06:48 PM, 13-Apr-2021
पिछले 24 घंटों में लगे 40 लाख से ज्यादा टीके
भारत सरकार ने मंगलवार को बताया कि टीका उत्सव के तीसरे दिन देश में अब तक लगाए गए कोविड-19 टीकों की कुल खुराकों की संख्या 10.85 करोड़ को पार कर गई है। सरकार ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 40 लाख से अधिक टीके लगाए गए हैं।