फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Lockdown Live: दिल्ली में कोरोना का कोहराम, पिछले 24 घंटे में 26169 मामले, 306 लोगों की मौत

Fri, 23 Apr 2021 01:15 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 23 Apr 2021 01:15 AM IST
खास बातें

देश में कोरोना का संक्रमण बुरी तरह से फैला हुआ है। हर दिन लाखों लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 3.15 लाख मामले सामने आए हैं, जो दुनिया में अबतक का सर्वाधिक आंकड़ा है। दैनिक मामलों के आधार पर भारत ने अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीं देश में ऑक्सीजन, रेमडेसिविर और आईसीयू बिस्तरों की कमी लगातार जारी है। इधर कोरोना वायरस की चपेट में कई राजनेता भी आ चुके हैं। सीताराम येचुरी के बेटे आशीष येचुरी की कोरोना वायरस से मौत हो गई। इधर प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर कोरोना की स्थिति को सही से ना संभालने का आरोप लगाया है। कोरोना से संबंधित हर अपडेट को यहां पढ़ सकते हैं...

विज्ञापन
Coronavirus Cases in India Live Updates Covid 19 Lockdown News corona cases as on 22 april
दिल्ली में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

01:13 AM, 23-Apr-2021

महाराष्ट्र के लिए ऑक्सीजन के टैंकर रवाना

रोल ऑन रोल ऑफ (RORO) के तरहत आंध्र प्रदेश से महाराष्ट्र के लिए ऑक्सीजन के 7 टैंकर रवाना हुए। 

12:26 AM, 23-Apr-2021

झारखंड सरकार 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को निशुल्क टीका लगाएगी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि राज्य सरकार 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीका निशुल्क लगाएगी। सोरेन ने ट्वीट करके यह जानकारी दी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘झारखंड राज्य में 18 वर्ष से अधिक उम्र के राज्यवासियों को कोरोना वैक्सीन राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क लगाई जायेगी।’’ सोरेन ने अपने संदेश में आगे कहा कि इस विकट संक्रमण में लोगों की मदद के लिए सरकार दिन-रात काम कर रही है। मुझे विश्वास है सभी के सहयोग से हम कोरोना को फिर मात देंगे। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से राज्य में कोरोना हारेगा और झारखंड जीतेगा।

विज्ञापन
12:05 AM, 23-Apr-2021

मध्यप्रदेश में 12,384 मामले सामने आए, 75 की मौत

पिछले 24 घंटे में मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 12,384 मामले सामने आए। 75 लोगों की मौत हुई। 

10:42 PM, 22-Apr-2021

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 26,169 नए मामले

दिल्ली में कोरोना का कहर लगातार जारी है। बीते 24 घंटे में 26,169 नए मामले सामने आए हैं और 306 लोगों की मौत हुई है। वहीं इस दौरान 19,609 लोग डिस्चार्ज भी हुए। 

 
09:34 PM, 22-Apr-2021

भारतीय सेना दिल्ली कैंट स्थित अस्पताल में 400 और बेड जोड़ेगी

देश में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए भारतीय सेना ने दिल्ली कैंट स्थित अस्पताल में 400 और बेड जोड़ने का फैसला किया है। वहीं सेवारत कर्मियों के लिए 250 बिस्तर वाली कोविड सुविधा देखभाल सुविधा केंद्र बनाई है।

बंगाल में कोरोना संक्रमण के 11,948 नए मामले
पश्चिम बंगाल में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक एक ही दिन में सर्वाधिक 11,948 नए मामले सामने आए हैं, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 7,00,904 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।
09:08 PM, 22-Apr-2021

कर्नाटक सरकार वैक्सीन की 1 करोड़ खुराक खरीदेगी

कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि राज्य सरकार कोरोना वैक्सीन की एक करोड़ खुराक खरीदेगी जिसपर लगभग 400 रुपये खर्च आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:57 PM, 22-Apr-2021

फाइजर ने भारत सरकार को लाभ छोड़ कर कोविड टीका देने की पेशकश की

दवा बनाने वाली अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी फाइजर ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने भारत में सरकार के टीकाकरण कार्यक्रम के लिये अपने टीके को बिना लाभ वाले मूल्य पर उपलब्ध कराने की पेशकश की है। कंपनी ने कहा है कि वह देश में टीके की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये सरकार के साथ मिलकर काम करने को प्रतिबद्ध है।
08:28 PM, 22-Apr-2021

कोरोना की दूसरी लहर दिल्ली पुलिस पर भारी

कोरोना की दूसरी लहर दिल्ली पुलिस पर भी भारी पड़ रही है। इस लहर ने 1500 कर्मी को अपने चपेट में ले लिया है।
08:17 PM, 22-Apr-2021

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, बीते 24 घंटे में 67013 मामले, 568 की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर लगातार जारी है। बीते 24 घंटे में यहां 67013 नए मामले सामने आए हैं और 568 की मौत हो गई है। इस दौरान 62,298 लोग स्वस्थ भी हुए।

 
08:02 PM, 22-Apr-2021

सीरम इंस्टीट्यूट से खरीद जारी रहेगी: सरकार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को वैक्सीन खरीद को लेकर चल रही अफवाहों पर विराम लगा दिया है। मंत्रालय के अनुसार मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने 25 मई तक अपने सभी उत्पादन का अनुबंध कर लिया है और इस तिथि तक केंद्र और राज्य सरकार वैक्सीन की खरीद नहीं कर पाएंगे। यह रिपोर्ट गलत तथ्यों पर आधारित हैं और बिना किसी आधार के हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed