फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona Live: पश्चिम बंगाल में कोरोना के 18213 नए केस, संक्रमण की तेज रफ्तार के बीच गुजरात में पाबंदियां बढ़ीं

Fri, 07 Jan 2022 11:24 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 07 Jan 2022 11:24 PM IST
खास बातें

देश में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1लाख 17 हजार नए मामले सामने आ गए हैं। यानी कि 10 दिनों में ही 20 गुना मरीज बढ़ गए। इससे पहले 28 दिसंबर को मात्र छह हजार मामले सामने आए थे। वहीं मुंबई और दिल्ली के बाद अब यूपी में भी संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। यहां बीते 24 घंटे में 2000 से अधिक मरीज सामने आए हैं। कोरोना से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
Coronavirus Cases in India Live Updates, Omicron cases in india, Omicron Cases in Delhi, Covid19, Health Ministry
पीएम मोदी

लाइव अपडेट

11:23 PM, 07-Jan-2022

बंगाल में कोरोना की रफ्तार खतरनाक

पश्चिम बंगाल में आज 18,213 नए कोविड मामले और 18 मौतें दर्ज़ की गई। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 51,384 है।
11:22 PM, 07-Jan-2022

गुजरात में सख्ती बढ़ी

अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, गांधीनगर, जूनागढ़, जामनगर, भावनगर, आणंद, नडियाद में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। राजनीतिक/सामाजिक कार्यक्रम, शादियों में खुले में अधिकतम 400 लोगों और बंद स्थानों में 50% क्षमता की अनुमति होगी। गुजरात सीएमओ के मुताबिक, दुकानें, स्पा, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, होटल और रेस्तरां 75% क्षमता के साथ रात 10 बजे तक खुले करेंगे। सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल, पुस्तकालय आदि को 50% क्षमता के साथ अनुमति होगी। शैक्षणिक संस्थान 31 जनवरी तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
11:21 PM, 07-Jan-2022

तमिलनाडु में कोरोना के 8981 मामले

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 8,981 नए मामले सामने आए, 984 मरीज़ ठीक हुए और 8 मरीज़ों की मौत हुई। राज्य में सक्रिय मामले 30,817 हैं।
11:21 PM, 07-Jan-2022

झारखंड में रोजाना केस 4000 के करीब

झारखंड में पिछले 24 घंटों में 3,825 नए कोविड मामले सामने आए, 8 मौतें और 866 रिकवरी भी दर्ज़ की गई। सक्रिय मामले 17,206 हैं।
07:42 PM, 07-Jan-2022

यूपी में कोरोना के 4228 नए मामले

पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 4228 नए मामले सामने आए हैं और 119 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए। इस दौरान सक्रिय मामलों की संख्या 12327 है। अब तक कुल 16,88,224 रिकवरी हुई हैं। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने यह जानकारी दी।
07:42 PM, 07-Jan-2022

केरल में रोजाना केस पांच हजार के पार

केरल में शुक्रवार को 5,296 नए कोविड मामले सामने आए। संक्रमित लोगों में से 35 की मौत और 2,404 रिकवरी भी दर्ज़ की गई। सक्रिय मामले 27,859 हैं। मरने वालों का आंकड़ा 49,305 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:29 PM, 07-Jan-2022

कर्नाटक में 8449 नए कोरोना संक्रमित

कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 8449 नए कोविड मामले सामने आए हैं। इस दौरान 505 लोग कोरोना से ठीक हुए और चार मौतें भी दर्ज़ की गई। राज्य में सक्रिय मामले 30,113 हैं।
07:25 PM, 07-Jan-2022

केरल में ओमिक्रॉन के 25 नए केस

केरल के ओमिक्रॉन मामलों की संख्या 305 पहुंच गई है। राज्य में शुक्रवार को कोरोना के नए वैरिएंट के 25 नए मामलों की पुष्टि हुई है।
07:07 PM, 07-Jan-2022

भारत में 150 करोड़ वैक्सीन डोज लग चुकी

कोरोना के खतरे के बीच भारत में कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार लगातार बढ़ाई जा रही है। इस बीच देश में कोरोना वैक्सीन की 1.5 अरब डोज लगाई जा चुकी हैं। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि साल के पहले महीने के पहले हफ्ते में ही भारत 150 करोड़ (1.5 बिलियन) वैक्सीन डोज का ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर रहा है। 150 करोड़ वैक्सीन डोज वो भी एक साल से कम समय में। भारत के लिए ये 130 करोड़ देशवासियों के सामर्थ्य का प्रतीक है।
05:15 PM, 07-Jan-2022

कर्नाटक के राजस्व मंत्री कोरोना पॉजिटिव

कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने ट्वीट किया कि मैं कोरोना संक्रमित पाया गया हूं। जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वे जल्द से जल्द अपना टेस्ट करवाएं और खुद को आइसोलेट कर लें।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed