Rahul Defamation Case Live: 'यह अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला', राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर कांग्रेस
{"_id":"641d1caab7312c2a72046807","slug":"congress-to-protest-at-vijay-chowk-today-in-protest-against-rahul-gandhi-s-conviction-2023-03-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"Rahul Defamation Case Live: 'यह अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला', राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sat, 25 Mar 2023 01:54 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sat, 25 Mar 2023 01:54 AM IST
खास बातें
Rahul Gandhi Defamation Case Live News in Hindi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनकी मोदी सरनेम टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने की तारीख से लोकसभा के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया है। कांग्रेस ने कानूनी लड़ाई लड़ने के साथ ही इसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने के लिए विपक्षी दलों को साथ लाने और जनता के बीच जाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
01:53 AM, 25-Mar-2023
सरकार की तानाशाही देश को बर्बाद कर देगी
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हम सभी समान विचारधारा वाले राजनीतिक दलों के आभारी हैं जो इस मुद्दे पर आगे आए और हमारा समर्थन किया। मुझे लगता है कि अब कांग्रेस भी महसूस कर रही है कि विपक्षी दलों की यह एकता आगे बढ़नी चाहिए नहीं तो यह तानाशाही सरकार देश को बर्बाद कर देगी।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हम सभी समान विचारधारा वाले राजनीतिक दलों के आभारी हैं जो इस मुद्दे पर आगे आए और हमारा समर्थन किया। मुझे लगता है कि अब कांग्रेस भी महसूस कर रही है कि विपक्षी दलों की यह एकता आगे बढ़नी चाहिए नहीं तो यह तानाशाही सरकार देश को बर्बाद कर देगी।
11:59 PM, 24-Mar-2023
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज चिकबल्लापुर जिले के बागेपल्ली टोल प्लाजा पर धरना दिया, जिससे इलाके में यातायात बाधित हो गया।
#WATCH | Youth Congress workers today held a protest at the Bagepalli toll plaza in the Chikballapur district disrupting traffic movement in the area#Karnataka pic.twitter.com/jXw7k0gMcH
— ANI (@ANI) March 24, 2023
विज्ञापन
10:07 PM, 24-Mar-2023
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरे भाई ने अदाणी का मुद्दा उठाया, इसलिए ये सब हुआ। ये सरकार अदाणी पर जवाब नहीं देना चाहती। हमारे शरीर में शहीदों का खून है। जिस खून को आप बार-बार परिवारवादी कहते हैं ये खून इस देश के लिए बहा है। हम पीछे हटने वाले नहीं है, हम लड़ेंगे।
कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि अयोग्यता का यह प्रकरण मोदी जी का एजेंडा है। अदाणी पर राहुल गांधी द्वारा दिए गए भाषण ने इन सभी मुद्दों को जन्म दिया। राहुल गांधी ने PM से 3-4 सवाल किए जिनका जवाब वे नहीं दे सके, जिसके बाद यह मुद्दा सामने आया, सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है।
08:36 PM, 24-Mar-2023
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि हम इसको एक जन आंदोलन के रूप में आगे ले जाएंगे। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के साथ राहुल गांधी की अयोग्यता को लेकर जन चेतना कार्यक्रम, संविधान बचाओ कार्यक्रम अभियान चलाया जाएगा। यह कार्यक्रम सोमवार से शुरु होगा।
06:57 PM, 24-Mar-2023
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि मैं इस फैसले और जिस जल्दबाजी से इसे किया गया उससे स्तब्ध हूं। जब एक अपील प्रक्रिया में है तो इस अयोग्यता को लागू करने के तर्क को मैं नहीं समझ पाया। यह भारतीय लोकतंत्र की स्थिति के बारे में दुनिया को एक बहुत ही खराब संकेत भेज रहा है।
06:27 PM, 24-Mar-2023
राहुल गांधी की सांसद के रूप में अयोग्यता और अडानी मुद्दे पर जेपीसी जांच की पार्टी की मांग को लेकर AICC में कांग्रेस नेताओं ने बैठक की।
#WATCH | Congress leaders meet at AICC in Delhi over Rahul Gandhi's disqualification as MP and the party's demand for JPC probe on the Adani issue pic.twitter.com/0XSy2JlPTm
— ANI (@ANI) March 24, 2023
विज्ञापन
विज्ञापन
05:26 PM, 24-Mar-2023
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी का पहले से ही असंसदीय आचरण रहा है, अहंकार इनका दिखता रहा है। क्या एक भी सही राय देने वाला कांग्रेस में नहीं बचा या जानबूझकर गलत सलाह दी गई। राहुल गांधी ने पहले ही अपने पार्टी का अध्यादेश फाड़ दिया था आज उन्हीं की पार्टी में से किसी ने खेल कर दिया इन्हें पता नहीं चला।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 7 जगह जमानत पर हैं, बार-बार झूठ बोलने, अवमानना के लिए इन्हें बेल दी गई। वे एक आदतन अपराधी हैं, इन्हें ऐसा लगता था कि देश का कानून या कोई व्यक्ति कुछ कर नहीं सकता। इनके पास माफी मांगने के लिए 3 साल लेकिन इन्होंने माफी नहीं मांगी।
05:17 PM, 24-Mar-2023
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और एक विशेष परिवार चाहता है कि उनके लिए अलग IPC बने, उन्हें सज़ा न हो लेकिन मैं उन्हें याद दिला दूं देश 75 साल से प्रजातंत्र अपना चुका है। आप पिछड़े समाज को गाली देंगे, अपशब्द का इस्तेमाल करेंगे ये सामंती मानसिकता का परिचायक है। हम समूह से अलग हैं क्योंकि हम एक परिवार से आते हैं।
05:13 PM, 24-Mar-2023
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा घबराई हुई है। वो जानते हैं कि भारत जोड़ो यात्रा ने न केवल कांग्रेस संगठन में नई उमंग जगाई है बल्कि पूरे देश में एक नया उत्साह, भविष्य का रास्ता दिखाया है। भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के कारण राहुल गांधी को कीमत चुकानी पड़ी है। ये राजनीतिक लड़ाई बरकरार रहेगी। हम पीछे नहीं हटेंगे। राहुल गांधी कोई धमकी से डरने वाले नहीं हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डरे हुए हैं इसलिए वो बार-बार राहुल गांधी और अन्य विपक्ष के नेताओं को डराते रहते हैं और धमकियां देते रहते हैं।
05:04 PM, 24-Mar-2023
तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी ने कहा कि ये सभी गैर-लोकतांत्रिक कदम हैं। यह पूरा फैसला लोकसभा सचिवालय पर दबाव बनाकर लिया गया है। ऐसा मुख्य मुद्दों जैसे अदाणी मुद्दे पर जेपीसी जांच से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए किया गया है। कांग्रेस और गांधी परिवार उनसे नहीं डरता। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने एक बार राज्यसभा में कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी को 'सूर्पणखा' कहा था। पीएम होने के नाते उन्होंने उनके लिए इस तरह की अपमानजनक टिप्पणियों का इस्तेमाल किया। वे सिर्फ गांधी परिवार को डराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम सब उनके साथ हैं।