फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid 19 Omicron Live : कोरोना होता जा रहा खतरनाक, एक ही दिन में 959 लोगों की मौत, 2.09 लाख लोग हुए संक्रमित

Mon, 31 Jan 2022 10:58 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 31 Jan 2022 10:58 PM IST
खास बातें

देश में कोरोना संकट का दौर लगातार जारी है। महामारी की मौजूदा स्थिति देखी जाए तो अब भी रोजाना दो लाख से ऊपर मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा इस सप्ताह के आंकड़े देखें तो कुछ राहत देखने को मिली है, क्योंकि कोरोना मरीजों की संख्या में 19 फीसदी तक की कमी देखी गई है लेकिन मृतकों के आंकड़ों में 41 फीसदी का इजाफा हुआ है। 24-30 जनवरी के आंकड़े देखें तो इस दौरान कुल 17.5 लाख मरीज संक्रमित हुए हैं और 3770 की मौत हुई जबकि इससे पिछले सप्ताह(17-23 जनवरी) को देखें तो इस दौरान 21.7 लाख मामले सामने आए और 2680 लोगों की मौत हुई। कोरोना से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
India Omicron Cases Live Updates: Covid-19 New Corona Variant, Active Cases in Delhi and Mumbai, Coronavirus Cases in India News in Hindi
देश में बढ़ी कोरोना मृतकों की संख्या - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

10:56 PM, 31-Jan-2022

ओडिशा में रात्रि कर्फ्यू में एक घंटे की ढील

ओडिशा में रात्रि कर्फ्यू में एक घंटे की ढील देने का फैसला किया गया है। वहहीं, स्कूलों में सरस्वती पूजा की अनुमति भी दे दी गई है। इस संबंध में सोमवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई।

10:54 PM, 31-Jan-2022

केरल में पाबंदियाें पर बड़ी खबर

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए रविवार को आवागमन पर पाबंदियां छह फरवरी को भी जारी रहेंगी।
विज्ञापन
10:53 PM, 31-Jan-2022

फ्रॉम होम की अवधि 15 फरवरी तक बढ़ी

केंद्र ने अवर सचिव स्तर से नीचे के 50 प्रतिशत कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम की अवधि 15 फरवरी तक बढ़ाई। कार्मिक मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
09:10 AM, 31-Jan-2022

लगातार तीसरे दिन बढ़ी कोरोना मृतकों की संख्या, 959 लोगों ने गंवाई जान

देश में कोरोना मृतकों की संख्या ने अक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। बीते 24 घंटों में 959 लोगों की मौत हो गई है जो कि चिंताजनक है। वहीं इस दौरान 2.09 लाख( 2,09,918) मरीज संक्रमित भी हुए। इस दौरान 2,62,628 लोग स्वस्थ भी हो गए। बता दें कि रविवार को भी 891 लोगों की मौत हुई थी जबकि शनिवार को 871 लोगों की मौत हुई थी।
  • कुल मामले: 4,13,02,440
  • सक्रिय मामले: 18,31,268
  • कुल रिकवरी: 3,89,76,122
  • कुल मौतें: 4,95,050
  • कुल वैक्सीनेशन: 1,66,03,96,227
08:29 AM, 31-Jan-2022

मिजोरम में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 806 नए मामले

मिजोरम में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 806 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हुई। 
कुल मामले: 1,72,491
सक्रिय मामले: 14,301
कुल डिस्चार्ज: 1,57,584
कुल मौतें: 606
07:44 AM, 31-Jan-2022

महान गायिका लता मंगेशकर हुईं स्वस्थ

महान गायिका लता मंगेशकर आखिरकार कोरोना को मात देकर घर लौट आई हैं।  महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इसके बारे में जानकारी दी। लगभग एक महीने पहले, उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जब उन्हें कोविड -19 और निमोनिया का पता चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:20 AM, 31-Jan-2022

Covid 19 Omicron Live : कोरोना होता जा रहा खतरनाक, एक ही दिन में 959 लोगों की मौत, 2.09 लाख लोग हुए संक्रमित

देश में कोरोना संकट का दौर लगातार जारी है। महामारी की मौजूदा स्थिति देखी जाए तो अब भी रोजाना दो लाख से ऊपर मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा इस सप्ताह के आंकड़े देखें तो कुछ राहत देखने को मिली है, क्योंकि कोरोना मरीजों की संख्या में 19 फीसदी तक की कमी देखी गई है लेकिन मृतकों के आंकड़ों में 41 फीसदी का इजाफा हुआ है। 24-30 जनवरी के आंकड़े देखें तो इस दौरान कुल 17.5 लाख मरीज संक्रमित हुए हैं और 3770 की मौत हुई जबकि इससे पिछले सप्ताह(17-23 जनवरी) को देखें तो इस दौरान 21.7 लाख मामले सामने आए और 2680 लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed