फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Assembly election LIVE: 'तेलंगाना में BJP सरकार बनने पर ओवैसी और भाई जेल जाएंगे'; रोड शो में CM हिमंत का बयान

Mon, 27 Nov 2023 11:08 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 27 Nov 2023 11:08 PM IST
खास बातें

Vidhan Sabha Chunav 2023 Voting, Results Date News in Hindi: चुनाव आयोग द्वारा तेलंगाना सरकार की रायथु बंधु योजना को दी गई इजाजत वापस लेने के बाद राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। बीआरएस की एमएलसी और सीएम केसीआर की बेटी के कविता ने योजना पर रोक को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। के कविता ने कहा कि 'कांग्रेस ने चुनाव आयोग से रायथु बंधु योजना की शिकायत की, जिसके तहत राज्य सरकार राज्य के 65 लाख किसानों को 72 हजार करोड़ रुपये वितरित कर चुकी है। यह योजना चुनाव से संबंधित नहीं थी बल्कि यह पहले से चल रही योजना है। कांग्रेस को डर है कि किसानों का वोटबैंक बीआरएस सरकार के साथ है और यही वजह है कि वह तेलंगाना के किसानों को परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं। यह कांग्रेस के खिलाफ काम करेगा।'

विज्ञापन
Assembly Election Live Telangana Vidhan Sabha Chunav rayathu bandhu scheme Poll Date Updates in Hindi
विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:56 PM, 27-Nov-2023

चुनाव प्रचार से ब्रेक लेकर सिख समुदाय के बीच पहुंचे पीएम मोदी

विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक कार्यक्रम से इतर पीएम मोदी हैदराबाद में सिख समुदाय के बीच भी पहुंचे। उन्होंने अमीरपेट में गुरुद्वारे में जाकर माथा टेका। उन्होंने प्रकाश पर्व के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि गुरुनानक देव के आदर्श सभी को प्रेरित करें, ऐसी कामना है।

08:55 PM, 27-Nov-2023

तेलंगाना में बीजेपी की सरकार बनने पर ओवैसी और उनके भाई को जेल भेज देंगे: असम के CM

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि तीन दिन पहले उन्होंने हैदराबाद दौरे के दौरान देखा था कि ओवैसी ने हमास के समर्थन में पोस्टर लगा रखा था। भाजपा के फायरब्रांड नेता ने इब्राहिमपट्टनम में रोड शो के दौरान कहा, "मैंने उन्हें कहा कि हैदराबाद में हमास का समर्थन करने से क्या फायदा मैं आपका पासपोर्ट और वीजा बना देता हूं आप गाजा में जाकर लड़ों। लेकिन वो वहां नहीं जाते हैं और हैदराबाद में लड़ते रहते हैं इसलिए हमने संकल्प लिया है कि हम हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर कर देंगे।" AIMIM चीफ और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरूद्दीन के बयान से जुड़े विवाद पर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "कुछ दिन पहले ओवैसी ने पुलिस को धमकाया था..बीजेपी की सरकार आएगी तो हम ओवैसी और उसके भाई को जेल में डाल देंगे।"

विज्ञापन
06:45 PM, 27-Nov-2023

तेलंगाना में कांग्रेस का आचरण निंदनीय, कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए: भाजपा

तेलंगाना चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा, कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं और नीतियों को कमजोर करती रहती है...उन्होंने तेलंगाना में भी ऐसा ही किया। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि चुनाव प्रचार के आखिरी दिनों में कांग्रेस ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया और भ्रष्ट आचरण किया। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस के आचरण को निंदनीय बताते हुए कानून के मुताबिक कार्रवाई की मांग की।

05:50 PM, 27-Nov-2023

तेलंगाना में प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो; जनसैलाब उमड़ा

तेलंगाना में भाजपा का प्रचार कर रहे कद्दावर नेताओं में प्रधानमंत्री मोदी सबसे बड़ा चेहरा हैं। राजधानी हैदराबाद में पीएम मोदी के रोड शो में जनसैलाब उमड़ा। बता दें कि भाजपा अपनी चुनावी रैलियों में लगातार इस बात पर जोर दे रही है कि सत्ता में आने पर मुख्यमंत्री पिछड़े वर्ग का बनाया जाएगा। रोड शो में पीएम मोदी के अलावा भाजपा सांसद के लक्ष्मण और पूर्व केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी भी मौजूद रहे।


गौरतलब है कि पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरीखे नेता भी पिछड़े वर्ग के मुख्यमंत्री का वादा लगातार दोहरा रहे हैं।

05:13 PM, 27-Nov-2023

ईंधन की कीमतों पर कठघरे में बीआरएस और कांग्रेस; CM हिमंत बिस्वा सरमा ने साधा निशाना

हनमकोंडा जिले के परकाल में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के फायरब्रांड नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "बीजेपी असम पर शासन कर रही है और बीआरएस तेलंगाना पर शासन कर रही है। तेलंगाना में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर है और असम में पेट्रोल की कीमत केवल 97 रुपये है। बीजेपी यूपी, हरियाणा और उत्तराखंड जैसे राज्यों में शासन कर रही है। पेट्रोल की कीमत 97-98 रुपये के बीच है...कांग्रेस शासित राजस्थान में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये है, इसलिए आपको समझना चाहिए कि बीजेपी या बीआरएस में कौन सी सरकार बेहतर है।
04:37 PM, 27-Nov-2023

तेलंगाना के हनमकोंडा जिले में भाजपा का रोड शो, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी हुए शामिल

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रही भाजपा अपने स्टार प्रचारकों की मदद से जनाधार मजबूत करने के प्रयास कर रही है। तेलंगाना के हनमकोंडा जिले में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रोड शो किया। उन्होंने परकाल इलाके में खुली गाड़ी में स्थानीय नेताओं के साथ रोड शो कर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान की अपील भी की।



तेलंगाना में भाजपा की सरकार का दावा
सीएम सरमा ने रोड शो के दौरान कहा, तेलंगाना में बीजेपी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जब केसीआर ने तेलंगाना के लिए आंदोलन किया तो क्या कहा था? उन्होंने कहा कि बीसी (पिछड़ा समुदाय) का एक व्यक्ति तेलंगाना का सीएम बनेगा लेकिन क्या तेलंगाना को पिछड़ी जाति का मुख्यमंत्री मिला? हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि जब बीजेपी तेलंगाना में सरकार बनाएगी तो सीएम पिछड़ी जाति का कोई व्यक्ति होगा। यह भाजपा का वादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:27 PM, 27-Nov-2023

तेलंगाना में असंवैधानिक आरक्षण दे रहे CM केसीआर: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

तेलंगाना के कामारेड्डी में चुनाव प्रचार करने पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, ''आज के समय में आकाश, समुद्र और धरती कांग्रेस के भ्रष्टाचार से अछूते नहीं रहे।" उन्होंने कहा कि केसीआर तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। वह एक समुदाय को असंवैधानिक आरक्षण दे रहे हैं।
03:16 PM, 27-Nov-2023

'सभी पांचों राज्यों में बनेगी कांग्रेस सरकार'

कर्नाटक के डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता  डीके शिवकुमार का कहना है कि मुझे विश्वास है कि सभी पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिलेगी और हम सरकार बनाएंगे। केसीआर के मुस्लिमों के लिए आईटी पार्क बनाने के वादे पर शिवकुमार ने कहा कि उन्होंने पूरे देश में ऐसी किसी नीति के बारे में नहीं सुना है। आप युवाओं, महिलाओं के लिए काम कर सकते हैं लेकिन जाति के आधार पर भेदभाव नहीं कर सकते। इससे पता चलता है कि वह खुद को कमजोर कर रहे हैं। आप अल्पसंख्यकों, दलितों को बढ़ावा दे सकते हैं लेकिन सिर्फ उनके लिए आईटी पार्क नहीं बना सकते। 
03:01 PM, 27-Nov-2023

'घोटालों की जांच कराएगी भाजपा सरकार'

पीएम मोदी ने रैली के दौरान कहा कि तेलंगाना को बीआरएस के चंगुल से बचाने को भाजपा जिम्मेदारी के तौर पर ले रही है। भाजपा सरकार बनने पर केसीआर सरकार में हुए सभी घोटालों की जांच कराई जाएगी। पीएम ने कहा कि जिन्होंने गरीबों और युवाओं को धोखा दिया, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। 
02:54 PM, 27-Nov-2023

कांग्रेस और बीआरएस ने भ्रष्टाचार और परिवारवाद को बढ़ावा दिया

पीएम मोदी ने कहा कि बीआरएस की कार के चार पहिए और एक स्टीयरिंग और कांग्रेस का पंजा एक ही हैं। दोनों पार्टियों ने भ्रष्टाचार और परिवारवाद को बढ़ावा दिया। दोनों पार्टियां तुष्टिकरण की राजनीति को नए स्तर तक ले गई हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर सभी परिवारों को महंगे पेट्रोल-डीजल से राहत मिलेगी। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed