Bihar Election News Live: बिहार में 6 और 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव, 14 नवंबर को परिणाम; जानें सभी तारीखें
{"_id":"68e34ffbefe995bbb20d6bca","slug":"bihar-election-2025-date-announcement-eci-live-updates-schedule-vidhan-sabha-result-counting-bihar-polls-news-2025-10-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Election News Live: बिहार में 6 और 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव, 14 नवंबर को परिणाम; जानें सभी तारीखें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mon, 06 Oct 2025 04:52 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 06 Oct 2025 04:52 PM IST
खास बातें
Bihar Vidhan Sabha Election Phase Wise Dates: बिहार का विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराया जाएगा। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी। 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।
यह भी पढ़ें - Bihar Election 2025: बिहार में चुनाव के एलान के साथ लागू होगी आचार संहिता, ये होती क्या है और कब लगती है?
यह भी पढ़ें - Bihar Election 2025: दो चरण में होंगे बिहार में विधानसभा चुनाव, 6-11 नवंबर को वोटिंग, 14 नवंबर को नतीजे
विज्ञापन
बिहार में दो चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
04:45 PM, 06-Oct-2025
बिहार विधानसभा चुनाव की अहम तारीखें
पहला चरण
-
नोटिफिकेशन - 10 अक्तूबर
-
नामांकन की आखिरी तारीख - 17 अक्तूबर
-
नामांकन पत्रों की जांच की तारीख - 18 अक्तूबर
-
नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख - 20 अक्तूबर
-
विधानसभा चुनाव के लिए मतदान - 6 नवंबर
दूसरा चरण
-
नोटिफिकेशन - 13 अक्तूबर
-
नामांकन की आखिरी तारीख - 20 अक्तूबर
-
नामांकन पत्रों की जांच की तारीख - 21 अक्तूबर
-
नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख - 23 अक्तूबर
-
विधानसभा चुनाव के लिए मतदान - 11 नवंबर
बिहार विधानसभा के लिए मतों की गणना - 14 नवंबर
04:35 PM, 06-Oct-2025
बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव

विज्ञापन
04:33 PM, 06-Oct-2025
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां
- कुल पोलिंग स्टेशन की संख्या - 90, 712
- एक पोलिंग स्टेशन पर वोटर्स का एवरेज - 818
- शहरों में पोलिंग स्टेशन की संख्या - 13,911
- गांवों में पोलिंग स्टेशन की संख्या - 76, 801
- युवाओं द्वारा प्रबंधित पोलिंग स्टेशन की संख्या- 38
- महिलाओं द्वारा प्रबंधित पोलिंग स्टेशन की संख्या - 1,044
- मॉडल बूथों की संख्या- 1350
04:28 PM, 06-Oct-2025
मतदान केंद्रों पर क्या-क्या सुविधाएं होंगी?
04:21 PM, 06-Oct-2025
एसआईआर पर भी बोले मुख्य चुनाव आयुक्त
लगभग 22 वर्षों के बाद बिहार में मतदाता सूची के शुद्धिकरण का काम पूरा हुआ। सभी राजनीतिक दलों ने यह मांग की थी कि मतदाता सूची में काफी गड़बड़ियां हैं। सोशल मीडिया में इसके बारे में काफी बढ़-चढ़कर कहा गया। लेकिन सच्चाई यह है कि 243 विधानसभाओं में 1.6 लाख बूथ लेवल एजेंट्स के साथ मिलकर । एसआईआर में जमीनी स्तर के अधिकारियों को जबरदस्त मेहनत करनी पड़ी है। एक नई व्यवस्था बनाई गई है। किसी भी पोलिंग स्टेशन के ठीक बाहर कोई भी मतदाता अपना मोबाइल फोन जमा करा सकता है। इसके बाद वोट करने के बाद इसे लेकर वापस जा सकता है।
04:19 PM, 06-Oct-2025
विज्ञापन
विज्ञापन
04:16 PM, 06-Oct-2025
बिहार में विधानसभा का चुनावी आंकड़ा
- राज्य में कुल 243 सीटें
- सामान्य सीट -203
- एसटी सीट - 02
- एससी सीट - 38
बिहार में कुल मतदाता - 7.42 करोड़
- बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या - 4 लाख
- 100 साल पूरे कर चुके मतदाता - 14 हजार
- पहली बार वोट करने वाले मतदाता - 14 लाख
- पुरुष मतदाताओं की संख्या - 3.92 करोड़
- महिला मतदाताओं की संख्या - 3.50 करोड़
- ट्रांसजेडर्स मतदाताओं की संख्या - 1725
- दिव्यांग मतदाताओं की संख्या - 7.2 लाख
- 85 साल उम्र के मतदाताओं की संख्या - 4.04 लाख
- सेवारत मतदाओं की संख्या - 1.63 लाख
- 20-29 साल उम्र के मतदाताओं की संख्या- 1.63 करोड़
04:04 PM, 06-Oct-2025
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस की जा रही है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया जा रहा है। उन्होंने कहा- बिहार की पावन भूमि पर पांच वर्षों के बाद अब विधानसभा चुनाव का आगमन हो रहा है। जैसा कि आप सबको पता है चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और यह अपनी जिम्मेदारी दो चरणों में निभाती है। पहला चरण- मतदाता सूची बनाना और दूसरा चरण- चुनाव कराना। जून 2025 से शुरू हुए एसआईआर से मतदाता सूची का शुद्धिकरण हुआ। एक अगस्त को ड्राफ्ट सूची प्रकाशित हुई और सभी राजनीतिक दलों को दी गई। एक सितंबर तक दावों और आपत्ति का समय रहा। इसमें राजनीतिक दल, बूथ एजेंट्स और नागरिकों को भरपूर समय दिया गया। उसके बाद पात्रता का परीक्षण हुआ और 30 सितंबर को फाइनल मतदाता सूची प्रकाशित हुई। अभी भी उसमें कोई अधिकारियों से गलती रह गई हो तो जिलाधिकारी के पास अपील डाली जा सकती है। किसी का नाम छूट गया हो तो नामांकन के 10 दिन पहले तक नाम जुड़वा सकता है।
03:38 PM, 06-Oct-2025
एसआईआर के बाद कितनी बदली मतदाता सूची?
आगमी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बिहार में चुनाव आयोग के द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर करवाया गया। इसमें नए सिरे से बिहार में मतदाताओं की गणना की गई। यह प्रक्रिया जून से शुरू हुई थी जिसकी अंतिम सूची 30 सितंबर को आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई। 30 सितंबर 2025 को आई इस सूची के अनुसार बिहार में कुल 7,41,92,357 मतदाता पंजीकृत है। 2020 में यह आकड़ा 7,36,47,660 था। यानी, 2020 के मुकाबले इस बार चुनाव में 5,44,697 मतदाताओं का इजाफा हुआ है। हालांकि, एसआईआर के बाद राज्य में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या में 47,77,487 कमी आई है।
03:26 PM, 06-Oct-2025