फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona Live: केरल में बढ़ते मामलों के बीच आज लॉकडाउन, देश में लगातार दूसरे दिन मौत के आंकड़ों ने डराया

Sun, 30 Jan 2022 05:21 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 30 Jan 2022 05:21 PM IST
खास बातें

देश में आज कोरोना संकट के दो साल पूरे हो गए। 30 जनवरी 2020 को ही केरल में पहला मामला सामने आया था। इन दो सालों में साल 2021 में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई थी और इस दौरान कई लोगों की जान चली गई। वहीं अब ओमिक्रॉन वैरिएंट का कहर जारी है। देश में अब तक ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 20 हजार को पार कर गई है। कोरोना से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें अमर उजाला के साथ...  

विज्ञापन
Coronavirus Cases In India 30 January Live updates, 2 Years of Covid, Omicron  Variant, NeoCov Variant, Health ministry all updates
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

05:21 PM, 30-Jan-2022

तमिलनाडु: कोरोना संक्रमित हुए मंत्री मुत्तूस्वामी

तमिलनाडु के आवासीय एवं शहरी विकास मंत्री एस मुत्तूस्वामी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। रविवार को उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह पेरियार नदर में स्थित अपने शिविर कार्यालय में क्वारंटीन हो गए हैं।
05:15 PM, 30-Jan-2022

यूके में 5-11 साल के बच्चों को भी लगेगा टीका

यूनाइटेड किंगडम (यूके) में अब पांच से 11 साल की आयु के जोखिम वाले बच्चों को भी कोरोना वायरस रोधी टीका लगाया जाएगा। यहां की नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) ने रविवार को इसका एलान किया। इस आयु वर्ग में उन बच्चों को टीका लगाया जाएगा जो डायबिटीज, प्रतिरक्षादमन (इम्यूनोसप्रेशन), लर्निंग डिसएबिलिटी और अन्य गंभीर समस्याओं से पीड़ित होंगे जिनके चलते उन्हें कोविड संक्रमित होने का खतरा अधिक है।
विज्ञापन
09:36 AM, 30-Jan-2022

75% से अधिक योग्य आबादी का संपूर्ण टीकाकरण

देश में 75% से अधिक योग्य आबादी का संपूर्ण टीकाकरण हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसकी जानकारी दी है।
09:30 AM, 30-Jan-2022

केरल में रविवार को लॉकडाउन की घोषणा

केरल सरकार ने राज्य में रविवार को लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। बता दें कि राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना के 50 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं।
09:25 AM, 30-Jan-2022

लगातार दूसरे दिन लगभग 900 लोगों की मौत

देश में कोरोना एक बार फिर से खतरनाक होता जा रहा है। लगातार दूसरे दिन लगभग 900 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 2.34 लाख मामले सामने आए हैं और 893 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 3,52,784 लोग स्वस्थ भी हो गए।
08:01 AM, 30-Jan-2022

दिल्ली में बीते दो सप्ताह में कोरोना के मामलों में एक तिहाई की कमी

दिल्ली में बीते दो सप्ताह में कोरोना के मामलों में एक तिहाई की कमी आई है। वहीं संक्रमण दर 7.41 फीसदी हो गई है। दिल्ली में शनिवार को 4,483 मामले सामने आए थे और 28 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:46 AM, 30-Jan-2022

कोरोना संक्रमण का सबसे पहला शिकार 20 साल की युवती आई थी

कोरोना वायरस संक्रमण का पहला शिकार केरल की 20 साल की युवती थी। दरअसल, वह युवती 25 जनवरी 2020 को चीन के वुहान शहर से लौटी थी और 30 जनवरी को उसमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
07:24 AM, 30-Jan-2022

Corona Live: केरल में बढ़ते मामलों के बीच आज लॉकडाउन, देश में लगातार दूसरे दिन मौत के आंकड़ों ने डराया

देश में आज कोरोना संकट के दो साल पूरे हो गए। 30 जनवरी 2020 को ही केरल में पहला मामला सामने आया था। इन दो सालों में साल 2021 में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई थी और इस दौरान कई लोगों की जान चली गई। वहीं अब ओमिक्रॉन वैरिएंट का कहर जारी है। देश में अब तक ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 20 हजार को पार कर गई है। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed