फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Assembly Election Live: 'मैं यहां उनके कर्मों के प्रायश्चित के लिए आया हूं, जो...'; PM का BRS-कांग्रेस पर तंज

Sat, 11 Nov 2023 08:37 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 11 Nov 2023 08:37 PM IST
खास बातें

Vidhan Sabha Chunav 2023 News: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में कुछ ही दिन का समय शेष है लेकिन उससे पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल पार्टी की वरिष्ठ नेता और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की सदस्य पलवई श्रावंती ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल श्रावंती ने राज्य नेतृत्व से नाराजगी के चलते पार्टी छोड़ी है। श्रावंती का आरोप है कि पार्टी एक व्यक्ति की वजह से वाणिज्यिक ईकाई बनकर रह गई है। 

विज्ञापन
Assembly Election 2023 News Live Madhya Pradesh Rajasthan Chhattisgarh Telangana Vidhan Sabha Chunav
विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:37 PM, 11-Nov-2023
भाजपा दिवाली के बाद तेलंगाना चुनाव के लिए जारी करेगी घोषणापत्र
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने शनिवार को कहा कि प्रदेश में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के वास्ते पार्टी दीपावली के बाद घोषणापत्र जारी करेगी। रेड्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 और 27 नवंबर को चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके अलावा केंद्रीय मंत्री -राजनाथ सिंह और अमित शाह तथा उत्तर प्रदेश, गोवा और असम के मुख्यमंत्री भी राज्य में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
07:32 PM, 11-Nov-2023
मैं यहां प्रायश्चित के लिए आया हूं...- पीएम मोदी
इस दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना और अविभाजित आंध्र प्रदेश की पिछली सरकारों पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि वह उन नेताओं के "पिछले कर्मों का प्रायश्चित" करने के लिए यहां आए हैं जिन्होंने मडिगा समुदाय के अधिकारों पर विचार करने में फेल रहे।  
 
विज्ञापन
07:25 PM, 11-Nov-2023
पीएम मोदी ने रैली को किया संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक रैली को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद आपने देश में कई सरकारें देखी हैं, हमारी सरकार ऐसी है जिसकी सर्वोच्च प्राथमिकता गरीब कल्याण, वंचितों को वरीयता देना है, भाजपा जिस मंत्र पर चलती है वह सबका साथ, सबका विकास,  सबका विश्वास और सबका प्रयास है। 

कांग्रेस-भाजपा पर कसा तंज
उन्होंने आगे कहा कि मैं मडिगा समुदाय के लोगों से कहूंगा कि आपको जितना BRS से सतर्क रहना है उतना ही कांग्रेस से सावधान रहना है। BRS दलित विरोधी और कांग्रेस भी इसमें कम नहीं है। BRS ने नए संविधान की मांग करके बाबा साहब का अपमान किया और कांग्रेस का इतिहास भी कुछ ऐसा ही है। कांग्रेस के कारण ही दशकों तक बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिया गया। 


 
06:00 PM, 11-Nov-2023
तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी राज्य में लगातार जनसभाएं कर रहे हैं। इसी क्रम में आज हैदराबाद में थे। यहां उन्होंने एमआरपीएस (मडिगा रिजर्वेशन पोराटा समिति) प्रमुख मंदा कृष्णा मडिगा को सांत्वना दी। दरअसल, वे हैदराबाद में एक सार्वजनिक रैली के दौरान भावुक हो गए थे।
 
असदुद्दीन ओवैसी का भाजपा पर पलटवार
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा के निकाहनामा पोस्टर पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी की तस्वीर भाजपा के लिए काम नहीं कर रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि क्या मैं सबका दूल्हा भाई हूं? क्या मैं सबका भाईजान हूं। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने एक कार्टून बनाया है जिसमें मैं कांग्रेस और बीआरएस की शादी में काजी हूं। मुझे पीएम के बारे में पता चला उनकी फोटो भाजपा के लिए काम नहीं कर रही है इसलिए उन्होंने मेरी फोटो लगा दी है।  ओवैसी ने आगे कहा कि इस उम्र में शादी के कार्ड पर मेरी तस्वीर है। आपको ऐसे व्यक्ति की तस्वीर लगानी चाहिए थी जो अविवाहित है।

 
02:38 PM, 11-Nov-2023

'कांग्रेस ने हमेशा भारतीय संस्कृति का अपमान किया'

मध्य प्रदेश के धार में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा 'कांग्रेस पार्टी ने हमेशा भारतीय संस्कृति का अपमान किया है। एक तरफ पीएम मोदी देश के सभी सांस्कृतिक केंद्रों को पुनर्द्धार कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी मेट्रों का नाम राजा भोज और संत रविदास के नाम पर रखने का विरोध कर रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
02:34 PM, 11-Nov-2023
एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रशासन को धमकाया। उन्होंने कहा 'मैं पृथ्वीपुर और निवाड़ी के प्रशासन को बताना चाहता हूं जो भी आप कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन और अन्य परेशान कर रहे हैं। ध्यान से सुनिए अगला दिन भी आएगा। तब मैं और आप (जनता) तय करेंगे कि इनसे कैसे डील करना है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। छह दिन बचे हैं जो करना है कर लो लेकिन आपको फिर अगले पांच साल भी बिताने हैं।'
 
01:34 PM, 11-Nov-2023

ओवैसी का जुदा अंदाज

तेलंगाना चुनाव में जहां नेता बड़ी-बड़ी रैलियां कर रहे हैं और रोड शो कर रहे हैं। वहीं एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी पारंपरिक अंदाज में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वह पैदल घर-घर जाकर लोगों से मिल रहे हैं और अपने पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे हैं। 
 
01:29 PM, 11-Nov-2023

बच्ची से दुष्कर्म पर बोले भाजपा सांसद- यह राजस्थान में रोज की बात

राजस्थान को दौसा में बच्ची से दुष्कर्म के मामले में भाजपा सांसद  राज्यवर्धन सिंह राठौर का कहना है कि यह राजस्थान में रोज हो रहा है। राजस्थान में 35 हजार महिलाओं का यौन उत्पीड़न हुआ। राजस्थान में कांग्रेस सरकार में ऐसा माहौल बना है। इसकी पूरी जिम्मेदारी सीएम और गृहमंत्री अशोक गहलोत पर है।
 
12:31 PM, 11-Nov-2023

राजस्थान में दौसा की घटना पर घिरी कांग्रेस सरकार

राजस्थान के दौसा में बच्ची से दुष्कर्म के मामले में बैकफुट पर गहलोत सरकार। राजस्थान के दौसा में बच्ची से दुष्कर्म के मामले में राजनीति शुरू हो गई है। राजस्थान भाजपा ने राज्य की गहलोत सरकार को निशाने पर ले लिया है। भाजपा ने राजस्थान में जंगलराज बता दिया है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed