Election Results 2021: बंगाल में टीएमसी ने लगाई सत्ता की हैट्रिक, असम में भाजपा की जीत
चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के लिए कुल 2364 केंद्रों में मतगणना जारी है। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने निर्णायक बढ़त बना ली है तो असम में भी सत्तारूढ़ भाजपा और केरल में वाम मोर्चा एक बार फिर जीत की तरफ बढ़ते नजर आ रहे हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों से यही संकेत मिलता है कि इन राज्यों में सत्तापक्ष एक बार फिर सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। वहीं तमिलनाडु में विपक्षी द्रमुक की अगुवाई वाला गठबंधन अन्नाद्रमुक को सत्ता से बेदखल करता दिख रहा है। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एआईएनआरसी नीत एनडीए जीत की तरफ बढ़ रहा है। पांच राज्यों के चुनाव नतीजों से संबंधित अपडेट्स यहां पढ़िए...
लाइव अपडेट
कमल हासन हारे
तमिलनाडु: मक्कल नीधि मय्यम के प्रमुख कमल हासन कोयंबटूर (दक्षिण) सीट से भाजपा उम्मीदवार वनती श्रीनिवासन से हारे।असम : हिमंत बिस्व सरमा ने पांचवीं बार चुनाव जीता
पांचवीं बार विधानसभा चुनाव जीतने के बाद असम के वरिष्ठ मंत्री एवं भाजपा नेता हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को कहा कि वह इस बारे में बात नहीं करना चाहते हैं कि कौन राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनेगा क्योंकि यह निर्णय पार्टी का संसदीय बोर्ड करेगा।
भाजपा ने 2016 में विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया था लेकिन इस बार उसने इस शीर्ष पद के लिए किसी नाम की घोषणा नहीं की। ऐसी अटकलें हैं कि सरमा नए मुख्यमंत्री होंगे।
राहुल ने ममता बनर्जी और स्टालिन को बधाई दी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की प्रचंड जीत के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बधाई दी। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं भाजपा को पराजित करने के लिए ममता बनर्जी जी और पश्चिम बंगाल के लोगों को बधाई देता हूं।’’
राहुल गांधी ने तमिलनाडु में जीत के लिए द्रमुक नेता एम के स्टालिन को भी बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘तमिलनाडु के लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया। हम आपके (स्टालिन) नेतृत्व में लोगों के भरोसे को सही साबित करेंगे।’’ कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने ममता को बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘‘आज झांसी की रानी ने फिर से इतिहास लिख दिया।’’
पीएम मोदी ने पुडुचेरी की जनता का जताया आभार
पीएम मोदी ने एनडीए की जीत के लिए पुडुचेरी की जनता का आभार जताया। पीएम ने कहा कि हम राज्य की जनता की सेवा और उनके सपनों को पूरा करने का कार्य करेंगे। हमारे कार्यकर्ताओं ने असाधारण प्रयास किया है।कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष रिपुन बोरा का इस्तीफा
कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष रिपुन बोरा ने चुनावी हार के बाद इस्तीफा दिया, पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को पत्र भेजा।I do hereby tender my resignation from the post of President, Assam Pradesh Congress Committee owing responsibility of the humiliating defeat of my party in
— ANI (@ANI) May 2, 2021
the Assam Assembly Election 2021: Ripun Bora
(File photo) pic.twitter.com/YENvNWbZd8
सर्वानंद सोनोवाल ने कांग्रेस उम्मीदवार राजीव लोचन पेगू को हराया
असम के मुख्यमंत्री भाजपा के सर्वानंद सोनोवाल ने माजुली में कांग्रेस उम्मीदवार राजीव लोचन पेगू को हराया : निर्वाचन आयोगAssembly Results: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जीत दर्ज करने वाले नेताओं को दी बधाई
Odisha CM Naveen Patnaik congratulates Assam CM Sarbananda Sonowal, Kerala CM Pinarayi Vijayan, and DMK chief MK Stalin on their parties' victory in the Assembly elections pic.twitter.com/CeQVkJLZQc
— ANI (@ANI) May 2, 2021
West Bengal Chunav: टीएमसी को पूर्ण बहुमत, 164 पर बढ़त, 51 सीटों पर जीत
Tamil Nadu Election: डीएमके 146 सीटों पर आगे, तीन सीटों पर दर्ज की जीत
Kerala Chunav Result: धर्मदाम सीट से केरल के सीएम ने दर्ज की जीत
Kerala CM Pinarayi Vijayan wins from Dharmadam Assembly constituency, as per Election Commission of India pic.twitter.com/vKbzC2fpYK
— ANI (@ANI) May 2, 2021