BRICS Summit LIVE: ब्रिक्स सम्मेलन में रात्रि भोज में पहुंचे पीएम मोदी; कजान में खुलेगा भारतीय दूतावास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को रूस के कजान पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर उनके जबरदस्त स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट गए। पीएम मोदी यहां ब्रिक्स देश के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसके अलावा वे कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।
लाइव अपडेट
ब्रिक्स नेताओं के लिए रात्रिभोज और संगीत समारोह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के कज़ान में ब्रिक्स नेताओं के लिए आयोजित रात्रिभोज संगीत समारोह में शामिल हुए। वीडियो दूरदर्शन के सौजन्य से जारी किया गया।#WATCH | Prime Minister Narendra Modi attends the dinner music concert hosted for BRICS leaders in Kazan, Russia
— ANI (@ANI) October 22, 2024
(Source: DD News) pic.twitter.com/kFORQPIats
#WATCH | Russian President Vladimir Putin welcomes Prime Minister Narendra Modi at the dinner hosted for BRICS leaders in Kazan, Russia.
— ANI (@ANI) October 22, 2024
(Source: Host Broadcaster) pic.twitter.com/voeU8Qc1Q4
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि, मुझे याद है कि जुलाई में हमारी मुलाकात हुई थी और कई मुद्दों पर हमारी बहुत अच्छी चर्चा हुई थी। हमने कई बार टेलीफोन पर भी बात कर चुके हैं। कजान आने का निमंत्रण स्वीकार करने के लिए मैं आपका बहुत आभारी हूं। आज हम ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे और उसके बाद रात्रिभोज करेंगे। आज होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान अन्य नेताओं के साथ मिलकर हमें कुछ बहुत महत्वपूर्ण निर्णय लेने चाहिए।
कजान में खुलेगा भारत का नया दूतावास: पीएम मोदी
रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि इस खूबसूरत शहर में आने का मुझे मौका मिला है। कजान में भारत का नया दूतावास खुलने से रूस और भारत के संबंध और मजबूत होंगे।रूस के साथ भारत के ऐतिहासिक संबंध: मोदी
द्विपक्षीय बैठक के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि रूस के साथ हमारे ऐतिहासिक संबंध हैं। हमारी गहरी मित्रता है। हमारे संबंध और मजबूत होंगे। पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर बधाई दी। पीएम ने कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर हमारा संपर्क बना हुआ है। हर समस्या का हल शांति से ही हो सकता है। रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर पीएम ने कहा कि भारत अपने रुख पर कायम है और शांति को लेकर हर संभव सहयोग करेगा। हम शांति और स्थिरता की बहाली का समर्थन करते हैं।#WATCH | Kazan: During his meeting with Russian President Vladimir Putin, PM Narendra Modi says, "I express my heartfelt gratitude for your friendship, warm welcome and hospitality. It is a matter of great pleasure for me to have the opportunity to visit a beautiful city like… pic.twitter.com/hLMRgjUaHb
— ANI (@ANI) October 22, 2024
रूस के राष्ट्रपति के साथ चल रही बैठक
कजान में 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की और द्विपक्षीय वार्ता शुरू की।#WATCH | Russia: Prime Minister Narendra Modi meets and holds a bilateral meeting with Russian President Vladimir Putin, in Kazan on the sidelines of the 16th BRICS Summit.
— ANI (@ANI) October 22, 2024
(Source: Host Broadcaster) pic.twitter.com/FARmZH7T0U
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi interacts with the members of the Indian diaspora at Hotel Korston in Kazan.
— ANI (@ANI) October 22, 2024
PM Modi is on a 2-day visit to Russia to attend the 16th BRICS Summit, being held under the Chairmanship of Russia. The Prime Minister is also expected to hold… pic.twitter.com/WmXAYPdLxo
"PM Narendra Modi lands in the heritage city of Kazan, Russia. On arrival, the PM was warmly received by the Head of the Republic of Tatarstan Rustam Minnikhanov," tweets MEA spokesperson Randhir Jaiswal
— ANI (@ANI) October 22, 2024
(Source - Randhir Jaiswal/X) pic.twitter.com/MoAgoQ6Erl