Assembly Election Live: मध्य प्रदेश में थमा प्रचार, जी. किशन रेड्डी ने कहा- CM चंद्रशेखर खुद ही हार रहे
{"_id":"65546c20fcdad33e620b3a15","slug":"assembly-election-2023-live-mp-rajasthan-chhattisgarh-telangana-vidhan-sabha-chunav-result-date-priyanka-gandh-2023-11-15","type":"live","status":"publish","title_hn":"Assembly Election Live: मध्य प्रदेश में थमा प्रचार, जी. किशन रेड्डी ने कहा- CM चंद्रशेखर खुद ही हार रहे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Wed, 15 Nov 2023 11:05 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:05 PM IST
खास बातें
Vidhan Sabha Chunav 2023 News: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को चुनाव आयोग का नोटिस मिला है। इस पर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा है कि प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार से भाजपा डर गई है...यही वजह है कि वह चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर रहे हैं। कांग्रेस सांसद ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष और तटस्थ रहना चाहिए और कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गई शिकायतों पर भी उन्हें कार्रवाई करनी चाहिए। चुनाव आयोग कांग्रेस की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
मप्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
लाइव अपडेट
07:57 PM, 15-Nov-2023
तेलंगाना में नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया खत्म
तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। सभी पार्टियों ने राज्य में जीत का दावा किया है। इसी बीच सभी दलों ने प्रचार प्रसार तेज कर दिया है। भाजपा, कांग्रेस, बीआरएस समेत तमाम दलों के स्टार प्रचार लगातार राज्य में प्रचार प्रचार कर रहे हैं। चुनाव अधिकारियों ने कहा कि मैदान में बचे उम्मीदवारों की अंतिम संख्या निर्वाचन क्षेत्रों से जानकारी मिलने के बाद पता चलेगी। बता दें तेलंगाना में 3.26 करोड़ से अधिक पात्र मतदाता हैं, जिनमें पुरुषों और महिलाओं की संख्या लगभग समान है। तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे। विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच के दौरान 2,898 नामांकन पत्र वैध पाए गए, जबकि 606 नामांकन पत्रों को खारिज कर दिया गया था।
07:50 PM, 15-Nov-2023
कांग्रेस नेता अजॉय कुमार ने भाजपा, बीआरएस, एआईएमआईएम पर चुटकी ली है। मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि केसीआर, क्या आपको भाजपा से इतना प्यार है कि आप इतिहास ही पलट देंगे। सीएम चंद्रशेखर राव कुछ भी बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा, बीआरएस, एआईएमआईएम ने आपस में शादी कर ली है।
विज्ञापन
06:40 PM, 15-Nov-2023
जी. किशन रेड्डी ने कहा- CM ही अपनी सीटों में हार रहे हैं
तेलंगाना में विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए सभी दल जोर अजमाइश कर रहे हैं। बीआरएस, कांग्रेस, भाजपा समेत सभी दलों ने प्रचार प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं आरोप-प्रत्यारोप के बीच तेलंगाना के भाजपा अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी ने सीएम चंद्रशेखर राव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, सीएम चंद्रशेखर अपने दोनों निर्वाचन क्षेत्रों (गजवेल और कामारेड्डी) से हार रहे हैं। साथ ही चंद्रशेखर के केंद्र में गठबंधन सरकार बनने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, अगर गठबंधन शासन आया तो हर तीन महीने में नया प्रधानमंत्री देखने को मिलेगा। इसी बीच, उन्होंने राज्य में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है।
06:30 PM, 15-Nov-2023
मध्य प्रदेश में थमा प्रचार
कांग्रेस की शिकायत पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का चुनाव प्रचार रोक दिया गया। चुनाव आयोग में कांग्रेस द्वारा शिकायत करने के बाद यह कार्रवाई की गई। ईसीआई ने मतदान क्षेत्रों में शाम 6 बजे के बाद प्रचार न करने का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिए हैं।
06:27 PM, 15-Nov-2023
तेलंगाना के निजामाबाद में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम चंद्रशेखर राव ने कहा, आप सभी को ध्यान से सुनना होगा। आने वाले दिनों में 2024 के बाद एक दलीय शासन व्यवस्था नहीं रहेगी, बल्कि गठबंधन की सरकार बनेगी। जब हम लोकसभा की सभी सीटों पर जीत हासिल कर लेंगे, तो हम दिल्ली में अपनी ताकत दिखा सकेंगे। इससे राष्ट्रीय पार्टियों का नहीं, बल्कि क्षेत्रीय पार्टियों का एकीकरण होगा। मैं चाहता हूं कि आप लोग इस ओर ध्यान दें।
06:24 PM, 15-Nov-2023
सीएम चंद्रशेखर राव ने कहा- कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति करती है
तेलंगाना के विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियां जीत का दावा कर रही है। अपनी जीत दर्ज करने के लिए सभी दल लगातार जोर अजमाइश कर रहे है। बीआरएस प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव भी लगातार जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। चंद्रशेखर राव ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस ने लोगों को सिर्फ वोटबैंक के तौर पर इस्तेमाल किया। अभी भी कांग्रेस वही नाटक कर रही है। वे कहते हैं कि नफरत की दुकान बंद कर देंगे, मैं उनसे पूछता हूं किसके द्वारा बाबरी मस्जिद तोड़ी गई। आज चुनाव को देखते ही कांग्रेस अच्छी-अच्छी बातें कहेंगी। अगर वे धर्मनिरपेक्ष हैं, तो उन्हें हमेशा वैसे ही रहना चाहिए
#WATCH | Nizamabad, Telangana: BRS President & Telangana CM K Chandrashekar Rao says, " Congress used you (people) as a votebank. Now also Congress does drama, they say they will shut down 'Nafrat ka Dukaan'. I want to ask, by whose hands did Babri Masjid's destruction happen?… pic.twitter.com/1XjBGWFkpR
— ANI (@ANI) November 15, 2023
विज्ञापन
विज्ञापन
02:13 PM, 15-Nov-2023
दतिया में सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी
मध्य प्रदेश के दतिया में कांग्रेस की रैली में प्रियंका गांधी ने कहा कि देशवासियों को ताकत और समृद्धि देने के लिए हमारे पूर्वजों ने आजादी की लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा 'अमेठी के लोग उन्हें (राजीव गांधी) को उनके मुंह पर बोल देते थे कि राजीव भैया, हम आपको वोट देंगे लेकिन अगर हमारी सड़कों का विकास नहीं हुआ तो हम आपको वोट नहीं करेंगे। वह प्रधानमंत्री थे लेकिन कभी भी नाराज नहीं होते थे। वह अपना सिर झुकाते और लोगों से कहते थे कि उन्होंने आदेश दे दिया है लेकिन थोड़ा समय लगेगा। यह हमारे देश की परंपरा रही है और लोगों को सशक्त करने के लिए ही हमारे पूर्वजों ने आजादी की लड़ाई लड़ी।'02:01 PM, 15-Nov-2023
लाडली बहना योजना को लेकर ये बोले सीएम शिवराज
मध्य प्रदेश के बैतूल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के बारे में कहा 'अगर मेरी बहनों के खाते में सीधा पैसा भेजा जाता है तो उनकी समस्याएं खत्म हो सकती हैं। यही वजह है मैंने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना शुरू की। किसी सरकार ने आपके खातों में पैसा नहीं भेजा, जब अगली सरकार बनेगा तो जिनके नाम छूट गए हैं, उन्हें भी जल्द योजना में शामिल किया जाएगा।'#WATCH | Betul, Madhya Pradesh: While addressing a public meeting, Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan says, "...I thought that if money is directly transferred to the bank accounts of my sisters, their problems will end... That's why I made Mukhyamantri Ladli Behna Yojana...… pic.twitter.com/bcOtUYSkHK
— ANI (@ANI) November 15, 2023
12:27 PM, 15-Nov-2023