Chandrayaan 3 Live: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए किए 80 फीसदी बदलाव; श्रीलंका के उच्चायुक्त ने दी बधाई
{"_id":"64e41e67a0cc149c1e084e73","slug":"chandrayaan-3-moon-mission-live-location-satellite-view-isro-images-landing-date-time-place-news-in-hindi-2023-08-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"Chandrayaan 3 Live: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए किए 80 फीसदी बदलाव; श्रीलंका के उच्चायुक्त ने दी बधाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tue, 22 Aug 2023 08:26 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 22 Aug 2023 08:26 PM IST
खास बातें
Chandrayaan 3 Live Tracking Today, Chandrayaan 3 Update in Hindi: चंद्रयान 3 मिशन 23 अगस्त की शाम को चांद की सतह पर लैंड कराया जाएगा। हालांकि, इससे पहले विक्रम लैंडर के लिए अनुकूल स्थितियों को पहचाना जाएगा। इसरो के मुताबिक, लैंडिंग के लिए निर्धारित समय से ठीक 2 घंटे पहले यान को उतारने या न उतारने पर अंतिम निर्णय होगा। इसरो के वैज्ञानिक नीलेश एम देसाई के मुताबिक, अगर चंद्रयान 3 को 23 अगस्त को लैंड नहीं कराया जाता है, तो फिर इसे 27 अगस्त को भी चांद पर उतारा जा सकता है।
विज्ञापन
चंद्रयान-3
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
08:19 PM, 22-Aug-2023
चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा चंद्रयान-3
चंद्रयान-3 मिशन को लेकर पूरी दुनिया की निगाहें इसरो पर हैं। इस बीच, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान(इसरो) ने एक और नया वीडियो पोस्ट किया है। साथ ही एजेंसी ने यह भी बताया है कि चंद्रयान अपने पूर्व निर्धारित समय पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा।

08:18 PM, 22-Aug-2023
देश के लोगों के लिए गर्व का क्षण
भारतीय अंतरिक्ष संघ के डीजी अनिल कुमार भट्ट ने कहा कि कल जब चंद्रयान-3 सॉफ्ट लैंडिंग करेगा तो हम उन चार देशों में शामिल होंगे, जिन्होंने अब तक चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग (सफल लैंडिंग) की है। यह देश के लोगों के लिए गर्व का क्षण होगा।
विज्ञापन
08:17 PM, 22-Aug-2023
चंद्रयान 2 की तुलना में बढ़ाया गया ईंधन
पद्म श्री पुरस्कार विजेता और पूर्व इसरो वैज्ञानिक मायलस्वामी अन्नादुराई ने कहा कि चंद्रयान 3 को लेकर प्राथमिकता सुरक्षित लैंडिंग है। चंद्रयान 2 की तुलना में, आवश्यक ईंधन भी बढ़ाया गया है। बिजली स्रोत भी बढ़ाया गया है।
08:14 PM, 22-Aug-2023
चंद्रयान-3 में लगभग 80 फीसदी बदलाव किए गए
इसरो के पूर्व वैज्ञानिक वाईएस राजन ने कहा कहा कि चंद्रयान-3 में लगभग 80 फीसदी बदलाव किए गए हैं। इसरो ने चंद्रयान-3 में कई चीजें शामिल कीं। पहले यह उतरते समय केवल ऊंचाई देखता था, जिसे अल्टीमीटर कहा जाता है, अब इसके अलावा उन्होंने एक वेलोसिटी मीटर भी जोड़ा है, जिसे डॉप्लर कहा जाता है, जिससे आपको ऊंचाई और वेग भी पता चल जाएगा, ताकि यह खुद को नियंत्रित कर सके।

08:11 PM, 22-Aug-2023
श्रीलंका के उच्चायुक्त ने चंद्रयान-3 को लेकर दी बधाई
भारत में श्रीलंका के उच्चायुक्त मिलिंडा मोरागोडा ने चंद्रयान-3 को लेकर भारत को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए गौरव का क्षण है, बल्कि हमारे लिए भी क्योंकि हम भी उपमहाद्वीप का हिस्सा हैं, भारत को बधाई।
04:38 PM, 22-Aug-2023
चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने का बेसब्री से इंतजार कर रही - सुनीता विलियम्स
चंद्रयान-3 कल चंद्रमा पर लैंडिंग करेगा। इसे लेकर भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वे प्रज्ञान रोवर के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने का इंतजार कर रही हैं। साथ ही उन्होंने अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र को आकार देने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका की भी सराहना की। विलियम्स ने कहा, "चंद्रमा पर उतरने से हमें अमूल्य अंतर्दृष्टि मिलेगी। मैं वास्तव में रोमांचित हूं कि भारत अंतरिक्ष अन्वेषण और चंद्रमा पर स्थायी जीवन की खोज में सबसे आगे है। यह वास्तव में रोमांचक समय है।"

03:37 PM, 22-Aug-2023
विक्रम लैंडर 25 किमी की ऊंचाई से सुरक्षित लैंडिंग के लिए करेगा सतह की निगरानी
चंद्रयान-3 पर नेहरू तारामंडल के सीनियर इंजीनियर ओपी गुप्ता ने बताया कि इसरो से मिली जानकारी के अनुसार अब तक किए गए प्रयास सफल हैं। अगर कोई कठिनाई आती है और परिस्थितियां नहीं बनती हैं तो इसरो ने इसे चार दिनों तक बनाए रखने के लिए पर्याप्त ईंधन रखा है। इसे तकनीकी रूप से मज़बूत बनाया गया है। विक्रम लैंडर में स्थापित उच्च रिज़ॉल्यूशन वाला कैमरा शुरू में 25 किमी की ऊंचाई से सुरक्षित लैंडिंग के लिए सतह की निगरानी करेगा। उम्मीद है कि उपयुक्त स्थान मिलने के बाद यह समय पर लैंड कर जाएगा।
#WATCH | "The attempts made so far are successful as per the information received from ISRO. In case there comes any difficulty and the conditions are unsuitable, ISRO has kept enough fuel to sustain it for four more days. It has been made technically strong...The high resolution… pic.twitter.com/qaIBpzM23m
— ANI (@ANI) August 22, 2023
03:29 PM, 22-Aug-2023
चंद्रयान 3 मिशन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि कल जब चंद्रयान-3 लैंड करेगा तो हम सभी जश्न मनाएंगे।
#WATCH | Maharashtra CM Eknath Shinde says, "We all will celebrate when Chandrayaan-3 lands tomorrow." pic.twitter.com/A2H9ZrN6EQ
— ANI (@ANI) August 22, 2023
03:00 PM, 22-Aug-2023
यूके में भारतीय उच्चायुक्त ने जताया गर्व
चंद्रयान 3 मिशन पर यूनाइटेड किंगडम में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ने कहा कि मेरे लिए एक राष्ट्र के रूप में भारत की उल्लेखनीय सफलता का इससे बड़ा कोई बयान नहीं हो सकता। मैं ये बात सिर्फ एक भारतीय राजनयिक के तौर पर नहीं बल्कि एक गौरवान्वित भारतीय के तौर पर कह रहा हूं। हमने अपना अंतरिक्ष कार्यक्रम उस समय शुरू किया था जब भारत के पास बहुत कम आर्थिक साधन थे। आज यह एक अंतरिक्ष कार्यक्रम है जो केवल मानवीय कल्पना तक ही सीमित है। हम उन कुछ देशों में से होंगे जो चंद्रमा पर कुछ भी उतारने में सक्षम होंगे।02:45 PM, 22-Aug-2023