फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus India Live: गुजरात में बुधवार से 20 शहरों में लगेगा नाइट कर्फ्यू, पुणे में 10,226 नए मामले आए सामने

Wed, 07 Apr 2021 12:23 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 07 Apr 2021 12:23 AM IST
खास बातें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है। मंगलवार को कोरोना के दैनिक मामलों में हल्की राहत देखने को मिली। मंगलवार को एक दिन पहले के मुकाबले एक लाख से कम मामले सामने आए और मौत का आंकड़ा भी गिरा। मंगलवार को देश में कोरोना के 96,982 मामले सामने आए जबकि 446 लोगों ने अपनी जान गंवाई। संक्रमण की दूसरी लहर में खतरनाक स्थिति का सामना कर रहे पंजाब के अमृतसर में व्यवसाइयों ने राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए नए दिशानिर्देशों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कोरोना से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़िए...

विज्ञापन
Coronavirus Covid 19 Cases in India Live Updates News as on 6th April maharashtra madhya pradesh jharkhand bihar and other states
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

11:39 PM, 06-Apr-2021

पुणे में 10,226 नए केस सामने आए

महाराष्ट्र के पुणे में 10,226 नए केस सामने आए और 58 मरीजों की मौत हुई। 

11:06 PM, 06-Apr-2021

झारखंड : 1264 नए मामले

झारखंड में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,264 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 298 लोग ठीक हुए हैं और 4 लोगों की मौत हुई है। यहां कुल मामले बढ़कर 1,29,596 हो गए हैं। जबकि कुल 1,21,608 लोग ठीक हुए हैं और अब तक कुल 1,144 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना के 6,844 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
10:48 PM, 06-Apr-2021

राजस्थान : गहलोत ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोल गहलोत ने कोविड संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने इसके लिए एकीकृत एसओपी निर्धारित करने और 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण प्रारंभ किए जाने की बात की है।
 


 
10:36 PM, 06-Apr-2021

छत्तीसगढः दुर्ग जिले में लॉकडाउन शुरू

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंगलवार से लॉकडाउन लागू कर दिया गया है जो 14 अप्रैल तक चलेगा। दुर्ग जिले के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले में लॉकडाउन का असर सुबह से ही दिखना शुरू हो गया। शहर के सारे महत्वपूर्ण बाजार बंद रहे।
10:20 PM, 06-Apr-2021

गुजरात : बुधवार से लगेगा नाइट कर्फ्यू

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश के 20 शहरों में बुधवार (7 अप्रैल) से नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। नाइट कर्फ्यू रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक लगेगा। इसके साथ ही शादी समारोह में 100 लोगों को शिरकत करने की अनुमति दी गई है। हालांकि बड़े आयोजनों को 30 अप्रैल तक टाल दिया गया है। सरकारी दफ्तर भी 30 अप्रैल तक हर शनिवार को बंद रखे जाएंगे।
10:07 PM, 06-Apr-2021

महाराष्ट्र :  55469 नए मामले, 297 की मौत

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 55,469 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 34,256 लोग डिस्चार्ज हुए और 297 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना के कुल 31,13,354 मामले सामने आ चुके हैं। अभी राज्य में 4,72,283 सक्रिय मामले हैं, जबकि 25,83,331 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और कुल 56,330 लोगों की अब तक मौत हुई है।

लोग घरों में ही आंबेडकर जयंती मनाएं: ठाकरे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को लोगों से कोविड-19 के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर 14 अप्रैल को बाबा साहब आंबेडकर की 130 वीं जयंती घरों में रहकर ही मनाने की अपील की। ठाकरे ने कहा कि यहां आंबेडकर मेमोरियल पर होने वाला कार्यक्रम प्रसारित किया जाए ताकि भीड़भाड़ होने से रोका जा सके।

मुख्यमंत्री ने एक समीक्षा बैठक में कहा कि लोगों को बीआर आंबेडकर और उनके आदर्शों के प्रति सम्मान के तौर पर उपयुक्त आचरण करना चाहिए और अनुशासन बनाए रखना चाहिए। जयंती समारोह के आयोजकों ने आश्वासन दिया कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए जारी किये गये दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:55 PM, 06-Apr-2021

कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खंड्रे कोरोना संक्रमित

बेंगलुरु, छह अप्रैल (भाषा) कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खंड्रे ने मंगलवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। खंड्रे ने ट्वीट किया, ‘हल्के लक्षण दिखने के बाद ही, मैंने जांच कराई और मैं संक्रमित पाया गया हूं। डरने की कोई बात नहीं है। कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मैं अस्पताल में भर्ती हो गया हूं और मेरा इलाज जारी है।’ खंड्रे ने पिछले कुछ दिनों में अपने संपर्क में आए लोगों से जांच कराने और एहतियात बरतने का आग्रह किया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि कर्नाटक में 17 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव के लिए खंड्रे जोर-शोर से प्रचार कर रहे थे।
09:05 PM, 06-Apr-2021

उत्तर प्रदेश में 5928 नए संक्रमित मिले, 30 की मौत

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 5928 नए मरीजों की पुष्टि हुई है और 30 संक्रमितों की मौत हो गई है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 5,928 नये संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6,39,928 हो गई है।

उन्होंने बताया कि इसी अवधि में 30 संक्रमितों की मौत के बाद जान गंवाने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या 8,924 हो गई है। सोमवार को पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,999 मामले आए थे। प्रसाद ने बताया कि राज्य में इस समय संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 27,509 है।

उन्होंने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 1,176 मरीजों को उपचार के बाद अस्पतालों से घर भेजा गया है जबकि 6,03,495 मरीज उपचार के बाद संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि सोमवार को प्रदेश में 1.79 लाख से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया गया और अब तक 3.57 करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है। पिछले कई दिनों से प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नए मामलों की संख्या प्रतिदिन एक हजार पार कर रही है।
08:58 PM, 06-Apr-2021

हरियाणा में 2099 नए मामले, नौ की मौत

हरियाणा में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 2099 नए मामले सामने आए हैं, इसी अवधि में 1115 लोग ठीक हुए और नौ की मौत हुई। अब राज्य में कुल तीन लाख 2272 मामले सामने आ चुके हैं और 3208 की मौत हुई है। राज्य में अभी बीमारी के 14,080 सक्रिय मामले हैं।
08:42 PM, 06-Apr-2021

पंजाब में 2924 नए मामले, 63 की मौत

पंजाब में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 2924 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी अवधि में यहां 2350 मरीज ठीक हुए हैं और 63 की मौत हुई है। अब राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या दो लाख 57 हजार 57 हो गई है। राज्य में अभी 25,913 सक्रिय मामले हैं और अभी तक यहां 7216 लोगों की मौत हुई है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed