फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Breaking News in Hindi Live: नागपुर अस्पताल में ऑक्सीजन और इंजेक्शन की कमी, धरने पर बैठे डॉक्टर

Sun, 11 Apr 2021 10:08 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 11 Apr 2021 10:08 PM IST
खास बातें

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है। महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, छत्तीसगढ़, केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में सबसे ज्यादा मरीज निकल रहे हैं। इसके अलावा बड़ी आबादी वाले उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल जैसे राज्य में भी संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। देश में दो तिहाई आबादी जिन 11 राज्यों में है, उनमें बीते कुछ समय में संक्रमित दोगुना हो गए हैं। अगर संक्रमण का फैलाव इसी तरह चलता रहा है तो आने वाले दिनों में यह स्थिति चिंताजनक हो सकती है। इधर महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने साफ कर दिया है कि कोरोना पर काबू पाने के लिए पूर्ण बंदी के अलावा और कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। वहीं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, बिहार में कोरोना रोकने के लिए सरकार सख्त है। देश में कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर भी केंद्र और राज्यों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। इधर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कूचबिहार हिंसा को नरसंहार करार दिया है। वहीं कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए प्रियंका गांधी ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा रद्द करने की मांग की है।   देश और दुनिया की ब्रेकिंग और ताजा खबरों को यहां पढ़िए...

विज्ञापन
breaking news live news updates 11 april 2021 coronavirus updates india IPL
नागपुर अस्पताल में धरने पर बैठे डॉक्टर - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

10:08 PM, 11-Apr-2021
नागपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ऑक्सीजन बेड की कमी हो गई। अस्पताल परिसर के बाहर जूनियर डॉक्टरों ने जिला प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरूकर दिया। डॉक्टरों ने ऑक्सीजन बेड की कमी और रेमोडिसविर इंजेक्शन की किल्लत का आरोप लगाया है। एएनआई से बातचीत करते हुए डॉक्टर ने बताया कि प्रशासन को हालात को देखते हुए इमरजेंसी घोषित कर देना चाहिए। 
06:28 PM, 11-Apr-2021
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों का तांडव जारी है। वाटर फिल्टर प्लांट में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि वाटर फिल्टर प्लांट मशीन बनाने में पांच गाड़ियां लगी थीं। नक्सलियों ने सभी गाड़ियों में आग लगा दी।
विज्ञापन
05:32 PM, 11-Apr-2021

नवी मुंबई के वाशी इलाके में स्थित एक इमारत में भीषण आग

बड़ी खबर मुंबई से आ रही है। नवी मुंबई के वाशी इलाके में स्थित एक इमारत में भीषण आग लग गई है। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रही हैं। बिल्डिंग से आग की लपटे और काले धुएं निकल रहे हैं।  हालांकि अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया है। पिछले आधे घंटे से दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं।  
04:45 PM, 11-Apr-2021

ननकाना साहिब गुरुद्वारा जाएंगे 437 लोग

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव मोहिंदर सिंह अहली ने बताया कि 437 लोगों का जत्था पाकिस्तान जाएगा। यह जत्था बैसाखी पर्व पर वहां के प्रमुख गुरुद्वारे और ननकाना साहिब गुरुद्वारा का दौरा करेगा। इन सभी श्रद्धालुओं की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सोमवार को भेजा जा रहा है और ये सभी दर्शन के बाद 22 अप्रैल को वापस आएंगे।  बता दें कि 13 अप्रैल को बैसाखी पर्व मनाया जाता है। सिख पंथ के 10वें गुरु श्री गोबिंद सिंह जी ने 13 अप्रैल 1699 के दिन खालसा पंथ की स्थापना की थी। इसी दिन से पंजाबी नए साल की शुरुआत होती है। बैसाखी पर्व से ही पकी हुई फसल की कटाई भी शुरू होती है।
03:40 PM, 11-Apr-2021

तमिलनाडु: कांग्रेस उम्मीदवार की कोरोना से मौत

तमिलनाडु में श्रीविल्लिपुथुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार पीएसडब्ल्यू माधव राव की कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मौत हो गई। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। 
03:16 PM, 11-Apr-2021

क्लबहाउस के 1.3 मिलियन यूजर्स का निजी डाटा लीक

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 1.3 मिलियन क्लब हाउस के यूजर्स का निजी डाटा एक लोकप्रिय हैकर फोरम पर लीक हो गया। क्लबहाउस यूजर्स के लीक हुए डाटा में नाम, सोशल मीडिया प्रोफाइल नाम और अन्य विवरण शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:01 PM, 11-Apr-2021

आंध्र प्रदेश : एक स्क्रैपयार्ड में लगी आग

विशाखापत्तनम के एक स्क्रैपयार्ड में आग लगने की खबर है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड का गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। अभी तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
 
02:53 PM, 11-Apr-2021

सचिन वाजे के सहयोगी रियाज राजी को कोर्ट लेकर गए एनआईए के अधिकारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी सचिन वाजे के सहयोगी रियाज काजी के साथ कोर्ट के लिए रवाना हुए। बता दें कि आज सुबह एजेंसी ने सचिन वाजे के सहयोगी को गिरफ्तार किया था।
 
02:42 PM, 11-Apr-2021

लुलु ग्रुप के अध्यक्ष यूसुफ अली के हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग

प्रवासी भारतीय कारोबारी और लुलु ग्रुप के प्रमुख एमए यूसुफ अपने परिवार के साथ जिस हेलिकॉप्टर में जा रहे थे, उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। इस हेलिकॉप्टर में यूसुफ समेत सात लोग यात्रा कर रहे थे। रविवार सुबह केरल में कोच्चि के पास आपातकालीन स्थिति में दलदली जमीन पर इस हेलिकॉप्टर को उतारना पड़ा। हालांकि सभी लोग सुरक्षित हैं।
 
02:08 PM, 11-Apr-2021

मध्यप्रदेश : शहडोल में भूकंप के झटके

मध्यप्रदेश के शहडोल में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 रही। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी ने इस बात की जानकारी दी।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed