फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Breaking Hindi News LIVE Updates Today : कर्नाटक में चौथे दिन भी बस सेवा प्रभावित, इधर-उधर भटक रहे मुसाफिर

Sat, 10 Apr 2021 03:24 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 10 Apr 2021 03:24 PM IST
खास बातें

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र में साप्ताहिक लॉकडाउन का लागू कर दिया है। ये लॉकडाउन शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक रहेगा। वहीं पश्चिम बंगाल में आज चौथे चरण का मतदान हो रहा है। वहीं मतदान के दौरान पोलिंग बूथ पर भाजपा के कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद टीएमसी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है और जरूरी कार्रवाई की मांग की है। देश और दुनिया की ब्रेकिंग और ताजा खबरों को यहां पढ़िए...

विज्ञापन
breaking news live news updates 10 april 2021 west bengal election coronavirus updates india pm modi mamata banerjee IPL uttar pradesh panchayat chunav
कर्नाटक में बस सेवा प्रभावित - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

03:17 PM, 10-Apr-2021

कोयंबटूर : करमदई रेंज के जंगल के पास तेंदुए का शव मिला

तमिलनाडु के कोयंबटूर में करमदई रेंज जंगल के पास एक तेंदुआ का शव पाया गया है। तमिलनाडु का वन विभाग इस तेदुंए की मौत की जांच कर रहा है। वन विभाग के अधिकारियो ने बताया कि तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 
02:52 PM, 10-Apr-2021

महाराष्ट्र : चार लोगों ने पीट-पीटकर बेरहमी से शख्स की कर दी हत्या, दो लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। पालघर के विरार में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने कथित तौर पर एक शख्स को पीट-पीटकर मार डाला। शख्स ने आरोपियों पर उसकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। सोमवार को चार आरोपी एक शख्स के घर में घुसे और उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने लगे। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है। वहीं दो आरोपी की तलाश जारी है।
 
विज्ञापन
12:30 PM, 10-Apr-2021

कर्नाटक : चौथे दिन भी बस सेवा प्रभावित

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में चौेथे दिन भी बस सेवा प्रभावित रही। कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं, जिसकी वजह से बस सेवा प्रभावित हो रही है। बता दें कि कर्मचारियों ने संशोधित वेतन की मांग की है। वहीं बस सेवा प्रभावित होने की वजह से यात्रियों की खासा परेशानी हो रही है।
 
12:02 PM, 10-Apr-2021

केंद्र की डीबीटी योजना के खिलाफ पंजाब के 'आढ़तिये' हडताल पर जाएंगे

फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य को किसानों के खाते में सीधे डाले जाने की केंद्र की डीबीटी योजना को राज्य में लागू किए जाने के विरोध में पंजाब के 'आढ़तिये' शनिवार को हड़ताल पर रहेंगे। ‘पंजाब फेडरेशन ऑफ आढ़तिया एसोसिएशन’ के अध्यक्ष विजय कालरा ने बताया, ‘‘पूरे पंजाब के करीब 40 हजार आढ़तिये कल हड़ताल पर रहेंगे।’’ उन्होंने कहा कि मौजूदा सत्र से किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के सीधे बैंक खाते में आहरण (डीबीटी) के मामलो में केंद्र सरकार के निर्देश पर पंजाब सरकार की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं आया है। 
11:39 AM, 10-Apr-2021

असम बाढ़ के दौरान बचाए गए गैंडों के तीन बच्चों को जंगल में छोड़ा जाएगा

असम में 2019 में आई बाढ़ के दौरान बचाए गए गैंडे के तीन बच्चों को जल्द ही जंगल में छोड़ा जाएगा। इनमें दो मादा गैंडा भी शामिल हैं। वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया (डब्ल्यूटीआई) ने एक बयान में कहा कि काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के समीप बचाए गए गैंडों को बारपेटा जिले में मानस बाघ अभयारण्य में छोड़े जाने से पहले एक निश्चित अवधि के लिए पशुओं के बाड़े में रखा जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘गैंडे के बच्चों को जंगल में छोड़ने का यह सही वक्त है क्योंकि जल्द ही उनके सींग आ जाएंगे।’’ 
11:33 AM, 10-Apr-2021

पहले भारत-अमेरिकी ऑनलाइन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते व्यापार रिश्तों को देखते हुए दोनों देशों के बीच क्रिकेट ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता की आठ अप्रैल को लाइव स्ट्रीमिंग की गई थी। भारत और अमेरिका के 16 खिलाड़ियों ने मोबाइल क्रिकेट गेमिंग ‘रीयल क्रिकेट 20’ में हिस्सा लिया जो पांच ओवर का प्रारूप है। इसका परिणाम हालांकि चौंकाने वाला रहा। अमेरिका के फाइनलिस्ट ने भारतीय खिलाड़ी को 13 रन से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:26 AM, 10-Apr-2021

कुएं के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत, दो घायल

उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के महुआबांध गांव में शुक्रवार को निर्माणाधीन कुएं का मलबा धंसने से दो मजदूरों की मौत हो गई और दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। कुलपहाड़ तहसील के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मोहम्मद उवैश ने बताया कि शुक्रवार को महुआबांध गांव में मन्नू अहिरवार के खेत में आठ मजदूर कुएं की खुदाई का काम कर रहे थे तभी अचानक कुएं की मिट्टी और पत्थर धंसने से दो मजदूरों रामसेवक अहिरवार (35) और ज्ञासीलाल (30) की मौके पर मौत हो गई और रामनारायण (32) और कमलेश (28) गंभीर रूप से घायल हो गए।
11:19 AM, 10-Apr-2021

कांग्रेस शासित प्रदेशों के सीएम के साथ पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की बैठक

कांग्रेस पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर रही हैं। कांग्रेस शासित प्रदेशों में कोरोना की स्थिति की समीक्षा पर चर्चा को लेकर यह बैठक की जा रही है।
 
10:59 AM, 10-Apr-2021

लॉकेट चटर्जी ने चुनाव आयोग से की शिकायत

पश्चिम बंगाल चुनाव के चौथे चरण की मतदान प्रक्रिया जारी है और सुबह से ही कई इलाकों में हिंसा की खबरें आ रही हैं। भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी पर हुए हमले को लेकर नेता ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। उन्होंने फोन पर बात करते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की और कहा कि हुगली में बूथ नंबर 66 पर स्थानीय लोगों ने उन पर हमला किया और वहां मौजूद मीडिया कर्मियों पर भी हमला किया।
 
10:47 AM, 10-Apr-2021

बंगाल : लॉकेट चटर्जी की कार पर हमला

पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के मतदान हो रहे हैं। इसी बीच सुबह से कई इलाकों से हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। इधर भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी की कार पर स्थानीय लोगों ने हमला किया है। बंगाल के हुगली में लॉकेट चटर्जी की कार पर हमला किया गया। वहीं बंगाल चुनाव की कवरेज कर रहे कई मीडिया वाहनों पर भी हमला किया गया है।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed